Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Bihar news जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुयी बैठक

जनवाद टाइम्स 3 February 2022
Bihar news जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुयी बैठक
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

पश्चिम चम्पारण जिलान्तर्गत बगहा-02 प्रखंड क्षेत्र में 132/33 केभी विद्युत उपकेन्द्र का निर्माण कराया जाना है। विद्युत उपकेन्द्र का निर्माण हो जाने के उपरांत बगहा वासियों को विद्युत आपूर्ति में किसी भी तरह की परेशानियों यथा-ब्रेक डाउन, लो वोल्टेज आदि का सामना नहीं करना पड़ेगा। उन्हें निर्बाध रूप से पर्याप्त विद्युत की आपूर्ति हो सकेगी।

 

IMG 20220203 WA0037

 

इसी परिप्रेक्ष्य में आज जिलाधिकारी, कुंदन की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न हुयी। इस बैठक में अपर समाहर्ता, अनिल राय, प्रबंधक, बेतिया राज, विनोद कुमार सिंह, विद्युत अध्ीक्षण अभियंता, संचरण अंचल मोतिहारी, नीरज कुमार सिंह आदि उपस्थित रहे।

 

IMG 20220203 WA0038

समीक्षा के क्रम में बताया गया कि बगहा-02 प्रखंड क्षेत्र में 132/33 केभी विद्युत उपकेन्द्र का निर्माण हेतु खरहट, डुमवलिया, नारायणगढ़, बैरिया खुर्द, गोइती, सुखवन तथा पोखरभिन्डा में 08 एकड़ की भूमि अंचलाधिकारी द्वारा चिन्हित कर लिया गया है। उक्त स्थलों में से पोखरभिन्डा क्षेत्र में 08 एकड़ भूमि पर 132/33 केभी विद्युत उपकेन्द्र का निर्माण प्रस्तावित है।

 

Bihar news जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुयी बैठक

विद्युत अधीक्षण अभियंता , संचरण अंचल मोतिहारी, श्री नीरज कुमार सिंह ने बताया कि वर्तमान में बगहा प्रखंड को रामनगर विद्युत ग्रिड से सप्लाई होती है। रामनगर ग्रिड से सप्लाई होने से कभी-कभार ब्रेक डाउन की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। बगहा-02 में उच्च क्षमता वाले ग्रिड का निर्माण हो जाने से विद्युत समस्याओं का निराकरण स्वतः हो जायेगा।

जिलाधिकारी ने निदेश दिया कि उच्च क्षमता वाले विद्युत उपकेन्द्र का निर्माण हो जाने से बगहा-02 सहित आसपास के क्षेत्र में निर्बाध विद्युत आपूर्ति के सुदृढ़ीकरण को बल मिलेगा। इससे पर्याप्त विद्युत की आपूर्ति बगहा क्षेत्र में होगी। ब्रेक डाउन की स्थिति कम होगी तथा लो वोल्टेज की संभावना नहीं के बराबर होगी। उन्होंने कहा कि 132/33 केभी विद्युत उपकेन्द्र का निर्माण कार्य बेहद की महत्वपूर्ण है। इसका निर्माण निर्धारित समयावधि में पूर्ण कराना सुनिश्चित किया जाय।

Post navigation

Previous: Bihar news:-वैशाली समाज कल्याण द्बारा गरीबों के बीच कंबल वितरण किया गया
Next: आजमगढ़ न्यूज : बीजेपी से गठबंधन निषाद पार्टी के घोषित प्रत्याशी का पार्टी कार्यकर्ताओं ने फूंका पुतला

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260610-WA0013
  • Breaking News
  • Prayagraj News
  • Uttar Pradesh

प्रयागराज न्यूज: 9 सूत्रीय मांगों को लेकर समाजवादियों ने करछना एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

जनवाद टाइम्स 10 June 2026
IMG-20260610-WA0008
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लाभुकों के खातों में डीबीटी से 39.14 करोड़ रुपये हस्तांतरित

जनवाद टाइम्स 10 June 2026
IMG-20260610-WA0007
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: भीषण गर्मी को देखते हुए पीएचडी विभाग ने तेज की चापाकलों की मरम्मत, कई स्थानों पर बहाल हुई पेयजल सुविधा

जनवाद टाइम्स 10 June 2026
IMG-20260610-WA0006
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: Bihar News: नगर निगम के सरकारी भूखंड पर खिरिया घाट में 78.93 लाख रुपये से बनेगा बहुउपयोगी सामुदायिक भवन : गरिमा

जनवाद टाइम्स 10 June 2026

Latest News

  • प्रयागराज न्यूज: 9 सूत्रीय मांगों को लेकर समाजवादियों ने करछना एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
  • Bihar News: सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लाभुकों के खातों में डीबीटी से 39.14 करोड़ रुपये हस्तांतरित
  • Bihar News: भीषण गर्मी को देखते हुए पीएचडी विभाग ने तेज की चापाकलों की मरम्मत, कई स्थानों पर बहाल हुई पेयजल सुविधा
  • Bihar News: Bihar News: नगर निगम के सरकारी भूखंड पर खिरिया घाट में 78.93 लाख रुपये से बनेगा बहुउपयोगी सामुदायिक भवन : गरिमा
  • Agra News :आगरा मंडल में अंतर्राष्ट्रीय लेवल क्रॉसिंग जागरूकता दिवस: रेलवे ने चलाया विशेष सुरक्षा अभियान, लोगों को किया जागरूक
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.