Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Bihar News प्रशांत किशोर का सारण में बयान – बिहार के नेताओं ने बिहार की दुर्दशा ऐसी बना दी है कि हमारे लड़कों को देश में रोजगार के लिए दर-दर भटकना पड़ता है और गाली खानी पड़ती है

जनवाद टाइम्स 24 March 2023
Bihar News प्रशांत किशोर का सारण में बयान - बिहार के नेताओं ने बिहार की दुर्दशा ऐसी बना दी है कि हमारे लड़कों को देश में रोजगार के लिए दर-दर भटकना पड़ता है और गाली खानी पड़ती है
Share News
       

 संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

जन सुराज पदयात्रा के 174वें दिन की शुरुआत सारण के तरैया पंचायत स्थित जन सुराज पदयात्रा कैंप में सर्वधर्म प्रार्थना से हुई। इसके बाद प्रशांत किशोर सैकड़ों पदयात्रियों के साथ तरैया पंचायत से पदयात्रा के लिए निकले। आज जन सुराज पदयात्रा पचाभिन्दा, चंचलिया, पचरौर, सरेया रत्नाकर, डेवढी, भुआलपुर, हसनपुरा होते हुए मढ़ौरा नगर पंचायत के चीनी मिल मैदान स्थित जन सुराज पदयात्रा कैंप में रात्रि विश्राम के लिए पहुंची। आज प्रशांत किशोर सारण के अलग-अलग गांवों में पदयात्रा के माध्यम से जनता के बीच गए। उनकी स्थानीय समस्याओं को समझ कर उसका संकलन कर उसके समाधान के लिए ब्लू प्रिंट तैयार करने की बात कही। दिनभर की पदयात्रा के दौरान प्रशांत किशोर 4 आमसभाओं को संबोधित किया और 9 पंचायत के 19 गांवों से गुजरते हुए 17. 8 किमी की पदयात्रा तय की।Bihar News प्रशांत किशोर का सारण में बयान - बिहार के नेताओं ने बिहार की दुर्दशा ऐसी बना दी है कि हमारे लड़कों को देश में रोजगार के लिए दर-दर भटकना पड़ता है और गाली खानी पड़ती है

*बिहार के नेताओं ने बिहार की दुर्दशा ऐसी बना दी है कि हमारे लड़कों को देश में रोजगार के लिए दर-दर भटकना पड़ता है और गाली खानी पड़ती है: प्रशांत किशोर*Bihar News प्रशांत किशोर का सारण में बयान - बिहार के नेताओं ने बिहार की दुर्दशा ऐसी बना दी है कि हमारे लड़कों को देश में रोजगार के लिए दर-दर भटकना पड़ता है और गाली खानी पड़ती है

जन सुराज पदयात्रा के दौरान सारण के तरैया में एक आमसभा को संबोधित करते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि आप अगर किसी के झंडे के पीछे जाने की गलती करेंगे तो आपके बच्चों के भविष्य के जिम्मेदार आप खुद होंगे। बिहार के बच्चे बिहार से बाहर जाते हैं, कोई पढ़ने के लिए, कोई मजदूरी के लिए और वहां जिसका मन होता है वो वो बिहार के बच्चों को थप्पड़ मार देता है, जिसका मन होता है वो गाली दे देता है। 1500 साल तक पूरे देश की राजनीति का केंद्र बिंदु रहने वाले बिहार की ये दुर्दशा हो गई है कि हमारी गलती की वजह से हमारे घर के बच्चे पढ़ने के लिए, मजदूरी के लिए और 500 रुपये के लिए भारत की गली- गली में ठोकर खा रहें हैं। बिहार के लोगों को बिहारी कह कर बुलाया जाता है। उनका मतलब होता है बिहारी मतलब बेवकूफ, मूर्ख, अब बिहारी शब्द गाली बन गया है। क्या हम सब मूर्ख हैं? नहीं! यहां के नेताओं ने हम लोगों को मूर्ख बना कर रखा हुआ है।

