संवाददाता-राजेन्द्र कुमार
हाजीपुर वैशाली/वैशाली जिले के महनार थाना क्षेत्र के मजलिसपुर गांव मे उस समय हड़कंप मच गया जब पानी भरे गढ्ढे मे एक शव पानी मे तैरता पाया गया।पानी मे शव होने की खबर पूरे गांव मे आग की तरह फैल गई।और देखते ही देखते लोगों की भाड़ी भीड़ घटना स्थल पर जुट गई।

जिसके बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना महनार थाना को दी।खबर पाते ही महनार थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर शव को पानी से निकलवाया।शव की पहचान चकेशो गांव निवासी60वर्षीय विदेश्वर मल्लिका के रूप मे हूई।स्थानीय लोगो का कहना है कि मृतक शराब की नशे का आदि था।इसलिए अंदेशा लगाया जा रहा है कि नशे की हालत मे ही पानी मे डुबने से उसकी मौत हो गई है।वही मृतक के पत्नी आशा देवी का कहना है कि उसका पति शनिवार की सुबह घर से निकला था जो देर रात तक लौट कर नहीं आया खोजबीन की जा रही थी कि आज रविवार को पानी मे शव पाया है।पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया है और मामले की तफ्तीश मे जुट गई है।