Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Bihar news जीएमसीएच में मरीजों को नहीं हो कोई परेशानी, इसका विशेष ख्याल रखें अस्पताल प्रबंधन : जिलाधिकारी

जनवाद टाइम्स 22 July 2022
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

जीएमसीएच में एक नर्स के द्वारा बाहर से दवा क्रय करवाने के मामले को जिला प्रशासन द्वारा अत्यंत गंभीरता से लिया गया है। जिलाधिकारी, कुंदन कुमार द्वारा शिकायतकर्ता से स्वयं बात की गयी और वस्तुस्थिति की जानकारी ली गयी। शिकायतकर्ता द्वारा बताया गया कि जीएमसीएच की एक नर्स के द्वारा अस्पताल में दवा उपलब्ध नहीं रहने तथा बाहर से क्रय करने की बात कही गयी। उन्होंने यह भी बताया कि जीएमसीएच में असमाजिक तत्व एवं बिचौलियां लगातार भ्रमण करते रहते हैं तथा मरीजों तथा उनके परिजनों को दिग्भ्रमित करते हैं।

जिलाधिकारी द्वारा जीएमसीएच अधीक्षक को सख्त निदेश दिया गया कि शिकायतकर्ता से उक्त नर्स की पहचान करते हुए उनके विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की जाय। साथ ही यह भी निदेश दिया गया कि जीएमसीएच में मरीजों तथा उनके परिजनों को परेशानियों का सामना नहीं करना पड़े, इसका विशेष ख्याल रखा जाय। स्वास्थ्य विभाग द्वारा देय सभी सुविधाएं मरीजों तथा उनके परिजनों को अवश्य मिलनी चाहिए। इसमें कोताही करने वालों के विरूद्ध नियमानुकूल कड़ी कार्रवाई की जायेगी।

जिलाधिकारी ने निदेश दिया कि असामाजिक तत्व एवं बिचौलियों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाय। अस्पताल का सीसीटीवी कैमरा हमेशा फंक्शनल रखें तथा इसकी प्रॉपर निगरानी कराना सुनिश्चित करें। अस्पताल की सुरक्षा में कार्यरत पुलिसकर्मियों को हमेशा अलर्ट रहने हेतु निदेशित करें तथा बिचौलियों एवं असामाजिक तत्वों को देखते ही तुरंत कार्रवाई करने को निदेशित करें।

अधीक्षक, जीएमसीएच द्वारा बताया गया कि मरीजों तथा उनके परिजनों को स्वास्थ्य विभाग द्वारा दिये जाने वाले सुविधाओं से लाभान्वित किया जा रहा है। जीएमसीएच के सी-ब्लॉक में जनऔषधि केन्द्र भी संचालित है, जहां सभी प्रकार के एसेंसिएल ड्रग उपलब्ध है। साथ ही मरीजों को निःशुल्क दवा और अन्य सुविधाएं मुहैया करायी जा रही है।

जिलाधिकारी ने निदेश दिया कि जनऔषधि केन्द्र का संचालन नियमित रूप से होना चाहिए तथा मरीजों को इसका लाभ मिले, इसे भी सुनिश्चित किया जाय। अस्पताल में मौजूद दवा हर हाल में मरीजों को मिलना चाहिए। बाहर से दवा खरीदने के मामले को कतई बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। जो भी अस्पताल कर्मी इस प्रकार के कार्य में संलिप्त हैं, उनको चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध कठोर कार्रवाई करें।

इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, अनिल कुमार, अपर समाहर्ता, नंदकिशोर साह, अनिल राय, अधीक्षक, जीएमसीएच, प्रमोद तिवारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous: Bihar news गौनाहा प्रखंड अंतर्गत हड़बोड़ा नदी सहित छहः जगहों पर बनेगा उच्चस्तरीय पुल
Next: Bihar news जिलाधिकारी ने की नगर निगम, बेतिया द्वारा किये जा रहे कार्यों की समीक्षा

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260611-WA0007
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: राजापाकर में राजस्व महाअभियान 2026 के तहत शिविर आयोजित, भूमि संबंधी आवेदनों का किया गया निष्पादन

जनवाद टाइम्स 11 June 2026
IMG-20260611-WA0001
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: डॉ. दिनेश प्रसाद के घर में चोरी, नकदी लेकर फरार हुए चोर

जनवाद टाइम्स 11 June 2026
IMG-20260611-WA0003
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News :पश्चिम चम्पारण को आदर्श जिला बनाने के लिए सभी को मिलकर करना होगा कार्य : लखेन्द्र कुमार रौशन

जनवाद टाइम्स 11 June 2026
IMG-20260611-WA0005
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: पुलिस अधीक्षक पश्चिम चंपारण द्वारा मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन

जनवाद टाइम्स 11 June 2026

Latest News

  • Bihar News: राजापाकर में राजस्व महाअभियान 2026 के तहत शिविर आयोजित, भूमि संबंधी आवेदनों का किया गया निष्पादन
  • Bihar News: डॉ. दिनेश प्रसाद के घर में चोरी, नकदी लेकर फरार हुए चोर
  • Bihar News :पश्चिम चम्पारण को आदर्श जिला बनाने के लिए सभी को मिलकर करना होगा कार्य : लखेन्द्र कुमार रौशन
  • Bihar News: पुलिस अधीक्षक पश्चिम चंपारण द्वारा मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन
  • Bihar News: खेत बचाओ अभियान के तहत संतुलित उर्वरक उपयोग पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.