Bihar News बेतिया में भीषण आग: तीन मंजिला मकान में आग लगने से 80 वर्षीय वृद्ध महिला की झुलसकर मौत

Bihar News: Massive fire in Bettiah: An 80-year-old woman died after being burned alive in a fire that broke out in a three-story building.
Share News

संवाददाता: मोहन सिंह

बेतिया शहर के जनता सिनेमा चौक पर सोमवार की शाम उस समय अफरातफरी मच गई, जब एक तीन मंजिला मकान में अचानक आग लग गई। आग लगते ही जितेन्द्र प्रसाद के घर में हाहाकार मच गया और आसपास के लोगों में दहशत फैल गई।

IMG 20251230 WA0076
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों के सहयोग से घर में फंसे लोगों को बाहर निकालने का प्रयास किया गया। इसी दौरान एक वृद्ध महिला आग की चपेट में आ गई। झुलसी अवस्था में महिला को इलाज के लिए गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल (GMCH), बेतिया ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Bihar News: Massive fire in Bettiah: An 80-year-old woman died after being burned alive in a fire that broke out in a three-story building.
मृत महिला की पहचान 80 वर्षीय गुलायची देवी, पति/परिजन जितेन्द्र प्रसाद की दादी के रूप में हुई है।
सूचना पर पहुंची अग्निशमन दस्ता की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, तब तक काफी नुकसान हो चुका था। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी और शोक का माहौल बना हुआ है।
आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। प्रशासन द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

Trending News