Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Bihar
  • Breaking News

Bihar News-राजापाकर। प्रखंड क्षेत्र के केसीआई विद्यालय परिसर में शनिवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में योग कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया

जनवाद टाइम्स 22 June 2025
Bihar News-Rajapakar. A grand yoga program was organized on the occasion of International Yoga Day on Saturday in the KCI school campus of the block area
Share News
       

संवाददाता राजेन्द्र कुमार

वैशाली /राजापाकर

इस कार्यक्रम का आयोजन आरोग्य भारती के तत्वावधान में किया गया, जिसमें विद्यालय के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

IMG 20250621 WA0139
कार्यक्रम का संचालन आरोग्य भारती के प्रांतीय सह सचिव श्री संजय सिंह द्वारा किया गया। उन्होंने उपस्थित लोगों को योगाभ्यास कराया और योग के महत्व पर विस्तार से चर्चा की। संजय सिंह ने कहा कि योग केवल एक व्यायाम नहीं, बल्कि यह शरीर, मन और आत्मा को संतुलित रखने की कला है। इससे न केवल तन मजबूत होता है, बल्कि मानसिक शांति भी प्राप्त होती है। इस मौके पर बालासन, वज्रासन, ताड़ासन, भुजंगासन, अनुलोम-विलोम एवं कपालभाति जैसे कई योग आसनों का अभ्यास कराया गया। बच्चों ने भी पूरे मनोयोग से सभी आसनों को दोहराया और योग के फायदे को जाना।

Bihar News-Rajapakar. A grand yoga program was organized on the occasion of International Yoga Day on Saturday in the KCI school campus of the block area
विद्यालय के निदेशक सत्यप्रकाश सिंह ने इस मौके पर कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से विद्यार्थियों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता आती है और वे मानसिक रूप से सशक्त बनते हैं।कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन विद्यालय के सचिव चंदा कुमारी ने किया। उन्होंने आरोग्य भारती की पूरी टीम को धन्यवाद देते हुए कहा कि भविष्य में भी ऐसे आयोजन विद्यालय में होते रहने चाहिए। इस योगाभ्यास में हरिशंकर कुमार,अमरनाथ चौहान ,सुबोध सिंह, अनिल कुमार, लक्ष्य भारत, अमरेश राय, राम मनोहर राय, प्रियंका कुमारी, चंचला कुमारी, मानवी सहित कई शिक्षक एवं विद्यालय के छात्र छात्राएं शामिल हुए।

Post navigation

Previous: Bihar News-राजापाकर– प्रखंड क्षेत्र के बाकरपुर पंचायत के बाकरपुर कुत्तुबपुर गांव में काली स्थान परिसर मे डॉ अम्बेडकर समग्र सेवा अभियान के तहत अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति टोला मे विकास विकास शिविर का आयोजन किया गया
Next: Bihar News-राजापाकर– बाराटी थाना क्षेत्र के आरपीएस कॉलेज काशीपुर के परिसर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग शिविर एवं सेमिनार का आयोजन किया गया

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260614-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News – राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के विकल्प के रूप में जन शिक्षा नीति 2026 पर कार्यशाला आयोजित संवाददाता

जनवाद टाइम्स 14 June 2026
IMG-20260614-WA0021
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News – राष्ट्रीय लोक मोर्चा के पंचायत अध्यक्षों का सर्वसम्मति से चयन

जनवाद टाइम्स 14 June 2026
IMG-20260614-WA0034
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News – स्वतंत्रता सेनानी स्व. विंदा प्रसाद सिंह की धर्मपत्नी राजवती देवी का निधन, क्षेत्र में शोक

जनवाद टाइम्स 14 June 2026
IMG-20260614-WA0025
  • Breaking News
  • Bihar

Rajapakar News, Vaishali News, Gas Cylinder Distribution, Belkunda Chowk, LPG Consumers, Bihar News, Hajipur Gas Agency, Gas Supply Issue, LPG Crisis, Consumer Protest, Rural Bihar News, Public Grievance, Rajapakar Vaishali, Bihar Latest News, LPG Distribution News

जनवाद टाइम्स 14 June 2026

Latest News

  • Bihar News – राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के विकल्प के रूप में जन शिक्षा नीति 2026 पर कार्यशाला आयोजित संवाददाता
  • Bihar News – राष्ट्रीय लोक मोर्चा के पंचायत अध्यक्षों का सर्वसम्मति से चयन
  • Bihar News – स्वतंत्रता सेनानी स्व. विंदा प्रसाद सिंह की धर्मपत्नी राजवती देवी का निधन, क्षेत्र में शोक
  • Rajapakar News, Vaishali News, Gas Cylinder Distribution, Belkunda Chowk, LPG Consumers, Bihar News, Hajipur Gas Agency, Gas Supply Issue, LPG Crisis, Consumer Protest, Rural Bihar News, Public Grievance, Rajapakar Vaishali, Bihar Latest News, LPG Distribution News
  • Bihar News – जन शिक्षा नीति 2026 विषय पर कार्यशाला आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.