Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Bihar
  • Breaking News

Bihar News-भगवानपुर प्रखंड के महादलित टोला में रात्रि चौपाल

जनवाद टाइम्स 2 July 2025
Bihar News- Night Chaupal in Mahadalit Tola of Bhagwanpur block
Share News
       

संवाददाता राजेन्द्र कुमार

वैशाली /भगवानपुर

माननीय भारत निर्वाचन आयोग के द्वारा क्रियान्वित मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान 20 25 के सफलता हेतु श्रीमती वर्षा सिंह,जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी वैशाली के द्वारा लगातार फील्ड का भ्रमण किया जा रहा है ।इसी क्रम में भगवानपुर प्रखंड मुख्यालय के आम लोगों के बीच इस कार्यक्रम की महता को प्रचारित-प्रसारित के लिए भगवानपुर प्रखंड कार्यालय में हेल्प डेस्क का विधिवत उद्घाटन फीता काटकर और दीप प्रज्वलित कर किया गया। प्रखंड विकास पदाधिकारी ,भगवानपुर को निर्देश दिया गया कि इस प्रकार का हेल्फ डेस्क पंचायत स्तर पर भी लगाए, जिससे अधिकाधिक लोगों को इस संदर्भ में विशेष जानकारी प्राप्त हो सके। प्रखंड में संचालित कंट्रोल रूम का भी निरीक्षण जिला पदाधिकारी ,वैशाली द्वारा किया गया ।

Bihar News- Night Chaupal in Mahadalit Tola of Bhagwanpur block

कंट्रोल रूम के कर्मी को निर्देश दिया गया कि वितरण कार्य में तेजी लाने,गणना फॉर्म प्राप्त करने की कवायद तेज करने हेतु सभी blo सुपरवाइजर को फोन करे और मतदाता से प्राप्त किए जा रहे गणना फॉर्म की जांच blo सुपरवाइजर करते जाय ताकि फॉर्म का स्कूटनी भी होता जायेगा।
इसी क्रम में भगवानपुर प्रखंड के जहांगीरपुर पटेरा पंचायत के वार्ड नंबर 5 के महादलित बस्ती में रात्रि चौपाल में आकर महादलित परिवारों से मिलकर उन्हें मतदाता सूची गहन पुनरीक्षण के महत्व के बारे में विस्तार से बताया गया ।जिला पदाधिकारी के भगवानपुर प्रखंड के आगमन पर महादलित परिवार के महिलाओं द्वारा भारतीय परम्परा के अनुसार जिला पदाधिकारी वैशाली को तिलक लगाकर अभिवादन किया गया।स्थानीय महिला चंदा पटेल द्वारा स्थानीय वजिक्का भाषा में विशेष गहन-पुनरीक्षण मतदान जागरूकता गीत गाकर अपने जिला पदाधिकारी को सम्मानित किया गया। महादलित परिवार के छोटे बच्चे के द्वारा पुष्प की वर्षा कर उनका स्वागत किया गया । जिला पदाधिकारी के आगमन के अवसर पर आटा,अबीर से कलात्मक रंगोली भी बनाया गया ।

Bihar News- Night Chaupal in Mahadalit Tola of Bhagwanpur block

स्थानीय महिला चंदा पटेल द्वारा जलकुंभी से निर्मित टोपी,बैग,पेन स्टैंड ,को जिला पदाधिकारी को दिखाया गया जिसको देखते हुए जिला पदाधिकारी द्वारा इसे कुटीर उद्योग के रूप में विकसित करने का सुझाव दिया गया। इस अवसर पर निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी,124लालगंज ,जिला पंचायत राज पदाधिकारी, जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी,प्रखंड विकास पदाधिकारी भगवानपुर, अंचल अधिकारी,बाल विकास परियोजना पदाधिकारी,प्रखंड कल्याण पदाधिकारी उपस्थित हुए।

Post navigation

Previous: Bihar News-राजापाकर— प्रखंड क्षेत्र के राजकीय उत्तक्रमित मध्य विद्यालय दोबरकोठी के विज्ञान शिक्षक महेश प्रसाद सिंह के सेवानिवृत्ति पश्चात विद्यालय परिसर में विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया
Next: अम्बेडकर नगर न्यूज-आलापुर विधायक माननीय त्रिभुवन दत्त जी ने क्षेत्र भ्रमण कर लोगों से किया जनसंपर्क 

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260614-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News – राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के विकल्प के रूप में जन शिक्षा नीति 2026 पर कार्यशाला आयोजित संवाददाता

जनवाद टाइम्स 14 June 2026
IMG-20260614-WA0021
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News – राष्ट्रीय लोक मोर्चा के पंचायत अध्यक्षों का सर्वसम्मति से चयन

जनवाद टाइम्स 14 June 2026
IMG-20260614-WA0034
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News – स्वतंत्रता सेनानी स्व. विंदा प्रसाद सिंह की धर्मपत्नी राजवती देवी का निधन, क्षेत्र में शोक

जनवाद टाइम्स 14 June 2026
IMG-20260614-WA0025
  • Breaking News
  • Bihar

Rajapakar News, Vaishali News, Gas Cylinder Distribution, Belkunda Chowk, LPG Consumers, Bihar News, Hajipur Gas Agency, Gas Supply Issue, LPG Crisis, Consumer Protest, Rural Bihar News, Public Grievance, Rajapakar Vaishali, Bihar Latest News, LPG Distribution News

जनवाद टाइम्स 14 June 2026

Latest News

  • Bihar News – राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के विकल्प के रूप में जन शिक्षा नीति 2026 पर कार्यशाला आयोजित संवाददाता
  • Bihar News – राष्ट्रीय लोक मोर्चा के पंचायत अध्यक्षों का सर्वसम्मति से चयन
  • Bihar News – स्वतंत्रता सेनानी स्व. विंदा प्रसाद सिंह की धर्मपत्नी राजवती देवी का निधन, क्षेत्र में शोक
  • Rajapakar News, Vaishali News, Gas Cylinder Distribution, Belkunda Chowk, LPG Consumers, Bihar News, Hajipur Gas Agency, Gas Supply Issue, LPG Crisis, Consumer Protest, Rural Bihar News, Public Grievance, Rajapakar Vaishali, Bihar Latest News, LPG Distribution News
  • Bihar News – जन शिक्षा नीति 2026 विषय पर कार्यशाला आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.