*वोट दीजिएगा मोदी जी के 56 इंच के सीना और गुजरात में बुलेट ट्रेन के नाम पर तो आपके बच्चों की शिक्षा व्यवस्था कैसे सुधरेगी: प्रशांत किशोर*

जन सुराज पदयात्रा के दौरान सारण के मढ़ौरा में एक आमसभा को संबोधित करते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार के लोग कहते हैं कि नेता हमको ठगते हैं। मैं हर बार उनसे यही कहता हूं कि नेता आपको कभी नहीं ठगता है। नेता आपको 1 बार ठग सकता है, 2 बार ठग सकता है लेकिन अगर कोई 50 बार आपको ठग रहा है तो कुछ गलती तो आपकी भी होगी जिसे आप समझ नहीं पा रहे हैं। आप जिन चीजों पर वोट देते हैं वो कम चाहे ज्यादा वही मिलता है। आप वोट देते हैं जाति पर तो जाति की चर्चा बिहार में हर जगह होती है। आप वोट देते हैं 5 किलो अनाज के नाम पर तो बिहार में भ्रष्टाचार ही सही, एक किलो अनाज की चोरी हो रही है, लेकिन आपको 4 किलो अनाज मिलता तो है। आप वोट देते हैं राम मंदिर के नाम पर तो 30 वर्ष के बाद ही सही लेकिन राम मंदिर बन तो रहा है। आप वोट देते हैं मोदी जी के 56 इंच के सीने को देखकर तो सुबह-शाम आपको टीवी पर मोदी जी का सीना फूलता हुआ दिखता ही है। आप वोट देते है गुजरात में बुलेट ट्रेन देखकर तो गुजरात में एक लाख करोड़ की बुलेट ट्रेन बन ही रही है। आप वोट जिस बात के लिए दे रहे हैं, वही आपको मिल रहा है। आप बच्चों की पढ़ाई के नाम पर और रोजगार के नाम पर वोट देते ही नहीं हैं तो बिहार की दशा कैसे सुधरेगी।

Post navigation

Previous: Bihar News-आज दिनांक 24 मार्च 2023 को जिलाधिकारी यशपाल मीणा के निर्देश पर उप विकास आयुक्त चित्रगुप्त कुमार की अध्यक्षता में जिला परामर्श दात्री समिति ,(डीएलसीसी) की दिसम्बर तिमाही की बैठक आयोजित की गई
Next: Bihar News सफाई,सड़क, जल निकासी, पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य का उत्तम प्रबंधन नगर निगम की जिम्मेदारी:गरिमा

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260621-WA0199
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल

जनवाद टाइम्स इटावा 21 June 2026
IMG-20260621-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: जिला रेड क्रॉस सोसाइटी एवं महिला पतंजलि योग समिति का तीन दिवसीय योग शिविर संपन्न

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0022
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: पश्चिम चंपारण में एटक का छठा जिला सम्मेलन संपन्न, मजदूर एकता और संघर्ष तेज करने का आह्वान

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0026
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वृद्धाश्रम सहारा में योग शिविर एवं नशा मुक्ति रैली का आयोजन

जनवाद टाइम्स 21 June 2026

Latest News

  • Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल
  • Bihar News: जिला रेड क्रॉस सोसाइटी एवं महिला पतंजलि योग समिति का तीन दिवसीय योग शिविर संपन्न
  • Bihar News: पश्चिम चंपारण में एटक का छठा जिला सम्मेलन संपन्न, मजदूर एकता और संघर्ष तेज करने का आह्वान
  • Bihar News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वृद्धाश्रम सहारा में योग शिविर एवं नशा मुक्ति रैली का आयोजन
  • Bihar News: जीएमसीएच में पत्रकारों के साथ दुर्व्यवहार व मारपीट की घटना पर निंदा प्रस्ताव पारित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.