Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Bihar News : मानव तस्करी रोकथाम के लिए बेतिया में आर्क्रेस्टा में छापामारी

जनवाद टाइम्स 25 November 2022
Bihar. News मानव तस्करी रोकथाम के लिए बेतिया में आर्क्रेस्टा में छापामारी
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया 

पश्चिम चम्पारण के बेतिया लौरिया थानांतर्गत दिल्ली, रक्सौल और बेतिया की 9 टीम ने सूचना के आधार पर संयुक्त कार्यवाही करते हुए ब्यासपुर चौक के दो आर्क्रेस्टा से 13 नाबालिग बच्चियों को अभिरक्षा में लेकर मुक्त कराया है। हालांकि इस कार्यवाही में संचालक फरार होने में सफल हो गए हैं।IMG 20221125 WA0033

आसाम एसएसबी के निरीक्षक मनोज शर्मा को सूचना मिली थी कि एक नाबालिग बच्ची गायब है और उसके बिहार के पश्चिम चम्पारण बेतिया में होने की सूचना मिल रही है। जिसको लेकर निरीक्षक ने राष्ट्रीय बाल अधिकार आयोग दिल्ली से सम्पर्क किया। जिसको लेकर आयोग के निर्देश पर मिशन मुक्ति फाउंडेशन और रेस्क्यू फाउंडेशन को सत्यापित करते हुए बच्ची को मुक्त कराने की जिम्मेदारी दी गई। जिसमें बच्ची के बेतिया लौरिया थानांतर्गत आर्क्रेस्टा में होने की पक्की सूचना प्राप्त हुई। जिसके पश्चात आयोग ने बेतिया पुलिस अधीक्षक उपेन्द्रनाथ वर्मा को पत्र लिखकर मुक्त कराने का निर्देश टीम के साथ सहयोग करने को दिया गया।IMG 20221125 WA0038

आयोग के द्वारा जारी किए निर्देश के आलोक में मानव तस्करी रोधी इकाई, क्षेत्रक मुख्यालय बेतिया, एसएसबी कार्यालय 47 वीं वाहिनी रक्सौल, मिशन मुक्ति फाउंडेशन, रेस्क्यू फाउंडेशन दोनों दिल्ली, चाइल्ड लाइन, बेतिया, महिला थाना, बेतिया, एएचटीयू पुलिस, बेतिया, बाल कल्याण समिति, बेतिया और स्थानीय लौरिया थाना शुक्रवार के सुबह लगभग 08:30 बजे संयुक्त कार्यवाही ब्यासपुर चौक स्थित डायमंड म्युजिक ग्रूप और मां शक्ति ग्रूप आर्क्रेस्टा पर छापेमारी की गई। जहाँ छापेमारी की भनक लगते ही संचालक तो फरार हो गए परन्तु दोनों आर्क्रेस्टा से 13 नाबालिग बच्चियों को टीम ने सुरक्षित अभिरक्षा में लेकर उन्हें मुक्त कराया।

मुक्त नाबालिग बच्चियों ने बताया कि सभी को अधिक पैसों का लालच देकर लाया गया। और अब उन्हें बंधक बनवा कर कम पैसा देकर जबरन विभिन्न विवाह, कार्यक्रम में जबरन नचवाया जाता है। उन्हें मारपीट कर अश्लील डांस के लिए दबाव भी बनाया जाता है। निकलने का रास्ता नहीं मिल पाने की वजह से मजबूरी में वो इन नाच को करने को मजबूर थी। आर्क्रेस्टा से मुक्त नाबालिग बच्चियां ना सिर्फ बिहार के अन्य जिलों की हैं बल्कि पड़ोसी राज्य पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश और पंजाब की भी हैं। 13 बच्चियों में 10 पश्चिम बंगाल, 1 उत्तर प्रदेश, 1 पंजाब और 1 गोपालगंज (बिहार) की हैं।

वहीं पूरे मामलों को लेकर बेतिया चाइल्ड लाइन की सदस्या रौशन आरा ने अपना लिखित आवेदन देकर कार्यवाही और प्राथमिकी दर्ज करवाया है। जिसमें आर्क्रेस्टा संचालक रंजीत ठाकुर, उम्र 28 वर्ष, पिता भोला शर्मा, मझुअरा, बीबी बनकटवा बघा, वार्ड नम्बर 7, पश्चिम चम्पारण, राजू उम्र 30 वर्ष और मुस्कान उम्र 40 वर्ष को नामजद किया है। जिसके उपरांत लौरिया थाना ने प्राथमिकी संख्या भारतीय दंड संहिता, पास्को एक्ट, लेबर एक्ट के तहत 364/22 दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया है।Bihar. News मानव तस्करी रोकथाम के लिए बेतिया में आर्क्रेस्टा में छापामारी

छापेमारी टीम में एसएसबी इंस्पेक्टर मनोज शर्मा, मुक्ति फाउंडेशन के बीरेन्द्र कुमार सिंह, रेस्क्यू फाउंडेशन के अक्षय पांडेय, महिला थाना से अवर निरीक्षक सुधा कुमारी, बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष आदित्य कुमार, सदस्य अजय कुमार, लौरिया थानाध्यक्ष कैलाश प्रसाद के साथ अन्य टीमों के अधिकारी और सशस्त्र पुलिस बल शामिल रहें।

Post navigation

Previous: Prayagraj News :मा0 मुख्यमंत्री जी ने 1295 करोड़ रूपये की 284 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण/शिलान्यास व प्रबुद्धजन सम्मेलन को किया सम्बोधित
Next: डीएम नवनीत सिंह चहल ने मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के आगमन की तैयारियों का लिया जायजा

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260615-WA0007
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: विभिन्न विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की जिलाधिकारी ने की समीक्षा

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0009
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं 72 शिकायतें, कई मामलों का हुआ तत्काल निपटारा

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0011
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने निजी कोष से रेड क्रॉस को भेंट किया शव संरक्षण फ्रीजर

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0014
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: राजापाकर में कृषि विभाग द्वारा प्रखंड स्तरीय कृषि चौपाल का आयोजन

जनवाद टाइम्स 15 June 2026

Latest News

  • Bihar News: विभिन्न विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की जिलाधिकारी ने की समीक्षा
  • Bihar News: जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं 72 शिकायतें, कई मामलों का हुआ तत्काल निपटारा
  • Bihar News: महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने निजी कोष से रेड क्रॉस को भेंट किया शव संरक्षण फ्रीजर
  • Bihar News: राजापाकर में कृषि विभाग द्वारा प्रखंड स्तरीय कृषि चौपाल का आयोजन
  • Bihar News: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजापाकर में प्रधानमंत्री जननी सुरक्षा योजना के तहत शिविर आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.