Bihar News-राजापाकर– बैकुंठपुर पंचायत स्थित राजकीय गोरखनाथ सूरज देव उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया

Bihar News-Rajapakar-- A tree plantation program was organized in the campus of Government Gorakhnath Suraj Dev Higher Secondary School located in Baikunthpur Panchayat
Share News

संवाददाता राजेन्द्र कुमार

वैशाली /राजापाकर

विद्यालय के सहायक शिक्षक सरवन कुमार राय के सौजन्य से विद्यालय में अनेक हरे-भरे आम, लीची, अमरूद, आमला, कटहल सहित अनेक वृक्ष प्रदान किए गए थे. जिसका विधायक प्रतिमा कुमारी द्वारा विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण किया गया. मौके पर उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण न केवल पर्यावरण के लिए बल्कि मानव एवं वन्य जीवों के कल्याण के लिए भी लाभदायक है।

Bihar News-Rajapakar-- A tree plantation program was organized in the campus of Government Gorakhnath Suraj Dev Higher Secondary School located in Baikunthpur Panchayat वृक्षारोपण से छाया फल फूल लकड़ी साथ ही साथ हमारे परिवेश की सुंदरता में भी असीम योगदान करते हैं. इससे दूषित वायु को हटाकर वायुमंडल में CO2 के स्तर को काम करके जलवायु परिवर्तन को सामान्य करता है. वहीं मौके पर उपस्थित आयुष चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर गौरी शंकर कुमार एवं शिक्षक सरवन कुमार राय ने वृक्षारोपण के फायदे बताते हुए कहा कि इससे संपर्क में सुधार होता है और जैव विविधता को बढ़ावा मिलता है. वृक्षारोपण से विद्यार्थियों को पर्यावरण की बेहतरीन में योगदान देने के लिए जागरुकता एवं प्रोत्साहित करता है. वृक्ष प्रकृति का बहुमूल्य संपदा है. इससे हम सभी को सुरक्षित रखनी चाहिए. अन्यथा वन जीवन के साथ-साथ मानव के लिए भी संकट होगा.

वही विद्यालय परिसर में ही चल रहे पीएम श्री राजकीय मध्य विद्यालय में मध्यान भोजन खा रहे बच्चों के साथ बैठकर विधायक प्रतिमा कुमारी में भी मध्यान्ह भोजन खाया. खाने में आज चावल एवं चने का दाल के साथ कद्दू का सब्जी दिया गया था. खाने के बाद उन्होंने कहा कि एकता फाउंडेशन द्वारा बनाए गए यह खाना बहुत ही घटिया किस्म का है. कोते का चावल एवं दाल भी अच्छी क्वालिटी का नहीं है. बच्चे कैसे खाते होंगे भगवान ही जाने .इस संबंध में उन्होंने पूछे जाने पर बताया कि विभागीय मंत्री से पत्राचार किया जाएगा कि वह स्वयं खाना खाकर देखें जब स्वयं नहीं खा सकते हैं तो बच्चे कैसे खाएंगे. वही खाना की घटिया क्वालिटी पर आक्रोश व्यक्त किया।

Bihar News-Rajapakar-- A tree plantation program was organized in the campus of Government Gorakhnath Suraj Dev Higher Secondary School located in Baikunthpur Panchayat

मौके पर उपस्थित विद्यालय के प्रधानाध्यापक कमल देव महतो, विधायक प्रतिनिधि राजीव रंजन उर्फ पंकज यादव, प्रेम कुमार यादव, विधान परिषद प्रतिनिधि अनिल कुमार, डॉक्टर मिलन कुमार, गुड्डू सिंह, राजीव झा, विकास कुमार मोहम्मद निहाल अहमद, विपिन कुमार सिंह सहित विद्यालय के सभी शिक्षक शिक्षिका शामिल हैं।

Trending News