Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Bihar News भारत नेपाल का सीमावर्ती बीटीआर क्षेत्र अंतर्गत गंडक बना घड़ियाल प्रजनन का सुरक्षित क्षेत्र

जनवाद टाइम्स 19 June 2023
Bihar News भारत नेपाल का सीमावर्ती बीटीआर क्षेत्र अंतर्गत गंडक बना घड़ियाल प्रजनन का सुरक्षित क्षेत्र
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

वन एवं पर्यावरण विभाग बिहार सरकार और वर्ल्ड वाइल्ड लाइफ ट्रस्ट ऑफ इंडिया की कवायद के बाद बिहार के लिए बड़ी खुशखबरी है. पश्चिम चंपारण जिला की सीमा में बहने वाली गंडक नदी का तट नवजात घड़ियालों से चहक उठा है। दरअसल इस वर्ष 2023 में गंडक नदी किनारे घड़ियालों के 9 घोंसले मिले। जिनसे 125 बच्चों का जन्म हुआ और उसे सुरक्षित गंडक नदी में छोड़ा गया।

Bihar News भारत नेपाल का सीमावर्ती बीटीआर क्षेत्र अंतर्गत गंडक बना घड़ियाल प्रजनन का सुरक्षित क्षेत्र
वाल्मीकि टाइगर रिजर्व इन दिनों घड़ियालों की चहचहाअट से गुंजायमान है। बता दें की वन एवं पर्यावरण विभाग, वर्ल्ड वाइल्ड लाइफ ऑफ इंडिया और कैलिफोर्निया के लॉस एंजिल्स जू के सहयोग से गंडक नदी में घड़ियाल के 125 बच्चों का सुरक्षित हैचिंग कराया गया है। वर्ल्ड वाइल्ड लाइफ के अधिकारी सुब्रत के बहेरा ने बताया की गंडक नदी किनारे नौ जगहों पर घड़ियाल के अंडे पाए गए। जिसमें 8 स्थानों पर बिहार में अंडे मिले और एक यूपी के कुशीनगर क्षेत्र में। जिसके बाद किसानों के सहयोग से उसका संरक्षण किया गया।

Bihar News भारत नेपाल का सीमावर्ती बीटीआर क्षेत्र अंतर्गत गंडक बना घड़ियाल प्रजनन का सुरक्षित क्षेत्र
सुब्रत के बहेरा ने बताया की इन सभी नौ जगहों से मिले अंडों को मछुआरों और किसान की सहायता से हैचिंग कराया गया जिसमें 125 घड़ियाल के बच्चों ने जन्म लिया। और उन्हें गंडक नदी में सुरक्षित छोड़ दिया गया। बहेरा ने किसानों और मछुआरों की सराहना करते हुए कहा की अति संकटग्रस्त घड़ियालों के अंडों को बाढ़ व कटाव से बचाने समेत जंगली जानवरों से सुरक्षित करने में किसान और मछुआरों ने काफी सहयोग किया।
बता दें की विगत पांच – छः वर्षों से वाइल्ड लाइफ ट्रस्ट और वन एवं पर्यावरण विभाग घड़ियालों के संरक्षण और संवर्धन को लेकर काफी सजग हुआ है और प्रत्येक वर्ष अंडों के जगह को चिन्हित कर उनका संरक्षण किया जाता है और फिर हैचिंग कराई जाती है। ऐसा पहली बार हुआ है कि इतनी बड़ी संख्या में नवजात घड़ियालों ने जन्म लिया। खास बात यह है कि ये घड़ियाल विलुप्त हो चुके डायनासोर प्रजाति के हैं। घड़ियाल देश दुनिया से विलुप्त होने की कगार पर खड़े हैं। ऐसे में गंडक नदी में इनकी अच्छी संख्या होना एक सुखद खबर है।

Bihar News भारत नेपाल का सीमावर्ती बीटीआर क्षेत्र अंतर्गत गंडक बना घड़ियाल प्रजनन का सुरक्षित क्षेत्र
गौरतलब है कि 2016 में भारतीय प्रजाति के घड़ियालों का सर्वे हुआ था, जिसमें गंडक नदी में केवल एक दर्जन ही घड़ियाल मिले थे। जबकि अब इनकी संख्या तकरीबन 500 के आसपास हो गई है।तभी इनके बढ़ती संख्या को देखते हुए संवर्धन (पालन-पोषण ) के लिए सरकार ने कई प्रयास किए हैं। ऐसे में संख्या के लिहाज से देखा जाए तो भारत में चंबल नदी के बाद सबसे ज्यादा घड़ियालों की संख्या गंडक नदी में ही है।

Post navigation

Previous: Bihar News नगर के 29 पार्षदगण के आवेदन पर नगर निगम महापौर ने की अपर मुख्य सचिव से जांच व कार्रवाई की अनुशंसा
Next: अम्बेडकर नगर न्यूज : इंडियन कौंसिल ऑफ प्रेस जिले के मनोज कुमार तिवारी ने टीम के साथ जिलाधिकारी अविनाश सिंह को सौंपा ज्ञापन 

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260724-WA0032
  • Business
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: बरांटी में साधु-संत ऊंट छोड़कर चले गए, घायल ऊंट का ग्रामीण करा रहे उपचार

जनवाद टाइम्स 24 July 2026
IMG-20260724-WA0031
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: NEET पेपर लीक के विरोध में बेतिया में AISF-AIYF का विशाल प्रतिरोध मार्च, जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

जनवाद टाइम्स 24 July 2026
IMG-20260724-WA0030
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जनसुनवाई में डीएम तरनजोत सिंह ने सुनीं 75 शिकायतें, अधिकारियों को दिए त्वरित निष्पादन के निर्देश

जनवाद टाइम्स 24 July 2026
IMG-20260724-WA0029
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह ने मझौलिया प्रखंड, अंचल कार्यालय एवं सामुदायिक स्वास्थ्य उपकेंद्र का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

जनवाद टाइम्स 24 July 2026

Latest News

  • Bihar News: बरांटी में साधु-संत ऊंट छोड़कर चले गए, घायल ऊंट का ग्रामीण करा रहे उपचार
  • Bihar News: NEET पेपर लीक के विरोध में बेतिया में AISF-AIYF का विशाल प्रतिरोध मार्च, जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन
  • Bihar News: जनसुनवाई में डीएम तरनजोत सिंह ने सुनीं 75 शिकायतें, अधिकारियों को दिए त्वरित निष्पादन के निर्देश
  • Bihar News: जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह ने मझौलिया प्रखंड, अंचल कार्यालय एवं सामुदायिक स्वास्थ्य उपकेंद्र का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश
  • Bihar News: बनघारा उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय में भवन संकट का मामला विधानसभा पहुंचा, विधायक महेंद्र राम ने उठाई अतिरिक्त भवन निर्माण की मांग
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.