Bihar news. देश की बजट पर बिहार की उपमुख्यमंत्री रेणु देवी की प्रेस कांफ्रेंस
संवाददाता मोहन सिंह बेतिया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन द्वारा अगले बजट सत्र के लिए जारी बजट को लोक उपयोगी बचत तथा विकास का ब्लूप्रिंट बजट करार देते हुए प्रदेश के उपमुख्यमंत्री रेनू देवी ने प्रधानमंत्री एवं वित्त मंत्री को हार्दिक बधाई दिया है। उन्होंने कहा कि देश देश के नागरिकों को आत्मनिर्भर बनाने वाला बजट है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में हमारी आधारभूत संरचना मजबूत हुई है। उन्होंने कहा कि बेतिया में भी एक बंदरगाह बनाने का प्रयास किया जा रहा है। उक्त बातें गुरुवार को बेतिया परिसदन भवन में मीडिया कर्मियों को संबोधित करते हुए प्रदेश के उपमुख्यमंत्री रेनू देवी ने कही। केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण ने वित्तीय वर्ष 2022 एवं 2023 का प्रथम पेपर लेस आम बजट कोरोना वायरस महामारी के दौर की असाधारण परिस्थितियों के बीच पेश किया है।

यह बजट आगामी साल के साथ-साथ अगले 25 वर्षों के विकास का एक ब्लूप्रिंट है जो अर्थव्यवस्था के सभी क्षेत्रों पर समग्र दृष्टि से परिपूर्ण विकास की वृद्धि पर केंद्रित एक भविष्योन्मुखी बजट है। कोरोना वायरस से भारतीय अर्थव्यवस्था को और अधिक गतिशील करने हेतु इस बजट में हर संभव सार्थक प्रयास किया गया है। बड़ी बात यह है कि उत्तर प्रदेश सहित पांच राज्यों में होने वाले चुनाव में वोटरों को रिझाने हेतु किसी भी टैक्स में कोई भी छूट का लाली पॉप इस बजट में ना देकर देश को आत्म निर्भर बनाने तथा गरीबों के कल्याण का विशेष ध्यान रखा गया है। उपमुख्यमंत्री रेनू देवी ने कहा की इस बजट के जरिए यह स्पष्ट कर दिया गया है कि पिछले वर्ष घोषित पीएम गति शक्ति योजना इस तरह के ढांचागत सुविधाओं के विकास का आधार होगी।

इसके लिए सड़क रेलवे एयरपोर्ट बंदरगाह मास ट्रांसपोर्ट जलमार्ग और लॉजिस्टिक्स इंफ्रास्ट्रक्चर को कुल 7 इंजन के तौर पर चिन्हित किया गया है।