Bihar News जिला स्तरीय समीक्षा समिति एवं जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति की बैठक सम्पन्न

Bihar News Meeting of District Level Review Committee and District Level Advisory Committee concluded  
Share News

संवाददाता मोहन सिंह

बेतिया/ पश्चिम चंपारण।
जिला पदाधिकारी, धर्मेन्द्र कुमार की अध्यक्षता में आज समाहरणालय सभागार में जिला स्तरीय समीक्षा समिति एवं जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति की बैठक का आयोजन किया गया।Bihar News Meeting of District Level Review Committee and District Level Advisory Committee concluded

 

इस बैठक में नगर आयुक्त, नगर निगम बेतिया, वरीय उप समाहर्ता, बैकिंग, अग्रणी जिला अधिकारी भारतीय रिजर्व बैंक, जिला विकास प्रबंधक नाबार्ड, अग्रणी जिला प्रबंधक एवं विभिन्न बैंकों के जिला समन्वयक उपस्थित थे।

अग्रणी जिला प्रबंधक, सतीश कुमार द्वारा अवगत कराया गया जिले का साख जमा अनुपात 85.45 प्रतिशत है जो कि बिहार में तीसरे स्थान पर है। साथ ही अन्य एजेंडाओं के बारे में भी अवगत कराया गया।

जिला पदाधिकारी ने सभी बैंक के अधिकारियों को निर्देशित किया कि यदि प्रशासन से किसी प्रकार का सहयोग की अपेक्षा हो तो वह इस बैठक के माध्यम से अवगत कराएं जिससे प्रशासन बैंकों को सहयोग प्रदान कर सके।

उन्होंने अग्रणी जिला प्रबंधक को निर्देश दिया कि कार्य प्रगति की पीपीटी अच्छे तरीके से तैयार करें। पीपीटी में स्लाइड एकदम एजेंडावार और स्पष्ट रहे।Bihar News Meeting of District Level Review Committee and District Level Advisory Committee concluded

 

बैठक में अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित तथा विगत बैठक में प्रगति ठीक नहीं रहने के कारण निदेशक, आर. सेटी, बेतिया के विरूद्ध निलंबन का प्रस्ताव समर्पित करने का निर्देश जिला पदाधिकारी द्वारा दिया गया। वहीं अनाधिकृत अनुपस्थिति को लेकर डीपीएम, जीविका के वेतन पर रोक सहित शोकॉज करने का निर्देश भी दिया गया। इसके साथ ही बैठक में अनुपस्थित बैंक के अधिकारियों के विरुद्ध उनके राज्य उच्च अधिकारियों द्वारा कारण बताओं नोटिस जारी करने हेतु निर्देशित किया गया।

Trending News