Bihar News नगर के 29 पार्षदगण के आवेदन पर नगर निगम महापौर ने की अपर मुख्य सचिव से जांच व कार्रवाई की अनुशंसा

Bihar News *नगर के 29 पार्षदगण के आवेदन पर नगर निगम महापौर ने की अपर मुख्य सचिव से जांच व कार्रवाई की अनुशंसा
Share News

संवाददाता-मोहन सिह बेतियां

नगर विकास एवं आवास विभाग के अपर मुख्य सचिव से जांच व कार्रवाई की अनुशंसा के बाद नगर निगम में मची खलबली बेतिया। नगर निगम महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने कुल 29 पार्षदगण द्वारा सौंपे गए लिखित आवेदन के आलोक में नगर विकास एवं आवास विभाग के अपर मुख्य को पत्र लिखा है।

 

IMG 20230619 WA0103

जिसमें वर्त्तमान नगर आयुक्त शंभू कुमार के विगत एक साल के कार्यकाल में विभिन्न मद से संसाधनों की खरीदारी, मच्छररोधी दवा छिड़काव, विभिन्न कार्य के लिए एजेंसियों के चयन, रंग-रोगन आदि कार्यों में बड़े पैमाने पर मनमानी कर के करोड़ों के भुगतान को लेकर नगर पार्षदगण के सामूहिक आरोपों की जांच की अनुशंसा की है।

Bihar News *नगर के 29 पार्षदगण के आवेदन पर नगर निगम महापौर ने की अपर मुख्य सचिव से जांच व कार्रवाई की अनुशंसा

पार्षदगण के आवेदन और महापौर की अनुशंसा में वर्तमान नगर आयुक्त के पूरे कार्यकाल में किए गए खरीददारी, दवा छिड़काव, विभिन्न एजेंसियों यथा पाथ्या, स्पैरो आदि के चयन और उनके कार्य कलाप पर भुगतान और उक्त अवधि में नगर निगम के आय-व्यय आदि की सक्षम प्राधिकार के द्वारा बिन्दुवार जांच कराने और आवश्यकतानुसार विधि सम्मत कार्रवाई करने की अनुशंसा की है। नगर निगम के नगर पार्षदगण ने महापौर श्रीमती सिकारिया को सौंपे गए उक्त पत्र की प्रति जिलाधिकारी दिनेश कुमार राय को भी सौंप कर नगर निगम के गतिविधियों की उच्च स्तरीय जांच की मांग की थी।

Trending News