Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Bihar
  • Breaking News

Bihar News-अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखें, सफाई में सहयोग करें : डीएम 

जनवाद टाइम्स 26 September 2024
Bihar News- Keep your surroundings clean, cooperate in cleaning: DM
Share News
       

संवाददाता -राजेन्द्र कुमार

वैशाली /हाजीपुर।
स्वच्छता के प्रति जागरूकता को लेकर जिला प्रशासन ने आयोजित किया मैराथन दौड़।

विजेताओं को मिलेगा।
2 अक्टूबर को ट्रॉफी ।

हाजीपुर, 26 सितंबर।
स्वच्छता ही सेवा महाअभियान के तहत आज समाहरणालय परिसर से मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया, जिसमें जिला पदाधिकारी श्री यशपाल मीणा और पुलिस अधीक्षक श्री हर किशोर राय के साथ कई जिला स्तरीय पदाधिकारी, कर्मी तथा सैकड़ो युवाओं ने भाग लिया।

Bihar News- Keep your surroundings clean, cooperate in cleaning: DM
यह दौड़ सुबह 8:00 बजे समाहरणालय परिसर से शुरू होकर गांधी चौक, त्रिमूर्ति चौक, डाक बंगला रोड होते हुए अनवरपुर चौक तक गया और फिर वहां से वापस समाहरणालय परिसर में आकर समाप्त हुआ।
इसमें पदाधिकारी के साथ कई खिलाड़ी, नेहरू युवा केंद्र और स्काउट एंड गाइड के वॉलिंटियर्स तथा सैकड़ो की संख्या में आम नागरिकों ने भाग लिया।
इस दौड़ में राहुल कुमार प्रथम आए। द्वितीय स्थान पर मोहम्मद नजीर रहे और तृतीय स्थान पर ऋषि कुमार पांडेय आए।

IMG 20240926 WA0512
विजेताओंको को 2 अक्टूबर को आयोजित समापन समारोह में ट्रॉफी देकर सम्मानित किया जाएगा।
स्वच्छता ही सेवा अभियान की शुरुआत 17 सितंबर को हुई है, जो महात्मा गांधी की जयंती 2 अक्टूबर तक चलेगा। इस अभियान के तहत विभिन्न स्वच्छता गतिविधियों, स्वास्थ्य शिविर आदि का आयोजन किया जा रहा है।

IMG 20240926 WA0510
मैराथन दौड़ में अपर समाहर्ता विनोद कुमार सिंह, उप विकास आयुक्त शम्स जावेद अंसारी, जिला जन संपर्क पदाधिकारी नीरज, श्रम अधीक्षक शशि सक्सेना, पुलिस उपाधीक्षक अबू जफर इमाम, कार्यपालक पदाधिकारी, नगर परिषद सुशील कुमार के साथ कई पदाधिकारी और कर्मी मौजूद थे।

Bihar News- Keep your surroundings clean, cooperate in cleaning: DM
जिला पदाधिकारी ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य नागरिकों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना और शहर को स्वच्छ रखने के लिए प्रेरित करना है उन्होंने शहर के सभी नागरिकों से अपील की है कि वे अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखें और स्वच्छता पखवाड़े के बाद भी नियमित रूप से सफाई में सहयोग करें।

Post navigation

Previous: Agra News- कवयित्री श्रीमती अलका अग्रवाल के दोहा संग्रह ‘अलका के कृष्ण’ का संतों संग कवि-साहित्यकारों ने यूथ हॉस्टल में किया विमोचन, भजनों की रसधार ने किया भाव-विभोर
Next: Bihar News- नगर निगम जनता के आकांक्षा पर खरा उतरने के बजाय लूट और भ्रष्टाचार का अड्डा में तब्दील:आर वाई ए

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260619-WA0010
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News : वाहन जांच के दौरान युवक गिरफ्तार, देसी कट्टा व विदेशी शराब बरामद

जनवाद टाइम्स 19 June 2026
IMG-20260619-WA0004
  • Bihar
  • Breaking News

Bihar News: बैकुंठपुर और राजापाकर उत्तरी पंचायत में कृषि चौपाल का आयोजन, किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी

जनवाद टाइम्स 19 June 2026
IMG-20260619-WA0008
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं 132 शिकायतें, त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश

जनवाद टाइम्स 19 June 2026
IMG-20260618-WA0010
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News : प्रखंड सहयोग-सह-जन कल्याण शिविर के अंतिम दिन कई विभागों के अधिकारी रहे अनुपस्थित, ग्रामीणों ने जताई नाराजगी

जनवाद टाइम्स 18 June 2026

Latest News

  • Bihar News : वाहन जांच के दौरान युवक गिरफ्तार, देसी कट्टा व विदेशी शराब बरामद
  • Bihar News: बैकुंठपुर और राजापाकर उत्तरी पंचायत में कृषि चौपाल का आयोजन, किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी
  • Bihar News: जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं 132 शिकायतें, त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश
  • Bihar News : प्रखंड सहयोग-सह-जन कल्याण शिविर के अंतिम दिन कई विभागों के अधिकारी रहे अनुपस्थित, ग्रामीणों ने जताई नाराजगी
  • Bihar News: राजापाकर में प्रखंड स्तरीय शारदीय खरीफ महोत्सव कार्यशाला एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.