Bihar News-जिला स्तरीय युवा महोत्सव की तैयारी पूरी

Bihar News-जिला स्तरीय युवा महोत्सव की तैयारी पूरी
Share News

संवाददाता -राजेन्द्र कुमार

वैशाली /हाजीपुर।
कला संस्कृति एवं युवा। विभाग ,बिहार एवं जिला प्रशासन, वैशाली के संयुक्त तत्वावधान में दो दिवसीय जिला स्तरीय युवा महोत्सव -2024 का आयोजन राज नारायण महाविद्यालय ,हाजीपुर के सभागार में 25 सितंबर 2024 से प्रारंभ होगा।

Bihar News-जिला स्तरीय युवा महोत्सव की तैयारी पूरी

इस अवसर पर विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है।समूह गायन के प्रस्तुति का समय 4 से 7 मिनट है इसमें संगत कलाकारों सहित कुल 10 कलाकार, समूह लोक नृत्य में 5 मिनट का समय है संगत कलाकार सहित कुल 10 कलाकार ,लघु नाटक अंग्रेजी या हिंदी में प्रस्तुति का समय 10 से 45 मिनट संगत कलाकार सहित 12 कलाकार, शास्त्रीय नृत्य का समय 5 से 15 मिनट संगत कलाकार सहित पांच कलाकार ,शास्त्रीय गायन एकल समय 5 से 10 मिनट संगत कलाकार तीन ,इसके अलावे भारतीय वाद्य वायन एकल सितार, गिटार ,बांसुरी ,तबला, वीणा , मृदंगम ,वायलिन, सारंगी, सरोद, शहनाई/ पखावज एकल में 5 मिनट से 15 मिनट का समय निर्धारित है जिसमें संगत कलाकार सहित तीन कलाकार ,हारमोनियम वादन सुगम में 5 से 10 मिनट का समय है जिसमें संगत कलाकार सहित तीन कलाकार ,वक्तृक्ता भाषा हिंदी एवं अंग्रेजी एकल में 3 मिनट का समय ,इसके अलावे चाक्षुष कला ,चित्रकला, पारंपरिक आधुनिक एवं कार्टून 90 मिनट अधिकतम समय निर्धारित है । इस प्रतियोगिता में 15 वर्ष से 29 वर्ष तक के प्रतिभागी शामिल हो सकते हैं।जिले के विभिन्न प्रखंडों से प्रतिभागी बड़ी संख्या में युवा महोत्सव में अपनी सहभागिता निभा रहे हैं। इसके लिए आवश्यक सभी तैयारियां पूरी कर ली गई।Bihar News-जिला स्तरीय युवा महोत्सव की तैयारी पूरी

Trending News