Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Bihar news बलथर थाना की खूनी मधुमक्खी पुलिस को बचाने के लिए है – पप्पू यादव

जनवाद टाइम्स 22 March 2022
IMG-20220322-WA0039
Share News
       

 

संवाददाता-मोहन सिह बेतिया

किस कानून के तहत महिलाओं से अभद्र व्यवहार और उनके घरों को लूटा जा रहा है – पप्पू यादव

बलथर प्रकरण की उच्च न्यायालय के न्यायाधीश से जांच कराने की मांग

मृतक के परिजनों को बीस बीस लाख मुआवजा एवं एक एक को सरकारी नौकरी दें सरकार

बलथर थाना में डीजे संचालक आर्यानगर निवासी अनिरुद्ध यादव की मौत पुलिस हिरासत में मधुमक्खी के काटने से नहीं हुई थी। उसकी हत्या पीट-पीट कर की गई है। उक्त बातें जाप के राष्ट्रीय संरक्षक सह पूर्व सांसद पप्पू यादव उर्फ राजेश रंजन ने कही। बलथर थाना क्षेत्र से पीड़ित परिवार से मिलकर लौटने के बाद जाप के जिला कार्यालय में मीडियाकर्मियों को संबोधित करते हुए कहा। आगे उन्होंने कहा कि बलथर थाना परिसर में पिछले चार वर्षों से दर्जनों मधुमक्खी का छत्ता लगा हुआ है लेकिन इस दौरान कभी भी मधुमक्खियों ने ना किसी को काटा और ना किसी की मौत हुई। आज मैं अपने काफिले के साथ गया था, लेकिन मधुमक्खियों ने किसी को भी नहीं काटा। इस मामले में बेतिया पुलिस अधीक्षक मात्र करीब 3 मिनट का चापाकल के पास का सीसीटीवी फुटेज मीडिया को सार्वजनिक कर रहे हैं उसके आगे व पीछे का एक घंटा का विडियो फुटेज भी क्यों नहीं प्रस्तुत कर रहे हैं जबकि सीसीटीवी कैमरा थाना के हर एंगल से लगा हुआ है।

 

 

 

 

IMG 20220322 WA0039

पप्पू यादव ने कहा कि पुलिस हवलदार की हत्या कैसे हुई और किस परिस्थिति में हुई यह भी एक जांच का विषय है। उन्होंने कहा कि थाना में आग किसने लगाई? उग्र ग्रामीण या पुलिस?? यह भी एक जांच का विषय है। किस कानून के तहत पिछले तीन दिनों से रात में बलथर और आर्या नगर गांव में पुलिस द्वारा एक एक घर को लूटा गया और महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार किया गया। जबकि उस गांव में एक भी पुरूष नहीं है सभी गांव छोड़ कर भाग चुके हैं। इस लूटपाट के क्रम में पुलवामा के शहीद शिवाजी कुमार के बूढ़े मां बाप और विधवा को भी नहीं बख्शा गया। जो अत्यंत शर्मनाक बात है। वहीं महिलाओं को नंगा कर बेरहमी से पिटाई कर पैसा जेवर भी लूट लिया गया है। यहाँ के एसपी व डीआईजी बताए कि किस कानून के तहत रात में 9 बजे के बाद घरों में घुसकर लूटपाट व आतंक मचाया जा रहा है। उन्होंने इस पूरे प्रकरण की उच्च न्यायालय के वर्तमान या सेवानिवृत्त किसी न्यायाधीश से जांच कराने का मांग किया है। उन्होंने कहा कि जबतक बलथर कांड में न्याय नहीं मिलेगा तब तक मेरा आंदोलन पूरे बिहार में जारी रहेगा। पप्पू यादव ने अनिरुद्ध यादव एवं हवलदार रामजतन राय के परिजनों को बीस बीस लाख मुआवजा एवं एक एक को नौकरी देने की बिहार सरकार से पुरजोर मांग किया है।

 

