Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Bihar
  • Breaking News

Bihar News-राजापाकर— सड़क की बदहाली को ले ग्रामीणों ने किया हल्ला हंगामा 

जनवाद टाइम्स 28 June 2025
Bihar News-Rajapakar--- Villagers created ruckus over the poor condition of the road
Share News
       

संवाददाता राजेन्द्र कुमार

वैशाली /राजापाकर

कहा पंचायत के मुखिया के मनमानी से बार-बार आग्रह के बाद भी सड़क नहीं बन रहा. मुखिया बने लगभग 4 साल हो गए. लेकिन अभी तक सड़क गड्ढो में तब्दील है .जहां बरसात के दिनों में पैदल चलना भी मुश्किल है।

Bihar News-Rajapakar--- Villagers created ruckus over the poor condition of the road प्रखंड क्षेत्र के बखरी बड़ाई पंचायत के वार्ड नंबर 01 सीमा कल्याणपुर दक्षिणी टोला में सड़क की बदहाली पर लोगों ने आक्रोश व्यक्त किया है. लोगों ने कीचड़ में खड़े होकर विरोध प्रदर्शन किया. ज्ञात हो कि चौसीमा कल्याणपुर दक्षिण टोला जाने वाली सड़क गड्ढा में तब्दील हो चुकी है. और बारिश होने के कारण पानी का जमाव हो गया है. जहां पर कीचड़ एवं जल जमाव है. उसी जगह पर दी एसपीएस स्कूल चल रही है. ग्रामीणों ने बताया कि पिछले दिनों दी एसपीएस विद्यालय में पढ़ने वाली एक छात्र कीचड़ और फिसलन की वजह से गिर गई. जिससे उसका पैर टूट गया है. स्थानीय ग्रामीण रिंकू देवी ने बताया कि बारिश के दिनों में घुटने भर पानी सड़क पर जमा हो जाता है. जिससे हम लोग को आने-जाने में परेशानी होती है. कच्ची सड़क पर फिसलन ज्यादा होने के कारण कई साइकिल, मोटरसाइकिल सवार एवं पैदल यात्री भी गिर चुके हैं. इस दौरान स्थानीय ग्रामीण रिंकू देवी ने बताया कि 20 वर्ष से रोड का यही हाल है. हम लोग कीचड़ भरे रास्ते से जाने को मजबूर है. वहीं ग्रामीण सुचित कुमार ने बताया कि दी एसपीएस विद्यालय में पढ़ने वाली छात्रा श्रेया कुमारी पिछले दिनों कीचड़ और फिसलन के कारण विद्यालय आने के दौरान फिसल कर गिर गई जिस वजह से उसका पैर टूट गया. उन्होंने स्थानीय मुखिया पर आरोप लगाया की मुखिया जी ही सड़क नहीं बनने देते हैं।

Bihar News-Rajapakar--- Villagers created ruckus over the poor condition of the road चुनाव के समय बड़े-बड़े वादे करते हैं जितने के बाद भूल जाते हैं. वही बखरी बड़ाई पंचायत के मुखिया अरशद हुसैन ने बताया कि पंचायत की बैठक में हमने योजना में उक्त सड़क को लिया है. संबंधित अधिकारी से लगातार संपर्क किया जा रहा है. बहुत जल्द ही सड़क निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा और ग्रामीणों को किचड् और जल जमाव से मुक्ति मिलेगी. विरोध प्रदर्शन करने वालों में रिंकू देवी, सविता देवी, शैली देवी, पानपरी देवी, जलेश्वर राय, सचित कुमार, संजय राय, चंदन कुमार, प्रदीप राय, उमानाथ राय सहित दर्जनों महिला पुरुष ग्रामीण शामिल है।

Post navigation

Previous: BiharNews नहाने के क्रम में हरबोड़ा नदी में डूबने से चार बच्चों की हुई मौत, शव बरामद
Next: BiharNews गर्भावस्था में भी हो सकता है टीबी का संक्रमण, बचाव के लिए समय पर जाँच व ईलाज जरूरी

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260614-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News – राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के विकल्प के रूप में जन शिक्षा नीति 2026 पर कार्यशाला आयोजित संवाददाता

जनवाद टाइम्स 14 June 2026
IMG-20260614-WA0021
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News – राष्ट्रीय लोक मोर्चा के पंचायत अध्यक्षों का सर्वसम्मति से चयन

जनवाद टाइम्स 14 June 2026
IMG-20260614-WA0034
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News – स्वतंत्रता सेनानी स्व. विंदा प्रसाद सिंह की धर्मपत्नी राजवती देवी का निधन, क्षेत्र में शोक

जनवाद टाइम्स 14 June 2026
IMG-20260614-WA0025
  • Breaking News
  • Bihar

Rajapakar News, Vaishali News, Gas Cylinder Distribution, Belkunda Chowk, LPG Consumers, Bihar News, Hajipur Gas Agency, Gas Supply Issue, LPG Crisis, Consumer Protest, Rural Bihar News, Public Grievance, Rajapakar Vaishali, Bihar Latest News, LPG Distribution News

जनवाद टाइम्स 14 June 2026

Latest News

  • Bihar News – राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के विकल्प के रूप में जन शिक्षा नीति 2026 पर कार्यशाला आयोजित संवाददाता
  • Bihar News – राष्ट्रीय लोक मोर्चा के पंचायत अध्यक्षों का सर्वसम्मति से चयन
  • Bihar News – स्वतंत्रता सेनानी स्व. विंदा प्रसाद सिंह की धर्मपत्नी राजवती देवी का निधन, क्षेत्र में शोक
  • Rajapakar News, Vaishali News, Gas Cylinder Distribution, Belkunda Chowk, LPG Consumers, Bihar News, Hajipur Gas Agency, Gas Supply Issue, LPG Crisis, Consumer Protest, Rural Bihar News, Public Grievance, Rajapakar Vaishali, Bihar Latest News, LPG Distribution News
  • Bihar News – जन शिक्षा नीति 2026 विषय पर कार्यशाला आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.