Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Bihar news बालू माफियाओं के हमले में दरोगा की उंगली कटी एवं दो पुलिसकर्मी घायल

जनवाद टाइम्स 15 June 2024
Bihar news बालू माफियाओं के हमले में दरोगा की उंगली कटी एवं दो पुलिसकर्मी घायल
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

बिहार में बालू माफिया के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। बालू के अवैध कारोबार में लगे बदमाश लगातार पुलिसकर्मियों को अपना निशाना बना रहे हैं। ताजा मामला पश्चिम चंपारण के बेतिया से सामने आया है, जहां छापेमारी करने पहुंची पुलिस टीम पर बालू माफिया के लोगों ने हमला बोल दिया और तलवार से वार कर दारोगा की अंगुलियां काट ली तथा आरोपी को पुलिस की गिरफ्त से छुड़ा लिया।

Bihar news बालू माफियाओं के हमले में दरोगा की उंगली कटी एवं दो पुलिसकर्मी घायल

दरअसलल, पूरा मामला मटियारिया के हौदा डुमरा गांव के नया टोला की है। जहां पुलिस टीम छानेमारी करने के लिए पहुंची थी। पुलिस टीम ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था, तभी बालू माफिया के समर्थकों ने हमला बोल दिया और दारोगा पर तलवार से हमला कर उसके हाथ की दो अंगुलियां काट दिया और आरोपी को पुलिस की गिरफ्त से छुड़ा कर अपने साथ ले भागे।

 

घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने घायल दारोगा को इलाज के लिए जीएमसीएच में भर्ती कराया है। बालू माफिया के हमले में दो और जवान शंभू खतईत और शंभू प्रसाद गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। उनका इलाज भी अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।Bihar news बालू माफियाओं के हमले में दरोगा की उंगली कटी एवं दो पुलिसकर्मी घायल

 

इस मामले में थानाध्यक्ष अंकित कुमार दास ने एफ़आइआर दर्ज कर घटना के वीडियो फ़ुटेज से आरोपियों की पहचान की। उसके बाद देर रात गिरफ़्तारी के लिए छापेमारी हुई तो तलवार से हमला बोल दिया गया। पुलिस दल पर हुए हमला को लेकर बालू तस्कर कलाम अंसारी, उसके भाई सलाम अंसारी, अफरोज अंसारी सहित चार मुख्य व दो दर्जन से अधिक अज्ञात के विरुद्ध एफ़आईआर दर्ज की गई है। वही बेतिया पुलिस अधीक्षक अमरकेश डी के हवाले से जारी विज्ञप्ति के अनुसार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नरकटियागंज के नेतृत्व में छापामारी कर इस संबंध में चार अभियुक्तों की गिरफ्तारी की बात बताई गई है और अन्य अभी गिरफ्तारी हेतु छापामारी जारी है

Post navigation

Previous: Bihar news बंदोबस्त क्षेत्र से बाहर और मनमाना वसूली पर मीना बाजार कौड़ी वसूली और एसपी ऑफिस बाइक स्टैंड का ठेका रद्द: गरिमा
Next: Bihar news मजदूरी करने गए मजदूर का शव बरामद, गला रेत कर की गई है हत्या

 

राशिफल

News Archive

FB_IMG_1782233245229~2
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

लखनऊ अग्निकांड के बाद इटावा प्रशासन अलर्ट, कोचिंग संस्थानों को सुरक्षा मानकों के पालन के निर्देश

जनवाद टाइम्स इटावा 23 June 2026
IMG-20260623-WA0007
  • Breaking News

Bihar News: वैशाली की अंजलि बनीं प्रखंड विकास पदाधिकारी, BPSC परीक्षा में सफलता से जिले का नाम किया रोशन

जनवाद टाइम्स 23 June 2026
IMG-20260623-WA0008
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: मीडिया कर्मियों पर हमला और मोबाइल छीनने की घटना की हो निष्पक्ष जांच, कार्रवाई की मांग: सुनील कुमार राव

जनवाद टाइम्स 23 June 2026
IMG-20260623-WA0009
  • Bihar
  • Breaking News
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: 24 जून को होगी विशेष शाखा सिपाही भर्ती परीक्षा, पश्चिमी चंपारण में 11 केंद्रों पर 5936 अभ्यर्थी होंगे शामिल Meta Description

जनवाद टाइम्स 23 June 2026

Latest News

  • लखनऊ अग्निकांड के बाद इटावा प्रशासन अलर्ट, कोचिंग संस्थानों को सुरक्षा मानकों के पालन के निर्देश
  • Bihar News: वैशाली की अंजलि बनीं प्रखंड विकास पदाधिकारी, BPSC परीक्षा में सफलता से जिले का नाम किया रोशन
  • Bihar News: मीडिया कर्मियों पर हमला और मोबाइल छीनने की घटना की हो निष्पक्ष जांच, कार्रवाई की मांग: सुनील कुमार राव
  • Bihar News: 24 जून को होगी विशेष शाखा सिपाही भर्ती परीक्षा, पश्चिमी चंपारण में 11 केंद्रों पर 5936 अभ्यर्थी होंगे शामिल Meta Description
  • Bihar News: संतघाट मुक्तिधाम के प्रवेश द्वार पर लगेंगी भगवान विष्णु और महादेव शिव की भव्य प्रतिमाएं: महापौर गरिमा सिकारिया
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.