Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Bihar news नगरपालिका संशोधन विधेयक 2022 की जानकारी व टैक्सेशन संबंध में टैक्स वृद्धि की जानकारी आम जनता को नहीं देकर नगर निगम व जिला प्रशासन कर रही है धोखा :- विजय कश्यप

जनवाद टाइम्स 14 May 2022
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

प्रबुद्ध भारती के राष्ट्रीय संयोजक मिसाइल इंजीनियर, पूर्व सैनिक व निगम बेतिया के भावी महापौर (मेयर) प्रत्याशी विजय कश्यप ने बेतियां, एक सभागार में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए पिछड़ों की भागीदारी ,परिसीमन तथा नगर निगम विषयक सुविधाओं एवं टैक्सेशन के संबंध में बोलते हुए प्रदेश सरकार पर संविधान प्रदत्त कार्यपालिका में, पिछड़ों के अधिकारों का हनन करने का आरोप लगाया। देश के 60% पिछड़ों को कार्यपालिका में भागीदारी नहीं देने की साजिश का आरोप लगाया। साथ हीं बेतिया प्रखंड के ६ पंचायतों को जो शुद्ध रूप से देश के लिए अनाज उपजाने का कार्य करते हैं,और जिनका निगम में आने का कोई औचित्य नहीं, उन पर निगम के बेतहाशा लागू किए जाने वाले टैक्सों से निजात दिलाने तथा शहरी क्षेत्र के कमजोर वर्ग की सुविधाओं देने के संबंध में वकालत की।

नगरपालिका संशोधन विधेयक 2022 की जानकारी नगर निगम की आम जनता को नहीं देने का तथा टैक्सेशन संबंध में आने वाले टैक्स में वृद्धि की जानकारी नहीं देकर साथ ही सुविधाएं क्या-क्या मुहैया होंगी इसके बारे में नगर निगम की जनता को अनजाने में रखकर नगर निगम तथा जिला प्रशासन द्वारा आम जनता के साथ धोखा कर रहा है। इसके लिए चुनाव आयोग एवं जिला प्रशासन को मतदाता जागरूकता अभियान के तहत सभी मतदाताओं को उनके कर्तव्यों एवं अधिकारों की जानकारी देने की वकालत की।

चुनाव प्रचार में लगने वाले खर्च की सीमा को देखते हुए अरबपतियों के द्वारा बेतिया की गाढ़ी कमाई का करोड़ों रुपया प्रचार में बहाया जा चुका होने के ऊपर जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कर तत्काल प्रभाव से लगे हुए होडिंग और बोर्ड को उतरवाकर, चुनाव की आचार संहिता एवं लोक लोकतंत्र की हत्या होने से बचाने का आह्वान किया।

महापौर के चुनाव पर पीएमओ द्वारा जनता द्वारा सीधा चुने जाने की प्रणाली पर संविधान में आम जनता के हितों को मजबूत करने वाला बताया। साथ ही अरबों रुपए की खरीद-फरोख्त से बचाकर संवैधानिक मूल्यों की मजबूती का मार्ग बताया।

वेतिया नगर निगम की आम जनता को ,प्रधानमंत्री द्वारा प्रदत संवैधानिक मतदाता के अधिकारों का सम्मान हो इस हित में भावी उम्मीदवारों का आचार संहिता को देखते हुए एवं लोकतंत्र की मर्यादा को देखते हुए सबको समान अवसर प्राप्त हो। इस ओर जिला प्रशासन का ध्यान जाए इसका आग्रह एवं सुझाव आम जनता तथा जिला प्रशासन को विजय कश्यप ने दिया।

प्रेस वार्ता में भाग लेने वालों में डिप्टी मेयर के प्रत्याशी प्रदीप श्रीवास्तव, प्रबुद्ध भारती के प्रचार सचिव हरिशंकर राम, तथा कार्यकारिणी सदस्य मोहम्मद जफर अंसारी, राजकुमार ठाकुर नेतराम तथा दिलीप गुप्ता एवं गीता कश्यप ने भाग लिया।

Post navigation

Previous: Bihar news मोबाइल के विवाद में दोस्त ने दोस्त की किया गला रेत कर हत्या
Next: Agra News: अज्ञात बाइक सवार ने किशोर को रौंदा, हुई मौत

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260611-WA0007
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: राजापाकर में राजस्व महाअभियान 2026 के तहत शिविर आयोजित, भूमि संबंधी आवेदनों का किया गया निष्पादन

जनवाद टाइम्स 11 June 2026
IMG-20260611-WA0001
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: डॉ. दिनेश प्रसाद के घर में चोरी, नकदी लेकर फरार हुए चोर

जनवाद टाइम्स 11 June 2026
IMG-20260611-WA0003
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News :पश्चिम चम्पारण को आदर्श जिला बनाने के लिए सभी को मिलकर करना होगा कार्य : लखेन्द्र कुमार रौशन

जनवाद टाइम्स 11 June 2026
IMG-20260611-WA0005
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: पुलिस अधीक्षक पश्चिम चंपारण द्वारा मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन

जनवाद टाइम्स 11 June 2026

Latest News

  • Bihar News: राजापाकर में राजस्व महाअभियान 2026 के तहत शिविर आयोजित, भूमि संबंधी आवेदनों का किया गया निष्पादन
  • Bihar News: डॉ. दिनेश प्रसाद के घर में चोरी, नकदी लेकर फरार हुए चोर
  • Bihar News :पश्चिम चम्पारण को आदर्श जिला बनाने के लिए सभी को मिलकर करना होगा कार्य : लखेन्द्र कुमार रौशन
  • Bihar News: पुलिस अधीक्षक पश्चिम चंपारण द्वारा मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन
  • Bihar News: खेत बचाओ अभियान के तहत संतुलित उर्वरक उपयोग पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.