 

IMG 20220322 WA0042

उन्होंने यहां के कुछ तथाकथित गोदी मीडिया पर तंज कसते हुए आक्रोश व्यक्त किया और कहा कि कुछ भी तो न्याय किजिए। पप्पू यादव ने कहा कि नीतीश सरकार में बालू एवं शराब माफियाओं, भूमि माफियाओं एवं गुंडों का राज है। लालू यादव में जंगल राज था पर नीतीश में दलाल राज कायम है। जाप नेता ने कहा कि बिहार सरकार बिहार दिवस के नाम पर करोड़ों रूपया पानी में बहा रही है यह जानते हुए भी कि बिहार एक गरीब प्रदेश है। उस पैसे से बिहार का विकास भी किया जा सकता है। पिछले तीन दिनों में जहरीली शराब से प्रदेश में 46 लोगों की मौत हुई है।

 

Bihar news बलथर थाना की खूनी मधुमक्खी पुलिस को बचाने के लिए है - पप्पू यादव

पप्पू यादव ने बलथर कांड के पीड़ितों से मिलने और मामले की सत्यता से अवगत होने के बाद मृतक अनिरुद्ध यादव के पुत्री के विवाह हेतु 2 लाख रूपया और दोनों लड़कों के पढ़ाई के लिए तत्काल 20 हजार का चेक और आजीवन पढ़ाई का खर्चा उठाने का भी आश्वासन दिया है। इतना ही नहीं उन्होंने मृत हवलदार रामजतन राय के परिजनों को भी 50 हजार का चेक दिया है।

Post navigation

Previous: अम्बेडकर नगर न्यूज एम आर फैजाने हलीम इंटर कॉलेज मे छात्र-छात्राओं का विदाई समारोह आयोजित किया गया
Next: प्रतापगढ  प्रतापगढ़ न्यूज   विधान परिषद सदस्य पद हेतु अभ्यर्थियों के नामांकन पत्रों की जिला निर्वाचन अधिकारी ने की संवीक्षा

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260610-WA0013
  • Breaking News
  • Prayagraj News
  • Uttar Pradesh

प्रयागराज न्यूज: 9 सूत्रीय मांगों को लेकर समाजवादियों ने करछना एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

जनवाद टाइम्स 10 June 2026
IMG-20260610-WA0008
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लाभुकों के खातों में डीबीटी से 39.14 करोड़ रुपये हस्तांतरित

जनवाद टाइम्स 10 June 2026
IMG-20260610-WA0007
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: भीषण गर्मी को देखते हुए पीएचडी विभाग ने तेज की चापाकलों की मरम्मत, कई स्थानों पर बहाल हुई पेयजल सुविधा

जनवाद टाइम्स 10 June 2026
IMG-20260610-WA0006
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: Bihar News: नगर निगम के सरकारी भूखंड पर खिरिया घाट में 78.93 लाख रुपये से बनेगा बहुउपयोगी सामुदायिक भवन : गरिमा

जनवाद टाइम्स 10 June 2026

Latest News

  • प्रयागराज न्यूज: 9 सूत्रीय मांगों को लेकर समाजवादियों ने करछना एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
  • Bihar News: सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लाभुकों के खातों में डीबीटी से 39.14 करोड़ रुपये हस्तांतरित
  • Bihar News: भीषण गर्मी को देखते हुए पीएचडी विभाग ने तेज की चापाकलों की मरम्मत, कई स्थानों पर बहाल हुई पेयजल सुविधा
  • Bihar News: Bihar News: नगर निगम के सरकारी भूखंड पर खिरिया घाट में 78.93 लाख रुपये से बनेगा बहुउपयोगी सामुदायिक भवन : गरिमा
  • Agra News :आगरा मंडल में अंतर्राष्ट्रीय लेवल क्रॉसिंग जागरूकता दिवस: रेलवे ने चलाया विशेष सुरक्षा अभियान, लोगों को किया जागरूक
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.