Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Bihar
  • Breaking News

Bihar News-अपनी प्रतिभा को बेहतर ढंग से खेल के मैदान में प्रदर्शित करें खिलाड़ी : डीएम 

जनवाद टाइम्स 27 September 2024
Bihar News-Players should display their talent in a better way on the sports field: DM
Share News
       

संवाददाता -राजेन्द्र कुमार

वैशाली /हाजीपुर।
राज्यस्तरीय खो-खो प्रतियोगिता का हाजीपुर में हुआ शुभारंभ।

प्रतियोगिता में 28 जिलों के युवा प्रतिभागी दिखाएंगे अपना दमखम ।
हाजीपुर , 27 सितंबर ।
आज स्थानीय अक्षयवट राय स्टेडियम में राज्य स्तरीय विद्यालय खो-खो (बालक खेल प्रतियोगिता) का शुभारंभ हुआ। यह प्रतियोगिता 30 सितंबर तक चलेगी। इसमें बिहार के 28 जिलों के प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं।
इसका शुभारंभ जिला पदाधिकारी श्री यशपाल मीणा , पुलिस अधीक्षक श्री हर किशोर और हाजीपुर के विधायक श्री अवधेश सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया।
इस अवसर पर जिला पदाधिकारी ने प्रतिभागियों से कहा कि खेल में जीत-हार से ज्यादा महत्वपूर्ण है इसमें भाग लेना । सारे युवा प्रतिभागी खेल में पूरी तत्परता के साथ भाग ले।

Bihar News-Players should display their talent in a better way on the sports field: DMप्रतिभागियों के रहने के लिए आवासन की भी व्यवस्था की गई है। सभी अनुशासित ढंग से रहे। आगे उन्होंने कहा कि खो-खो सिर्फ एक खेल नहीं है, यह एक टीम भावना है, जो हमें एकजुटता सीखता है। प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को अपना कौशल दिखाने और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने का यह एक सुनहरा अवसर है।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि किसी भी क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए अनुशासन बहुत जरूरी है । खो-खो के लिए चुस्ती-दुरुस्ती भी जरूरी है ।उन्होंने बच्चों से कहा कि वह नशा आदि से दूर रहे ।अपने लक्ष्य पर फोकस पर कार्य करें। उन्होंने बच्चों से कहा कि वे बेहतरीन खेल का प्रदर्शन कर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपना नाम कमाएं।

Bihar News-Players should display their talent in a better way on the sports field: DM
इसके पहले आगत अतिथियों का स्वागत खेल पदाधिकारी शालिनी ने किया । इस अवसर पर जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, विशेष कार्य पदाधिकारी, जिला जन संपर्क पदाधिकारी सहित अन्य कई पदाधिकारी उपस्थित थे।कार्यक्रम का संचालन उमेश सिंह ने किया।

Post navigation

Previous: Bihar News-  27 सितंबर से अगले 05 दिनों तक अत्यधिक भारी वर्षापात एवं बहुत भारी वर्षापात की संभावना
Next: Agra News जरूरतमंदों के लिए लगा रक्तदान शिविर

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260407-WA0107
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra न्यूज़ :शिक्षा का बदलता परिदृश्य: ज्ञान से कौशल की ओर बढ़ते कदम और सामाजिक मूल्यों की चुनौती

जनवाद टाइम्स 28 April 2026
IMG-20260427-WA0081
  • Etawah

Etawah News : IMA अध्यक्ष ने कि पूरी घटना की निष्पक्षता से जांच की मांग, दोषी पक्ष को दी जाय सजा

जनवाद टाइम्स इटावा 28 April 2026
IMG-20260427-WA0006
  • Agra
  • Breaking News
  • Uttar Pradesh

Agra News :आगरा में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन, युवाओं और समाजसेवियों ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान

जनवाद टाइम्स 27 April 2026
IMG-20260425-WA0011
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News : आगरा में मेडिकल एक्सीलेंस प्रोग्राम: फोर्टिस एस्कॉर्ट्स व IMA ने रोबोटिक सर्जरी पर साझा की नई तकनीकें

जनवाद टाइम्स 26 April 2026

Latest News

  • Agra न्यूज़ :शिक्षा का बदलता परिदृश्य: ज्ञान से कौशल की ओर बढ़ते कदम और सामाजिक मूल्यों की चुनौती
  • Etawah News : IMA अध्यक्ष ने कि पूरी घटना की निष्पक्षता से जांच की मांग, दोषी पक्ष को दी जाय सजा
  • Agra News :आगरा में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन, युवाओं और समाजसेवियों ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान
  • Agra News : आगरा में मेडिकल एक्सीलेंस प्रोग्राम: फोर्टिस एस्कॉर्ट्स व IMA ने रोबोटिक सर्जरी पर साझा की नई तकनीकें
  • Etawah News: मृदा परीक्षण अभियान के तहत पीएम प्रणाम किसान संगोष्ठी का आयोजन
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.