Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Bihar News पीएमईजीपी, पीएमएफएमई, मुख्यमंत्री उद्यमी योजना सहित स्टार्टअप के अन्य योजनाओं की हुई समीक्षा

जनवाद टाइम्स 6 June 2023
Bihar News पीएमईजीपी, पीएमएफएमई, मुख्यमंत्री उद्यमी योजना सहित स्टार्टअप के अन्य योजनाओं की हुई समीक्षा
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

जिलाधिकारी, दिनेश कुमार राय द्वारा आज कार्यालय प्रकोष्ठ में उद्योग विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं यथा-पीएमईजीपी, पीएमएफएमई, मुख्यमंत्री उद्यमी योजना सहित स्टार्टअप से संबंधित योजनाओं की समीक्षा की गयी।

इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, अनिल कुमार, महाप्रबंधक, जिला उद्योग केन्द, अनिल कुमार सहित अग्रणी जिला प्रबंधक, जिला खादी पदाधिकारी, विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। IMG 20230605 WA0186

समीक्षा के क्रम में महाप्रबंधक, जिला उद्योग केन्द्र द्वारा बताया गया कि पीएमईजीपी योजनान्तर्गत कुल लक्ष्य 388 के विरूद्ध 400 आवेदन विभिन्न बैंकों में अग्रसारित किए गए तथा बैंकों द्वारा 42 आवेदन स्वीकृत किए गए हैं, जबकि 112 आवेदन बैंकों द्वारा विभिन्न कारणों से लौटा दिया गया है।

जिलाधिकारी द्वारा महाप्रबंधक को निर्देश दिया गया कि लक्ष्य के विरूद्ध कम से कम तीन गुणा आवेदन माह जून के अंत तक कराना सुनिश्चित करें ताकि बैंक जुलाई माह के अंत तक शत-प्रतिशत स्वीकृति कर पाएं।

पीएमएफएमई समीक्षा के क्रम में महाप्रबंधक द्वारा बताया गया कि कुल लक्ष्य 264 के विरूद्ध 488 आवेदन बैंकों को अ्रगसारित किए गए हैं जिसमें से 12 आवेदन बैंकों द्वारा स्वीकृत किए गए हैं जबकि 104 आवेदन विभिन्न बैंकों द्वारा रद्द कर दिया गया है।

जिलाधिकारी द्वारा इस योजना में भी ज्यादा से ंज्यादा आवेदन सृजन हेतु महाप्रबंधक को निर्देशित किया गया तथा बैंकों को माह जुलाई के अंत तक शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्ति हेतु निर्देशित किया गया।Bihar News पीएमईजीपी, पीएमएफएमई, मुख्यमंत्री उद्यमी योजना सहित स्टार्टअप के अन्य योजनाओं की हुई समीक्षा

महाप्रबंधक द्वारा बताया गया कि मुख्यमंत्री उद्यमी योजनान्तर्गत वितीय वर्ष 2021-22 में चयनित सभी लाभार्थियों को प्रथम किस्त का भुगतान किया जा चुका है तथा कुल-596 में से 525 लाभुकों को द्वितीय किस्त जबकि 140 लाभुकों को तृतीय किस्त प्रदान किया गया है। उन्होंने बताया कि अद्यतन निर्देश के आलोक में इकाई चालू होने के उपरांत ही तृतीय किस्त का भुगतान होना है। विद्युत कनेक्शन के अभाव में तृतीय किस्त के भुगतान में विलंब हो रही है।

जिलाधिकारी द्वारा विद्युत कनेक्शन में आ रही कठिनाईयों को दूर करने हेतु महाप्रबंधक को निर्देशित किया गया।

Post navigation

Previous: Bihar News-पातेपुर नगर पंचायत वार्ड नंबर 9 में 21 मई की रात महादलित टोला में भाकपा माले ने प्रतिशोध मार्च निकाला
Next: Bihar News सात निश्चय पार्ट 01 एवं 02 अत्यंत महत्वपूर्ण, तत्परतापूर्वक करायें क्रियान्वयन : जिलाधिकारी

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260724-WA0032
  • Business
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: बरांटी में साधु-संत ऊंट छोड़कर चले गए, घायल ऊंट का ग्रामीण करा रहे उपचार

जनवाद टाइम्स 24 July 2026
IMG-20260724-WA0031
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: NEET पेपर लीक के विरोध में बेतिया में AISF-AIYF का विशाल प्रतिरोध मार्च, जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

जनवाद टाइम्स 24 July 2026
IMG-20260724-WA0030
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जनसुनवाई में डीएम तरनजोत सिंह ने सुनीं 75 शिकायतें, अधिकारियों को दिए त्वरित निष्पादन के निर्देश

जनवाद टाइम्स 24 July 2026
IMG-20260724-WA0029
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह ने मझौलिया प्रखंड, अंचल कार्यालय एवं सामुदायिक स्वास्थ्य उपकेंद्र का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

जनवाद टाइम्स 24 July 2026

Latest News

  • Bihar News: बरांटी में साधु-संत ऊंट छोड़कर चले गए, घायल ऊंट का ग्रामीण करा रहे उपचार
  • Bihar News: NEET पेपर लीक के विरोध में बेतिया में AISF-AIYF का विशाल प्रतिरोध मार्च, जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन
  • Bihar News: जनसुनवाई में डीएम तरनजोत सिंह ने सुनीं 75 शिकायतें, अधिकारियों को दिए त्वरित निष्पादन के निर्देश
  • Bihar News: जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह ने मझौलिया प्रखंड, अंचल कार्यालय एवं सामुदायिक स्वास्थ्य उपकेंद्र का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश
  • Bihar News: बनघारा उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय में भवन संकट का मामला विधानसभा पहुंचा, विधायक महेंद्र राम ने उठाई अतिरिक्त भवन निर्माण की मांग
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.