Bihar News-राजापाकर — पूरे एरिया में सर्प स्नेकर्स के नाम से प्रसिद्ध जेपी यादव का सांप रेस्क्यू के दौरान सांप काटने से हुई मौत

Bihar News-Rajapakar --- JP Yadav, famous in the entire area as snake catcher, died of snake bite during snake rescue
Share News

संवाददाता राजेन्द्र कुमार

वैशाली /राजापाकर

बीते रविवार की शाम चक सिकंदर बाजार राजन शाह के गोदाम पर एक बड़ा सांप होने की सूचना पर रेस्क्यू करने पहुंचे थे. जहां उन्होंने सांप को पकड़ लिया फिर उसे डब्बा में डालने के दौरान सांप ने उनके हाथ पर दस लिया और वह बेहोश होकर गिर परे. सांप विशाल कोबरा गेहूंमन बताया गया है ।

Bihar News-Rajapakar --- JP Yadav, famous in the entire area as snake catcher, died of snake bite during snake rescue  परिजन इलाज के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर ले गए. वहां से फिर उन्हें मुजफ्फरपुर गोबरशही रेफर किया गया. जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. शव घर पर आने के बाद आज सोमवार को थाना अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार द्वारा पोस्टमार्टम हेतु उसे सदर अस्पताल हाजीपुर भेजा गया. ज्ञात हो कि  प्रखंड क्षेत्र के बाकरपुर पंचायत के गंगाजल गांव निवासी समाजसेवी जय प्रकाश यादव उर्फ जे.पी. यादव का  सांप के डंसने से निधन हो गया. वे एक जहरीले कोबरा सांप को पकड़ने के दौरान उसकी चपेट में आ गए. यह हादसा चस्किंदर गांव में पैक्स अध्यक्ष राजन साह के गोदाम परिसर में उस वक्त हुआ जब वे सांप के रेस्क्यू के बाद लोगों को जागरूक कर रहे थे.

जानकारी के अनुसार जे.पी. यादव को स्थानीय लोग अक्सर किसी घर या खेत में सांप निकलने पर बुलाते थे. वे विगत दो वर्षों से पूरी निःस्वार्थ सेवा भाव से जहरीले सांपों को सुरक्षित पकड़कर वन विभाग को दे देते थे. रविवार को भी वे इसी सेवा भाव से चस्किंदर गांव पहुंचे थे. उन्होंने सफलतापूर्वक कोबरा को पकड़ भी लिया. लेकिन तभी अचानक सांप ने उन्हें डंस लिया।Bihar News-Rajapakar --- JP Yadav, famous in the entire area as snake catcher, died of snake bite during snake rescue

घटना का वीडियो उनके स्वयं के फेसबुक पेज पर लाइव था. जिसमें सांप पकड़ने का दृश्य भी कैद है. बताया गया कि जे.पी. यादव कोई पेशेवर सपेरा नहीं थे. वह केवल मानव सेवा के उद्देश्य से ही इस कार्य को करते थे. उनके निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है. वे अपने पीछे पत्नी, दो पुत्र और दो पुत्रियों सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं.स्थानीय लोगों ने उनके निधन को समाज की बड़ी क्षति बताया है और प्रशासन से उनकी निःस्वार्थ सेवा के सम्मान में उचित सहयोग की मांग की है. परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो रहा था।

Trending News