Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Contact Us
  • Live
Light/Dark Button
  • Home
  • Breaking News
  • Bihar News: एक बार फिर मानवता की मिसाल बनी जीविका दीदियां
  • Bihar
  • Breaking News

Bihar News: एक बार फिर मानवता की मिसाल बनी जीविका दीदियां

जनवाद टाइम्स 2 May 2021

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on X (Opens in new window) X
Bihar News: Jeevika Didi became an example of humanity once again

संवाददाता. मोहन सिंह
बेतिया कोरोना महामारी के दूसरे दौर में एक ओर जहां आदमी अपने अस्तित्व की रक्षा के लिए संघर्षरत है। चारो तरफ एक अजीब सा डर छाया है। लोग अपनों से भी घबड़ाने लगे है। वहीं दूसरी ओर जीविका दीदियों ने एक बार फिर से मानवता को बचाने की मुहिम शुरू कर दी है। जी हां एक बार फिर से जीविका दीदियों ने कोरोना को हराने के लिए बड़ी संख्या में मास्क निर्माण का कार्य शुरू किया है। जीविका दीदियों द्वारा दिन-रात एक कर मास्क निर्माण एवं वितरण का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है । इस दिशा में बगहा 1,बगहा 2, बैरिया ,बेतिया सदर , रामनगर चनपटिया ,मझौलिया,नौतन, भितहा,लौरिया,नरकटियागंज, मैनाटांड़ एवं सिकटा के संकुल संघों तथा ग्राम संगठनों द्वारा मास्क निर्माण का कार्य किया जा रहा है। जीविका दीदियों द्वारा इस चरण में अब तक दो लाख पच्चीस हजार मास्क का निर्माण करते हुए इसका वितरण किया जा रहा है। इस कार्य मे अब तक कुल 472 जीविका दीदियों को शामिल किया गया है।

Bihar News: Jeevika Didi became an example of humanity once again

इस संबंध में सत्याग्रह संकुल संघ के अध्यक्ष सीमा कुमारी बताती हैं कि हम सभी दीदी स्वेच्छा से आगे आकर मास्क निर्माण का कार्य शुरू किया है जिससे कोरोना से लड़ने में हमे कामयाबी मिलेगी साथ ही महामारी के इस दौर में भी गरीब दीदियों को आय का एक साधन मिल रहा है। कर्मभूमि की अध्यक्ष पूजा कुमारी बताती हैं कि हम सभी सुबह 8:00 बजे से मास्क निर्माण सेंटर पर आकर सेंटर की साफ सफाई करते हुए मास्क निर्माण के कार्य में लग जाते हैं। कार्यस्थल पर सामाजिक दूरी बना रहे इसके लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी,बगहा 2 के सहयोग से दीदियों को अस्थाई तौर पर एक कार्यस्थल मुहैया कराया गया है । नारी शक्ति संकुल संघ की अध्य्यक्ष नंदा देवी बताती हैं कि सरकार द्वारा जब -जब जीविका दीदियों को किसी भी सामाजिक कार्य में लगाया गया है उसे दीदियों द्वारा पूरे लगन और निष्ठा के साथ करके दिखाया गया है। बलवान जीविका संकुल संघ के अध्यक्ष आभा देवी बताती हैं कि जीविका के आने से हम लोगों के घर में खुशहाली आई है। अब हम लोग घर का काम करने के अलावे अपना अलग रोजगार भी करते है। जिससे परिवार में खुशियाली आई है।इससे गावँ की नारी भी अब आत्मनिर्भर बन रही है।

बता दें कि सरकार के निदेश के आलोक में ग्रामीण क्षेत्र के सभी परिवारों को प्रति परिवार छः की दर से मास्क उपलब्ध कराया जाना है। इसके लिए लगभग 50.00 लाख मास्क का वितरण किया जाना है।पंचायतों में मास्क वितरण का कार्य पंचायत सचिव एवं कार्यपालक सहायक के सहयोग किया जाना है। विभिन्न प्रखंडों से जीविका दीदियों को अब तक कुल नौ लाख मास्क आपूर्ति करने का आदेश प्राप्त हुआ है। जिसके आलोक में जीविका दीदियों द्वारा मास्क निर्माण कर उसकी आपूर्ति की जा रही है। उत्पादन केंद्रों पर सामाजिक दूरी एवं सैनिटाइजेशन की पर्याप्त सुविधा रखते हुए मास्क निर्माण का कार्य किया जा रहा है।लोगों तक गुणवत्तापूर्ण मास्क की आपूर्ति हो सके इसके लिए जीविका के दक्ष कैडर को भी उत्पादन केंद्रों से सम्बद्ध करते हुए इसका अनुश्रवण प्रखंड एवं जिला स्तरीय टीम के द्वारा की जा रही है।.

Like this:

Like Loading...

Post navigation

Previous: Bangal Election Result: केरल, बंगाल और तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में भाजपा की करारी हार के बाद मोदी और शाह दे इस्तीफा – भाकपा-माले
Next: Etawah News:  जिला पंचायत सदस्य मतगणना: ब्लॉक बढ़पुरा में प्रत्याशियों में कांटे की टक्कर, देखें कौन चल रहा आगे

 

राशिफल

You may have missed

IMG-20260314-WA0010
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra न्यूज़ :आगरा में एसबीआई पेंशनर्स एसोसिएशन का रंगारंग होली मिलन समारोह, 85 वर्षीय वरिष्ठ नागरिक जे.पी. अग्रवाल का सम्मान

जनवाद टाइम्स 14 March 2026
IMG-20260314-WA0008
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra न्यूज़ :ईश्वर और कृत्रिम बुद्धिमत्ता: मानव मस्तिष्क की सृजनात्मक शक्ति का अद्भुत प्रतिफल

जनवाद टाइम्स 14 March 2026
IMG-20260313-WA0020
  • Agra
  • Breaking News

Agar News :आगरा में शुरू हुई IndiaSkills उत्तरी क्षेत्रीय प्रतियोगिता 2025–26, 9 राज्यों के 360 से ज्यादा प्रतिभागी दिखाएंगे हुनर

जनवाद टाइम्स 14 March 2026
20260313_194751
  • Breaking News
  • Bihar
  • Latest News
  • Vaishali

Bihar News: राजापाकर में बिजली चोरी के खिलाफ छापेमारी, कई पर केस

जनवाद टाइम्स 13 March 2026

Latest News

  • Agra न्यूज़ :आगरा में एसबीआई पेंशनर्स एसोसिएशन का रंगारंग होली मिलन समारोह, 85 वर्षीय वरिष्ठ नागरिक जे.पी. अग्रवाल का सम्मान
  • Agra न्यूज़ :ईश्वर और कृत्रिम बुद्धिमत्ता: मानव मस्तिष्क की सृजनात्मक शक्ति का अद्भुत प्रतिफल
  • Agar News :आगरा में शुरू हुई IndiaSkills उत्तरी क्षेत्रीय प्रतियोगिता 2025–26, 9 राज्यों के 360 से ज्यादा प्रतिभागी दिखाएंगे हुनर
  • Bihar News: राजापाकर में बिजली चोरी के खिलाफ छापेमारी, कई पर केस
  • Bihar News: बेतिया में फील्ड अफसर ₹30 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार
  • Bihar News: राजापाकर में LPG गैस के लिए हाहाकार, डेढ़ किमी लंबी लाइन
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.
%d