Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Bihar
  • Breaking News

Bihar News–एसडीओ हाजीपुर के नेतृत्व में पदाधिकारी वैशाली जिला स्थित कांवर पथ का कर ले सत्यापन 

जनवाद टाइम्स 26 June 2025
Bihar News--Officials under the leadership of SDO Hajipur should verify the Kanwar path located in Vaishali district.
Share News
       

संवाददाता राजेन्द्र कुमार

वैशाली /हाजीपुर

 

काँवरियों की सुविधा, सुरक्षा और सुगम यात्रा के लिए करायी जाएगी सभी जरूरी व्यवस्था- जिलाधिकारी

श्रावणी मेला-2025 के अवसर पर विधि व्यवस्था भीड़ नियंत्रण यातायात नियंत्रण एवं कांवरियों की सुख सुविधा के मद्देनजर तैयारियों की समीक्षा जिलाधिकारी श्रीमति वर्षा सिंह के द्वारा अपने कार्यालय कक्ष में पदाधिकारियों के साथ कि गयी।

Bihar News--Officials under the leadership of SDO Hajipur should verify the Kanwar path located in Vaishali district.

जिलाधिकारी द्वारा बताया गया कि इस वर्ष श्रावण मास का शुभारंभ 11 जुलाई को हो रहा है और 9 अगस्त को सम्पन्न हो रहा है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु, कॉवरियागण काँवर लेकर पहलेजा घाट से हाजीपुर होते हुए मुजफ्फरपुर के बाबा गरीबनाथ मंदिर में जल चढ़ाने जाते हैं। वैशाली जिला में कॉवर पथ की कुल लंबाई लगभग 35 किमी है। जिलाधिकारी द्वारा काँवरियों की सुविधा, सुरक्षा और सुगम यात्रा को ध्यान में रखते हुए सभी जरूरी व्यवस्था उपलब्ध कराने का निर्देश सभी संबंधित पदाधिकारियों को दिया गया है। अनुमंडल पदाधिकारी हाजीपुर को कांवर पथ का पूरी तरह से जांच कर सत्यापन कर लेने का निर्देश निदेश दिया गया। उन्होंने कहा कि हाजीपुर मुजफ्फरपुर मुख्य मार्ग पर जहां कट हैं वहां पर ड्रॉप गेट लगवा दिया जाय। काँवर यात्रा को सुगम बनाये रखने के लिए काँवरियों की अधिक संख्या को देखते हुए यातायात व्यवस्था में शनिवार से सोमवार तक हाजीपुर सराय- भगवानपुर-मुजफ्फरपुर मुख्य मार्ग में आवश्यक परिवर्तन कर रूट डायवर्ट करने की बात कही गई और इसका व्यापक प्रचार प्रसार कराने का निदेश दिया गया।
जिलाधिकारी श्रीमति वर्षा सिंह द्वारा काँवरियों के ठहरने के लिए समुचित व्यवस्था कराने के लिए हाजीपुर-मुजफ्फरपुर मुख्य एनएच पथ में प्रत्येक पांच किमी पर कैम्प लगाने का निर्देश दिया गया। इन सभी कैम्पों में विद्युत आपूर्ति निर्वाध रूपसे कराने,शुद्ध पेयजल, सफाई, शौचालय, मेडिकल टीम की व्यवस्था रखने एवं सभी जगह सीसीटीवी कैमरा लगाने का निर्देश दिया गया है। सिविल सर्जन वैशाली को निर्देश दिया गया है कि हाजीपुर से सराय एवं सराय से गोरौल तक दो एम्बुलेंस आवश्यक दवाओं एवं चिकित्सक दल के साथ सघन रूप से भ्रमणशील रखेंगें।
सभी अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी एवं थानाध्यक्ष को अपने-अपने क्षेत्रों में काँवरियों से संबंधित सभी मार्गो में पुलिस बल, दफादार / चौकीदार साथ गश्ती कार्यरत रखेंगे तथा स्वयं भी भ्रमणशील रहकर स्थिति पर कड़ी निगरानी रखने का निदेश दिया गया है। जिलाधिकारी द्वारा कहा कि इस अवसर पर भगवानपुर एवं गोरौल में कंट्रोल रूम बना दिया जाए।

Bihar News--Officials under the leadership of SDO Hajipur should verify the Kanwar path located in Vaishali district.
समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी के साथ अपर समाहर्ता श्री संजय कुमार, उप विकास आयुक्त श्री कुन्दन कुमार, सिविल सर्जन,अनुमंडल पदाधिकारी महुआ किशलय कुशवाहा, अनुमंडल पदाधिकारी हाजीपुर श्री रामबाबू बैठा, विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता, पीएचडी के कार्यपालक अभियंता, जिला परिवहन पदाधिकारी, डीसीएलआर, प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी सहित जिलास्तरीय अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Post navigation

Previous: Bihar News आपदा से नुकसान कम से कम हो, ये हम सबका प्रयास होना चाहिए : प्रभारी सचिव
Next: Bihar News-राजापाकर– डॉक्टर अंबेडकर समग्र सेवा अभियान के तहत प्रखंड क्षेत्र के रामपुर रत्नाकर  उर्फ  सरसई पंचायत के वार्ड नंबर 10 पासवान टोला में विकास शिविर का आयोजन किया गया

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260614-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News – राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के विकल्प के रूप में जन शिक्षा नीति 2026 पर कार्यशाला आयोजित संवाददाता

जनवाद टाइम्स 14 June 2026
IMG-20260614-WA0021
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News – राष्ट्रीय लोक मोर्चा के पंचायत अध्यक्षों का सर्वसम्मति से चयन

जनवाद टाइम्स 14 June 2026
IMG-20260614-WA0034
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News – स्वतंत्रता सेनानी स्व. विंदा प्रसाद सिंह की धर्मपत्नी राजवती देवी का निधन, क्षेत्र में शोक

जनवाद टाइम्स 14 June 2026
IMG-20260614-WA0025
  • Breaking News
  • Bihar

Rajapakar News, Vaishali News, Gas Cylinder Distribution, Belkunda Chowk, LPG Consumers, Bihar News, Hajipur Gas Agency, Gas Supply Issue, LPG Crisis, Consumer Protest, Rural Bihar News, Public Grievance, Rajapakar Vaishali, Bihar Latest News, LPG Distribution News

जनवाद टाइम्स 14 June 2026

Latest News

  • Bihar News – राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के विकल्प के रूप में जन शिक्षा नीति 2026 पर कार्यशाला आयोजित संवाददाता
  • Bihar News – राष्ट्रीय लोक मोर्चा के पंचायत अध्यक्षों का सर्वसम्मति से चयन
  • Bihar News – स्वतंत्रता सेनानी स्व. विंदा प्रसाद सिंह की धर्मपत्नी राजवती देवी का निधन, क्षेत्र में शोक
  • Rajapakar News, Vaishali News, Gas Cylinder Distribution, Belkunda Chowk, LPG Consumers, Bihar News, Hajipur Gas Agency, Gas Supply Issue, LPG Crisis, Consumer Protest, Rural Bihar News, Public Grievance, Rajapakar Vaishali, Bihar Latest News, LPG Distribution News
  • Bihar News – जन शिक्षा नीति 2026 विषय पर कार्यशाला आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.