Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Bihar
  • Breaking News

Bihar News-कल्याण विभाग, बिहार सरकार द्वारा अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं संचालित

जनवाद टाइम्स 21 June 2024
Share News
       

संवाददाता –राजेन्द्र कुमार 

वैशाली /हाजीपुर ।
जननायक कर्पूरी ठाकुर छात्रावास, महुआ में 100 छात्रों के लिए आवासन की सुविधा।
हाजीपुर 20 जून।
कल्याण विभाग बिहार सरकार द्वारा अनुसूचित जाति जनजाति पिछड़ा एवं अति पिछड़ा वर्ग के लिए अनेकों कल्याणकारी योजनाएं वैशाली जिला में चलाई जा रही है।
वैशाली जिला अंतर्गत देवचंद महाविद्यालय के परिसर में अन्य पिछड़ा वर्ग छात्रावास संचालित है। इसमें 100 छात्रों के आवासन की सुविधा उपलब्ध है। साथ ही अक्षयवट महाविद्यालय, महुआ परिसर में जननायक कर्पूरी ठाकुर अत्यंत पिछड़ा वर्ग कल्याण छात्रावास संचालित है। इसमें भी 100 छात्रों के रहने की सुविधा उपलब्ध है।

Bihar News-Many welfare schemes are run by the Welfare Department, Government of Bihar for Scheduled Castes, Tribes, Backward Classes and Extremely Backward Classes.
मुख्यमंत्री पिछड़ा एवं अति पिछड़ा वर्ग छात्रावास अनुदान एवं खाद्यान्न योजना के तहत छात्रावासों में रहकर अध्यनरत पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग के छात्राओं को प्रत्येक माह ₹1000 छात्रावास अनुदान की सुविधा प्रदान की जाती है तथा छात्रावास में रहने वाले छात्र-छात्राओं को प्रतिमाह 15 किलो की दर से खाद्यान्न की आपूर्ति की जाती है, इसमें 9 किलोग्राम चावल तथा 6 किलोग्राम गेहूं की आपूर्ति की जाती है।
जिला कल्याण पदाधिकारी, वैशाली ने बताया कि सामाजिक जागरूकता अभियान के तहत बिहार महादलित विकास मिशन द्वारा प्रत्येक पंचायत वार्ड में विकास मित्र द्वारा तीन किशोरी एवं एक किशोर समूह का गठन किया गया है। विकास मित्र समूह के किशोर- किशोरी सदस्यों के साथ बैठक कर स्वास्थ्य, शिक्षा, बाल विवाह, दहेज प्रथा उन्मूलन तथा मद्य निषेध इत्यादि विषयों पर चर्चा करते हुए जागरूक किया जाता है।
पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग के छात्राओं को यूपीएससी तथा बीपीएससी एवं अन्य प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी हेतु प्राक परीक्षा प्रशिक्षण केंद्र जमुनी लाल महाविद्यालय परिसर में संचालित है, जिसमें 60-60 विद्यार्थियों के दो बैच चल रहा है। प्रशिक्षण अवधि प्रत्येक बैच का 6 महीने के लिए है।
बिहार महादलित विकास मिशन द्वारा अनुसूचित जाति ,जनजाति के मैट्रिक 18 वर्ष से अधिक उम्र के युवक युवतियों को सिपेट, हाजीपुर द्वारा प्लास्टिक मोल्डिंग एवं अन्य प्लास्टिक ट्रेड से संबंधित आवासीय प्रशिक्षण निशुल्क दिया जाता है एवं सिपेट द्वारा प्रशिक्षण प्राप्त अभ्यर्थियों को रोजगार की गारंटी दी जाती है। वित्तीय वर्ष 2023 -24 में कोई 60 छात्र को सिपेट, हाजीपुर द्वारा प्लास्टिक ट्रेड से संबंधित आवासीय प्रशिक्षण दिया गया।
बिहार महादलित विकास मिशन के तहत सामुदायिक भवन सह वर्कशेड का निर्माण कराया जाता है। वित्तीय वर्ष 2023 – 24 के तहत 9 सामुदायिक भवन का निर्माण कराया जा रहा है।

Bihar News-Many welfare schemes are run by the Welfare Department, Government of Bihar for Scheduled Castes, Tribes, Backward Classes and Extremely Backward Classes.

