Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Bihar news मेरी आडलीन को राजकीय शिक्षक सम्मान मिलने और विद्यालय में हर्ष का माहौल

जनवाद टाइम्स 10 September 2022
Bihar news मेरी आडलीन को राजकीय शिक्षक सम्मान मिलने और विद्यालय में हर्ष का माहौल
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

राजकीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित, शिक्षिका सुश्री मेरी आडलीन को राजकीय +2 उच्च विद्यालय कुमारबाग के प्राचार्या, शिक्षकगण एवं विद्यार्थियों ने सम्मानित किया। विद्यालय की प्रभारी प्राचार्या सुश्री रिज़वाना तबस्सुम एवं पूर्व प्रभारी राजकिशोर पांडेय ने मेरी आडलीन को अंगवस्त्र एवं माला पहनाकर सम्मानित किया।

IMG 20220910 WA0036
विद्यालय की प्राचार्या सुश्री रिज़वाना तब्बसुम ने कहा कि शिक्षिका मेरी आडलीन ने राजकीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित होकर न सिर्फ हम सभी विद्यालय परिवार को गौरवान्वित किया है, बल्कि पूरे देश, राज्य में, राजकीय +2 उच्च विद्यालय कुमारबाग, प० चम्पारण का नाम रौशन किया है। प्राचार्या ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि कोई भी पुरस्कार आसानी से नहीं मिलता है, इसके लिए काफी मेहनत करनी पड़ती है। शिक्षिका मेरी आडलीन के शिक्षा के क्षेत्र में, विद्यालय में महती योगदान, अथक मेहनत, लग्न और कर्तव्यनिष्ठा का परिणाम, यह राजकीय शिक्षक सम्मान है। शिक्षिका मेरी आडलीन विद्यालय में पठन- पाठन के साथ हमेशा विद्यालय में विभिन्न प्रकार की नवाचारों, गतिविधियों का आयोजन करती रहती है, साथ ही बालिकाओं को सशक्त, जागरूक बनाने के लिए अलग से कक्षा का संचालन करती रहती है। वही शिक्षक राजकिशोर पांडेय ने कहा कि शिक्षिका आडलीन के सम्मान से विद्यालय के सभी सदस्य सम्मानित हुए है। आप सभी छात्र-छात्राएं ऐसे ही कार्य करें और अपने विद्यालय का नाम पूरे देश में रौशन करें।

Bihar news मेरी आडलीन को राजकीय शिक्षक सम्मान मिलने और विद्यालय में हर्ष का माहौल
वही मेरी आडलीन ने विद्यालय परिवार को आभार व्यक्त करते हुए कहा मेरा यह सम्मान, विद्यालय की प्राचार्या, शिक्षक- शिक्षिका, विद्यार्थियों के सहयोग, स्नेह, शुभकामनाओं के बदौलत है। मुझे गर्व है कि मैं राजकीय +2 उच्च विद्यालय कुमारबाग में शिक्षिका के रूप में कार्यरत होकर बच्चों को पढा, सीखा रही हूँ। सम्मान समारोह में विद्यालय के शिक्षिका आशा वर्मा, रानी कुमारी, सुनीता कुमारी, सीमा कुमारी,रितु झा, स्वर्णलता भारती, सुषमा कुमारी, शिक्षिक राजकिशोर पांडेय, विनोद कुमार, फारुख, महमूद आलम, राजन कुमार, आलोक कुमार, नवीन कुमार, नीरज सिंह, अरशद, सुधीर कुमार सहित सभी छात्र- छात्रा उपस्थित हुए।

Post navigation

Previous: Prayagraj News :राजकीय संप्रेक्षण गृह (किशोर) खुल्दाबाद प्रयागराज के सभागार में जिला अपराध निरोधक समिति के सचिव ने पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर अतिथियों का स्वागत किया गया
Next: Bihar news किसानों की जमीन से जबरन काटे गए मिट्टी से बने गड्ढों को भरे बगैर और घटिया निर्माण कार्य करने वाले संवेदक के कर्मियों को किसानों ने खदेड़ा,कर्मी जे सी बी लेकर भागे — भाकपा माले

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260702-WA0016
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: 10 घंटे में किशोर अपहरण व हत्या कांड का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार

जनवाद टाइम्स 2 July 2026
IMG-20260702-WA0015
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: वैशाली में राष्ट्रीय लोक मोर्चा के जिलाध्यक्ष पुनः बने लालदेव राम, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

जनवाद टाइम्स 2 July 2026
IMG-20260702-WA0014
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: राजापाकर में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक, ‘मन की बात’ और डिजिटल प्रशिक्षण पर दिया गया जोर

जनवाद टाइम्स 2 July 2026
IMG-20260702-WA0006
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: हसनपुर बखरी के विवेक कुमार 70वीं बीपीएससी में बीडीओ पद पर चयनित, गांव में हुआ भव्य सम्मान

जनवाद टाइम्स 2 July 2026

Latest News

  • Bihar News: 10 घंटे में किशोर अपहरण व हत्या कांड का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार
  • Bihar News: वैशाली में राष्ट्रीय लोक मोर्चा के जिलाध्यक्ष पुनः बने लालदेव राम, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर
  • Bihar News: राजापाकर में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक, ‘मन की बात’ और डिजिटल प्रशिक्षण पर दिया गया जोर
  • Bihar News: हसनपुर बखरी के विवेक कुमार 70वीं बीपीएससी में बीडीओ पद पर चयनित, गांव में हुआ भव्य सम्मान
  • Bihar News: जीएमसीएच बेतिया पत्रकार हमला मामला—एक पखवाड़ा बाद भी नहीं मिला न्याय, कार्रवाई की मांग तेज
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.