Bihar News :  नीलगाय के झुंडों का बढ़ता कहर, फसलों को कर रहा है चट

Bihar News :  नीलगाय के झुंडों का बढ़ता कहर, फसलों को कर रहा है चट
Share News

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

बैरिया प्रखंड अंतर्गत नीलगाय के आतंक से किसान काफी परेशान नजर आने लगे हैं। सरैयांमन के उदयपुर जंगल से झुंड की झुंड नीलगाय निकलकर आसपास के करीब एक दर्जन पंचायतों में किसानों की सैकड़ों एकड़ में लगी गन्ना, गेहूँ, दलहन, तेलहन आदि फसल चट कर जा रही है और बर्बाद कर रही है। नील गायों के आतंक से बैरिया प्रखंड के लौकरिया, तधवांनन्दपुर, मलाही बलुआ, बगही रतनपुर, बैरिया, बथना, बैजुआ, भितहां, फुलियाखांड़, तिलंगही आदि पंचायत शामिल है। इस मामले में वन विभाग पूरी तरह संवेदनहीन बना हुआ है।

IMG 20221215 WA0021वन विभाग इस मामले में चुप रहना ही अच्छा समझता है और किसानों को किसी तरह का मुआवजा नहीं देता जिसके कारण प्रभावित किसानों में भारी आक्रोश है।Bihar News :  नीलगाय के झुंडों का बढ़ता कहर, फसलों को कर रहा है चट

You may have missed