Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Bihar news त्वरित गति से विभिन्न समस्याओं/शिकायतों का निष्पादन करा रहा है “निदान“ कॉल सेन्टर

जनवाद टाइम्स 7 November 2022
Bihar news “Nidana” call center is handling various problems/complaints at a fast pace.
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

जिलाधिकारी, कुंदन कुमार द्वारा कार्यालय प्रकोष्ठ में “निदान“ कॉल सेन्टर के माध्यम से किये जा रहे कार्यों की समीक्षा की गयी। जिलाधिकारी ने निदेश दिया कि “निदान“ कॉल सेन्टर के सफलतापूर्वक संचालन हेतु पूर्व में दिये गये दिशा-निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित किया जाय तथा प्रयास यह किया जाय कि आमजन की शिकायतों का त्वरित गति से निराकरण किया जा सके।Bihar news “Nidana” call center is handling various problems/complaints at a fast pace.

समीक्षा के क्रम में बताया गया कि अबतक कुल-459 मामले निदान कॉल सेन्टर में प्राप्त किये गये, जिसमें ग्रामीण कार्य विभाग, कार्य प्रमंडल, बगहा-01 के 36, ग्रामीण कार्य विभाग, कार्य प्रमंडल, बेतिया के 28, ग्रामीण कार्य विभाग, कार्य प्रमंडल, बगहा-02 के 02, ग्रामीण कार्य विभाग, कार्य प्रमंडल, नरकटियागंज के 58, विद्युत विभाग, कार्य प्रमंडल, बेतिया के 94, विद्युत विभाग, कार्य प्रमंडल, बगहा के 16, पथ निर्माण प्रमंडल, बेतिया के 12, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग, पश्चिम चम्पारण के 205 एवं नगर निगम, बेतिया के 08 मामले शामिल हैं। प्राप्त कुल-459 मामलों में से 401 मामलों का निराकरण करा दिया गया है तथा शेष मामले का निष्पादन अंतिम चरण में है।

ज्ञातव्य हो कि “निदान“ कॉल सेन्टर समाहरणालय परिसर, बेतिया में अवस्थित है, जहां आमजन की बिजली, पानी, सड़क से संबंधित सुझावों एवं शिकायतों पर त्वरित गति से कार्रवाई की जाती है। आमजन उक्त विषयों से जुड़े सुझावों एवं शिकायतों को लैंडलाइन नंबर-06254-242199 एवं व्हाट्सएप नंबर-6204083522 पर दर्ज करा सकते हैं। आमजन द्वारा “निदान“ कॉल सेन्टर में विद्युत विभाग अंतर्गत बिजली कनेक्शन संबंधी शिकायत, मीटर संबंधी शिकायत, बिजली पोल संबंधी शिकायत, विद्युत विच्छेदन संबंधी शिकायत, बिजली बिल संबंधी शिकायत, ट्रांसफॉर्मर संबंधी शिकायत की जा सकती है। वहीं सड़क अंतर्गत गली-नाली संबंधी शिकायत, राष्ट्रीय उच्च पथ संबंधी शिकायत, सम्पर्क सड़क संबंधी शिकायत, ग्रामीण सड़क संबंधी शिकायत, राज्य उच्च पथ संबंधी शिकायत एवं लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग अंतर्गत चापाकल संबंधी शिकायत दर्ज करायी जा सकती है।Bihar news “Nidana” call center is handling various problems/complaints at a fast pace.

इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, अनिल कुमार, अपर समाहर्ता, राजीव कुमार सिंह, अनिल राय सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous: Bihar news दियारा का शराब तस्कर पुलिस मुठभेड़ में ढेर
Next: Bihar news दुकान किराना का और बिक्री विदेशी शराब का

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260615-WA0007
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: विभिन्न विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की जिलाधिकारी ने की समीक्षा

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0009
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं 72 शिकायतें, कई मामलों का हुआ तत्काल निपटारा

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0011
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने निजी कोष से रेड क्रॉस को भेंट किया शव संरक्षण फ्रीजर

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0014
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: राजापाकर में कृषि विभाग द्वारा प्रखंड स्तरीय कृषि चौपाल का आयोजन

जनवाद टाइम्स 15 June 2026

Latest News

  • Bihar News: विभिन्न विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की जिलाधिकारी ने की समीक्षा
  • Bihar News: जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं 72 शिकायतें, कई मामलों का हुआ तत्काल निपटारा
  • Bihar News: महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने निजी कोष से रेड क्रॉस को भेंट किया शव संरक्षण फ्रीजर
  • Bihar News: राजापाकर में कृषि विभाग द्वारा प्रखंड स्तरीय कृषि चौपाल का आयोजन
  • Bihar News: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजापाकर में प्रधानमंत्री जननी सुरक्षा योजना के तहत शिविर आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.