Bihar News-राष्ट्रीय सेवा योजना के द्वारा बीएमडी महाविद्यालय दयालपुर के परिसर में राष्ट्रीय एकता दिवस का आयोजन किया जा रहा है

Bihar News-National Unity Day is being organised by the National Service Scheme in the campus of BMD College Dayalpur.
Share News

संवाददाता राजेन्द्र कुमार

दयालपुर /वैशाली

प्रथम दिन राष्ट्रीय एकता पर निबंध प्रतियोगिता एवं व्याख्यान का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का मंच संचालन प्रोफेसर रवि रंजन कुमार ने किया .निबंध प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।

Bihar News-National Unity Day is being organised by the National Service Scheme in the campus of BMD College Dayalpur. व्याख्यान में उद्घाटन भाषण देते हुए प्रोफेसर जया चौधरी ने कहा कि राष्ट्र की सेवा सर्वोपरि है. राष्ट्रीय एकता हमारी विकास में सहायक है. हम सबों को अनुशासित रहते हुए राष्ट्र की एकता को मजबूत बनाए रखना है. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्राचार्य डॉक्टर श्याम रंजन प्रसाद सिंह ने कहा कि देश की एकता खंडिता बनाए रखने के लिए हमें देश की सेवा करनी है. राष्ट्र के प्रति एकता का भाव जागृत हो इसके लिए हमें धर्म संस्कृति और क्षेत्रवाद के आधार पर हमें भेदभाव मिटाना होगा. जब देश में एकता रहेगी तो हम सभी सुरक्षित रहेंगे और दुनिया में शक्तिशाली भी बने रहेंगे. जब देश में एकता बनी रहेगी तो भारत दुनिया का सर्वोपरि राष्ट्र हो सकता है . एक शक्ति शाली और विकसित राष्ट्र के लिए एकता आवश्यक है।

Bihar News-National Unity Day is being organised by the National Service Scheme in the campus of BMD College Dayalpur.

कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन छात्र रोशनी कुमारी ने दिया. छात्र सचिन कुमार, रोशन कुमार, छात्रा स्मिता कुमारी, मेघा कुमारी, पूजा कुमारी ने भी अपने-अपने विचार व्यक्त किया।

Trending News