Bihar News मार्ग संस्था द्वारा विभिन्न पंचायत में बैठक का आयोजन

Bihar News Marg organization organizes meetings in various panchayats
Share News

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया 

गुरुवार को गौनाहा प्रखंड़ के ग्राम पंचायत दोमाठ एवं रूपवलिया पंचायत एवं सिकटा प्रखंड के बलथर पंचायत के आर्या नगर गांव में मार्ग संस्था द्वारा एकदिवसीय मीटिंग का आयोजन किया गया, जिसमें मार्ग संस्था नई दिल्ली के डायरेक्टर मुहम्मद नुर आलम उपस्थित रहे।

IMG 20231123 WA0210
इस एक दिवसीय बैठक में मार्ग संस्था द्वारा सिखाए गए स्वरोजगार प्रशिक्षण मोमबत्ती और अगरबत्ती सीख चुकी थारू एवं मुसहर सामुदाय एवं आर्या नगर की महिलाओं से मार्ग संस्था के डायरेक्टर मुहम्मद नुर आलम मिले, और उनसे आगे की अपेक्षा ,और चुनौती के बारे में उनसे पूछा, महिलाओं से उनके अनुभव के बारे में भी पूछा, और उनसे आगे की कार्य योजना सुझाव और उनका प्रतिक्रिया भी जाना उनका और कौशल निर्माण कैसे हो सके उसे बारे में भी उनका मार्गदर्शन किया एवं
सभी सिखे हुए प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया।Bihar News Marg organization organizes meetings in various panchayats

मौके पर मार्ग संस्था के प्रोग्राम सहायक अजय सोनी रूपवलिया पंचायत के पंचायत समिति सदस्य अवध बिहारी खोजवार, दोमाठ पंचायत के सरपंच प्रतिनिधि युगल किशोर , पुर्व मुखिया श्रीमती सुषमा देवी जी,बीडीसी सदस्य श्रीमती मंजू देवी जी, बलथर पंचायत के सरपंच राज शरण पटेल ,बीडीसी संदीप कुमार , वार्ड अध्यक्ष विशाल सराफ, सामुदायिक न्याय कर्ता सिमा देवी, अनीसा देवी, कुन्ती देवी,किरण देवी, नगीना देवी ,आसमां खातुन एवं स्थानीय समाजसेवी गण उपस्थित रहे।

Trending News