अनुसूचित जाति के परिवार से आने वाले प्रतिभावान छात्रों के अध्ययन हेतु राजकीय अंबेडकर कन्या आवासीय प्लस टू विद्यालय, दिग्घी, हाजीपुर में संचालित है, जिसमें रहने वाले छात्राओं को भोजन, वस्त्र ,दवा, पाठ्य पुस्तक निशुल्क प्रदान की जाती है। वित्तीय वर्ष 2023 -24 में कुल 484 छात्रा अध्यनरत रही हैं और वित्तीय वर्ष 2024 -25 में कुल 409 छात्रा अध्यनरत है। अनुसूचित जाति जनजाति के व्यक्तियों पर अपराध, प्रताड़ना किए जाने पर पीड़ित व्यक्तियों को अत्याचार के प्रकृति के अनुसार राहत अनुदान ( मुआवजा) पुनर्वास हेतु राहत राशि एवं न्यायिक सहायता प्रदान की जाती है। वित्तीय वर्ष 2023 – 24 में कुल 187 एफआईआर दर्ज हुआ , जिसमें 232 पीड़ित एवं 35 पेंशनधारी को 384.97 लाख रुपया भुगतान किया गया। वित्तीय वर्ष 2024 -25 में कुल 42 एफआईआर दर्ज हुआ, जिसमें प्रथम एवं द्वितीय किस्त में 38 लाख रुपया व्यय किया गया है।

 

Post navigation

Previous: अम्बेडकर नगर न्यूज : संदिग्ध परिस्थितियों में अधेड़ व्यक्ति की मौत जांच में जुटी पुलिस।
Next: Bihar News गंडक नदी के कटाव से बगहा के ग्रामीण दहशत में

 

राशिफल

News Archive

FB_IMG_1782233245229~2
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

लखनऊ अग्निकांड के बाद इटावा प्रशासन अलर्ट, कोचिंग संस्थानों को सुरक्षा मानकों के पालन के निर्देश

जनवाद टाइम्स इटावा 23 June 2026
IMG-20260623-WA0007
  • Breaking News

Bihar News: वैशाली की अंजलि बनीं प्रखंड विकास पदाधिकारी, BPSC परीक्षा में सफलता से जिले का नाम किया रोशन

जनवाद टाइम्स 23 June 2026
IMG-20260623-WA0008
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: मीडिया कर्मियों पर हमला और मोबाइल छीनने की घटना की हो निष्पक्ष जांच, कार्रवाई की मांग: सुनील कुमार राव

जनवाद टाइम्स 23 June 2026
IMG-20260623-WA0009
  • Bihar
  • Breaking News
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: 24 जून को होगी विशेष शाखा सिपाही भर्ती परीक्षा, पश्चिमी चंपारण में 11 केंद्रों पर 5936 अभ्यर्थी होंगे शामिल Meta Description

जनवाद टाइम्स 23 June 2026

Latest News

  • लखनऊ अग्निकांड के बाद इटावा प्रशासन अलर्ट, कोचिंग संस्थानों को सुरक्षा मानकों के पालन के निर्देश
  • Bihar News: वैशाली की अंजलि बनीं प्रखंड विकास पदाधिकारी, BPSC परीक्षा में सफलता से जिले का नाम किया रोशन
  • Bihar News: मीडिया कर्मियों पर हमला और मोबाइल छीनने की घटना की हो निष्पक्ष जांच, कार्रवाई की मांग: सुनील कुमार राव
  • Bihar News: 24 जून को होगी विशेष शाखा सिपाही भर्ती परीक्षा, पश्चिमी चंपारण में 11 केंद्रों पर 5936 अभ्यर्थी होंगे शामिल Meta Description
  • Bihar News: संतघाट मुक्तिधाम के प्रवेश द्वार पर लगेंगी भगवान विष्णु और महादेव शिव की भव्य प्रतिमाएं: महापौर गरिमा सिकारिया
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.