Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Bihar news खेमयू के राष्ट्रीय संयुक्त सचिव डा. विक्रम सिंह बेतिया में

जनवाद टाइम्स 13 September 2022
Bihar news खेमयू के राष्ट्रीय संयुक्त सचिव डा. विक्रम सिंह बेतिया में
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

अखिल भारतीय खेत मजदूर यूनियन के राष्ट्रीय संयुक्त सचिव तथा हिमाचल विश्वविद्यालय छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष डॉक्टर विक्रम सिंह आज बिहार प्रांतीय खेतिहर मजदूर यूनियन कि पश्चिमी चंपारण जिला कमेटी के द्वारा आयोजित शिक्षण शिविर में शिक्षक की हैसियत से बोलते हुए बताया की आजादी के 75 साल के बाद आज देश पर वैसे लोग हुकूमत कर रहे हैं । जिन्होंने ब्रिटिश हुकूमत की चाटुकारी की और आजादी की लड़ाई के लिए एक कतरा खून तक नहीं बहाया । इतिहास गवाह है दुनिया के देश विदेश में सांप्रदायिक शक्तियां हुकूमत में गई है । वहां धर्म के आधार पर लोगों के अंदर फूट डालकर शासन चलाने का काम किया है । आज हमारे देश के अंदर भी सांप्रदायिक ताकते हुकूमत कर रही है । जिसका अगुआ आर एस एस तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी है ।

IMG 20220913 WA0043
जहां देश में महंगाई , बेरोजगारी , भ्रष्टाचार निरंतर बढ़ रहा है । जहां आम जनता को उस से राहत दिलाने के लिए सरकार को कड़े कदम उठाने की जरूरत है। वही आज कारपोरेट जगत को मालो माल करने के लिए देश के अंदर नफरतों की बीज बोया जा रहा है । मंदिर और मस्जिद का झमेला खड़ा कर हमारे सांप्रदायिक सद्भाव को समाप्त कर कारपोरेट परस्ती और अपने हुकूमत को धार्मिक उन्माद के आधार पर कायम रखने पर काम कर रही है ।
ऐसी स्थिति में हमारे लिए देश के संविधान की रक्षा करने का प्रधान कर्तव्य बन जाता है । आज संविधान के अंदर जनहित , मजदूर हित के सारे कानूनों को समाप्त किया जा रहा है ।

IMG 20220913 WA0045
जहां देश के मजदूर वर्ग के मांगों के लिए प्रदर्शन , धरना घेराव , बंद जैसे अधिकार मिले हुए हैं । उन सारे अधिकारों को छीना जा रहा है और चार श्रम संहीता बनाकर देश के कारपोरेट और बहुराष्ट्रीय कंपनियों को लाभ पहुंचाया जा रहा है ।
इसलिए 22 सितंबर को माकपा द्वारा आयोजित गांधी मैदान में होने वाली महारैली में सभी वर्ग के लोगों को भारी संख्या में पटना चलना है । इस रैली को माकपा के राष्ट्रीय महासचिव तथा जेएनयू छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष कामरेड सीताराम येचुरी , माकपा पोलितब्यूरो सदस्य तथा अखिल भारतीय किसान सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कामरेड अशोक ढवले , माकपा बिहार राज्य सचिव तथा बिहार राज्य किसान सभा के अध्यक्ष कामरेड ललन चौधरी आदि नेता इस महारैली को संबोधित करेंगे ।

Bihar news खेमयू के राष्ट्रीय संयुक्त सचिव डा. विक्रम सिंह बेतिया में
शिक्षण शिविर की अध्यक्षता का. प्रकाश वर्मा ने की । इस अवसर पर बिहार प्रांतीय खेतिहर मजदूर यूनियन के अध्यक्ष का. देवेन्द्र चौरसिया , सचिव का. भोला दिवाकर , जिला मंत्री प्रभुनाथ गुप्ता , किसान सभा के जिला मंत्री चांदसी प्रसाद यादव , अध्यक्ष रामा यादव , सीटू के जिला मंत्री शंकर कुमार राव आदि ने संबोधित किया ।

Post navigation

Previous: Bihar news राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर परचम लहरायें बच्चें : जिलाधिकारी
Next: Prayagraj News :मंडलायुक्त की अध्यक्षता में प्रयागराज मेला प्राधिकरण की 14 वीं बोर्ड बैठक संपन्न हुई

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260701-WA0016
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News : वैशाली की केवीके वैज्ञानिक कुमारी नम्रता को राष्ट्रीय सम्मेलन में सर्वश्रेष्ठ पोस्टर प्रस्तुति पुरस्कार

जनवाद टाइम्स 1 July 2026
IMG-20260701-WA0006
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: NTT फाइनल परीक्षा परिणाम जारी, सफल प्रशिक्षुओं में खुशी की लहर

जनवाद टाइम्स 1 July 2026
IMG-20260701-WA0018
  • Agra
  • Breaking News
  • Uttar Pradesh

Agra News :यूपी कांग्रेस प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम का आगरा में जोरदार स्वागत, सरकार पर साधा निशाना

जनवाद टाइम्स 1 July 2026
IMG-20260630-WA0012
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: राजापाकर में पूर्व सैनिक देवनाथ प्रसाद चौहान की 10वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, 67 मेधावी छात्र-छात्राएं सम्मानित

जनवाद टाइम्स 30 June 2026

Latest News

  • Bihar News : वैशाली की केवीके वैज्ञानिक कुमारी नम्रता को राष्ट्रीय सम्मेलन में सर्वश्रेष्ठ पोस्टर प्रस्तुति पुरस्कार
  • Bihar News: NTT फाइनल परीक्षा परिणाम जारी, सफल प्रशिक्षुओं में खुशी की लहर
  • Agra News :यूपी कांग्रेस प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम का आगरा में जोरदार स्वागत, सरकार पर साधा निशाना
  • Bihar News: राजापाकर में पूर्व सैनिक देवनाथ प्रसाद चौहान की 10वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, 67 मेधावी छात्र-छात्राएं सम्मानित
  • Bihar News: बीएमडी महाविद्यालय दयालपुर में ‘कबीर की साहित्य साधना’ विषय पर व्याख्यान का आयोजन
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.