Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Bihar News प्रशांत किशोर का नीतीश कुमार पर तंज, कहा – बिहार की जनता समझ नहीं पा रही कि अगले चुनाव में नीतीश कुमार किसके साथ होंगे

जनवाद टाइम्स 16 February 2023
Bihar News प्रशांत किशोर का नीतीश कुमार पर तंज, कहा - बिहार की जनता समझ नहीं पा रही कि अगले चुनाव में नीतीश कुमार किसके साथ होंगे
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया
जन सुराज पदयात्रा के 138वें दिन की शुरुआत सिवान के पचलखी पंचायत स्थित पचलखी हाई स्कूल में सर्वधर्म प्रार्थना से हुई। इसके बाद प्रशांत किशोर सैकड़ों पदयात्रियों के साथ पचलखी से पदयात्रा के लिए निकले। आज जन सुराज पदयात्रा अंगौता, हसुआ, नारायणपुर, गंभीरपुर, सेमरिआ होते हुए मैरवा प्रखंड अंतर्गत बड़का मंझा पंचायत स्थित जन सुराज पदयात्रा शिविर में रात्रि विश्राम के लिए पहुंची। प्रशांत किशोर की पदयात्रा का सिवान में आज 11वां दिन है। वे जिले में 16 से 18 दिन और रुकेंगे और इस दौरान वे अलग-अलग गांवों और प्रखंडों में पदयात्रा के माध्यम से जनता के बीच जायेंगे। उनकी समस्याओं को समझ कर उनका संकलन कर उसके समाधान के लिए ब्लू प्रिंट तैयार करेंगे। दिनभर की पदयात्रा के दौरान प्रशांत किशोर 4 आमसभाओं को संबोधित करेंगे और 6 पंचायत के 9 गांवों से गुजरते हुए 20 किमी की पदयात्रा तय की।Bihar News प्रशांत किशोर का नीतीश कुमार पर तंज, कहा - बिहार की जनता समझ नहीं पा रही कि अगले चुनाव में नीतीश कुमार किसके साथ होंगे

*प्रशांत किशोर का नीतीश कुमार पर तंज, कहा – बिहार की जनता समझ नहीं पा रही कि अगले चुनाव में नीतीश कुमार किसके साथ होंगे।*

जन सुराज पदयात्रा के दौरान सिवान में एक आमसभा को संबोधित करते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार के लोग मुख्य रूप से चार मुद्दे जैसे- जाति, हिन्दू- मुस्लिम, भारत-पाकिस्तान और पुलवामा के नाम पर वोट करते हैं, और वोट करने के लिए बिहार के लोगों के पास केवल दो ही विकल्प है – मोदी जी की भाजपा और लालू जी की लालटेन। प्रशांत किशोर ने कहा कि नीतीश कुमार का तो कोई दल ही नहीं है, वो कभी कमल पकड़ के लटक जाते है तो कभी लालटेन पकड़ कर। बिहार की जनता समझ ही नहीं पा रही है कि अगले चुनाव में नीतीश कुमार किसके साथ रहेंगे। बिहार में भाजपा को वोट इसलिए मिल रहा है क्योंकि लोग लालू जी के जंगलराज से बचना चाहते हैं। लालू जी के लालटेन को इसलिए वोट मिल रहा है क्योंकि मुस्लिम विरोधी पार्टी भाजपा से बचा जा सके।

*प्रशांत किशोर ने जाति की राजनीति के लिए जनता को जिम्मेदार ठहराया, बोले – नेता नहीं जनता कर रही जाति की राजनीति, वरना लालू जी का बेटा मुख्यमंत्री की दौड़ में नहीं होता।*

