Bihar. News मधुबाला मेमोरियल मल्टीस्पेशलिटी हाॅस्पिटल का मेयर ने फीता काटकर किया शुभारंभ

Bihar. News मधुबाला मेमोरियल मल्टीस्पेशलिटी हाॅस्पिटल का मेयर ने फीता काटकर किया शुभारंभ
Share News

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

पश्चिम चम्पारण के बेतिया छावनी – मनुआपुल – बगहा मुख्य सड़क मार्ग के समीप बेहतर और सस्ता इलाज के लिए मधुबाला मेमोरियल मल्टीस्पेशलिटी हाॅस्पिटल का उद्घाटन निगम की मेयर गरिमा देवी सिकारिया ने फीता काटकर किया है। हाॅस्पिटल की खासियत यह है कि यहाँ कैंसर का बेहतर इलाज और केमोथेरोपी की भी सुविधा क्रिटिकल मरीजों को कम खर्च में उपलब्ध होगी।IMG 20230131 WA0079

हाॅस्पिटल का उद्घाटन के पश्चात मेयर गरिमा सिकारिया ने वहां की सुविधाओं और एक शांत स्वच्छ वातावरण को देखकर चम्पारण के लोगों को बेहतर इलाज को लेकर हाॅस्पिटल को बड़ी सौगात बताया। क्योंकि आईसीयू और वेंटिलेटर जैसी इमर्जेंसी सुविधा अच्छी तरह तत्काल मिल जाए तो कई जानों को आसानी से बचाया जा सकता है और काफी परेशानियों में कमी लाया जा सकता है। जिसको लेकर हाॅस्पिटल जिले के लिए वरदान बन सकता है।IMG 20230131 WA0084

इस हाॅस्पिटल की निदेशक डाॅक्टर विनिता कुमारी कैंसर विभाग आईजीआईएमएस, पटना में कार्यरत हैं। उन्होंने बताया कि हाॅस्पिटल में कैंसर मरीजों को काफी सुविधा होगी। कैंसर मरीजों का आॅपरेशन और केमोथेरोपी की अच्छी सुविधा देने की व्यवस्था शुरू की जा रही है। वहीं आईसीयू, जेनरल सर्जरी, फिजिशियन और स्त्री रोग के विशेषज्ञ डॉक्टर भी यहां मरीजों का ओपीडी और इलाज करेंगे। जिसकी पूरी व्यवस्था इस हाॅस्पिटल में अपडेट की गई है।

हाॅस्पिटल में मेरे साथ जनरल फिजिशियन डॉ विकास कुमार और आईसीयू विशेषज्ञ डॉ कुमार शशांक टीम वर्क के साथ मरीजों को हर इमर्जेंसी सुविधा देने के लिए उपस्थित रहेंगे। वहीं इस हाॅस्पिटल में प्रत्येक माह के दूसरे और चौथे रविवार को ओपीडी निःशुल्क रहेगा ताकि जो मरीज गरीब और असहाय हैं वो भी अच्छे चिकित्सा परामर्श का लाभ उठा सकें।Bihar. News मधुबाला मेमोरियल मल्टीस्पेशलिटी हाॅस्पिटल का मेयर ने फीता काटकर किया शुभारंभ

मौके पर डाॅ जावेद कमर, विजय श्रीवास्तव, कृष्णा सिंह, जय कुमार एवं अन्य कई मेडिकल से जुड़े लोग उपस्थित रहें।

You may have missed