जन सुराज पदयात्रा के दौरान सिवान के अंगौता पंचायत में एक आमसभा को संबोधित करते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि कोई भी नेता बिहार की जनता को नहीं ठग रहा है। कोई नेता और दल अगर जनता को ठगता तो एक या दो बार ठगता, लेकिन आज जनता 50 साल से लगातार नेता और दल का शिकार बन रही है। आज से 50 साल पहले भी बिहार की यही दुर्दशा थी, और आज 50 साल बाद भी कोई बदलाव नहीं आया है। बच्चा जवान हो गया, जवान बुढा हो गया आज भी देश का सबसे गरीब, सबसे ज्यादा पिछड़ा, अशिक्षित, बेरोजगारी वाला राज्य बिहार ही है। बिहार की जनता खुद सुधरने के लिए तैयार नहीं है तो कोई नेता आकर इसे नहीं सुधार सकता। यही बताने के लिए पदयात्रा कर रहे हैं, आपसे वोट नहीं मांग रहे हैं। घर घर जाकर हाथ जोड़ कर समझा रहे हैं कि अगर आप अपने और अपने बच्चों की चिंता नहीं करेंगे तो कोई नेता और दल आपके बच्चों की चिंता नहीं करेगा। दोष बिहार की जनता में है, पदयात्रा के दौरान हमारे साथ 100 बच्चे चल रहे हैं, उसमे आधे बच्चों के शरीर पर कपड़ा और पैर में चप्पल नहीं है।Bihar News प्रशांत किशोर का नीतीश कुमार पर तंज, कहा - बिहार की जनता समझ नहीं पा रही कि अगले चुनाव में नीतीश कुमार किसके साथ होंगे

उन्होंने कहा कि बिहार की जनता हमको बता रही है कि यहां नेता जाति की राजनीती कर रहे है, इस बात का जवाब देते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि कोई नेता जाति की राजनीति नहीं कर रहा है। अगर नेता जाति की राजनीति करते तो आज लालू जी कहते की बिहार का नेता कोई यादव समाज का होगा, लेकिन लालू जी का कहना है कि हमारा लड़का बिहार का नेता होगा। आप सभी यादव समाज के लोग हमे वोट करें। तो ये जाति की राजनीती नहीं ये परिवार के स्वार्थ की राजनीती है।

Post navigation

Previous: Bihar. News जन्मदिन पर गरिमा ने नगर निगम वासियों से मांगा ‘स्वच्छता-अभियानदूत’ बनने का उपहार
Next: Bihar News–जिला पदाधिकारी वैशाली के निर्देशानुसार मोतियाबिंद मरीजों के लिए मेगा कैंप का आयोजन 24 फरवरी को समय 11:00 बजे से सदर अस्पताल हाजीपुर में किया जाएगा

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260724-WA0032
  • Business
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: बरांटी में साधु-संत ऊंट छोड़कर चले गए, घायल ऊंट का ग्रामीण करा रहे उपचार

जनवाद टाइम्स 24 July 2026
IMG-20260724-WA0031
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: NEET पेपर लीक के विरोध में बेतिया में AISF-AIYF का विशाल प्रतिरोध मार्च, जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

जनवाद टाइम्स 24 July 2026
IMG-20260724-WA0030
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जनसुनवाई में डीएम तरनजोत सिंह ने सुनीं 75 शिकायतें, अधिकारियों को दिए त्वरित निष्पादन के निर्देश

जनवाद टाइम्स 24 July 2026
IMG-20260724-WA0029
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह ने मझौलिया प्रखंड, अंचल कार्यालय एवं सामुदायिक स्वास्थ्य उपकेंद्र का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

जनवाद टाइम्स 24 July 2026

Latest News

  • Bihar News: बरांटी में साधु-संत ऊंट छोड़कर चले गए, घायल ऊंट का ग्रामीण करा रहे उपचार
  • Bihar News: NEET पेपर लीक के विरोध में बेतिया में AISF-AIYF का विशाल प्रतिरोध मार्च, जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन
  • Bihar News: जनसुनवाई में डीएम तरनजोत सिंह ने सुनीं 75 शिकायतें, अधिकारियों को दिए त्वरित निष्पादन के निर्देश
  • Bihar News: जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह ने मझौलिया प्रखंड, अंचल कार्यालय एवं सामुदायिक स्वास्थ्य उपकेंद्र का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश
  • Bihar News: बनघारा उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय में भवन संकट का मामला विधानसभा पहुंचा, विधायक महेंद्र राम ने उठाई अतिरिक्त भवन निर्माण की मांग
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.