Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Bihar news : 9वर्षीय दलित छात्र इन्द्र कुमार मेघवाल को न्याय के लिए धरना प्रदर्शन

जनवाद टाइम्स 23 August 2022
IMG-20220822-WA0012
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

भाजपा के शासन काल में जातिगत हिंसा की घटनाएं बढ़ीं है, सांप्रदायिकता फैलाने और दलितों – पिछड़ों के अधिकारों के खिलाफ मनुस्मृति थोपने वाली आरएसएस के खिलाफ लोकतंत्रिक ताकतों को एकजुट होकर मुकाबला करना होगा,

IMG 20220822 WA0012उक्त बात भाकपा-माले केन्द्रीय सदस्य सह सिकटा विधायक वीरेंद्र प्रसाद गुप्ता ने कहीं, आगे कहा की राजस्थान के जालौर जिले में आरएसएस द्वारा संचालित सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाध्यापक छैल सिंह द्वारा अनुसूचित जाति के छात्र इन्द्र कुमार मेघवाल की बुरी तरह पिटाई कर हत्या कर दी. दलित छात्र इन्द्र कुमार मेघवाल को न्याय दिलाने के बदले आज शासन के सभी तंत्रों द्वारा हत्यारे शिक्षक को निर्दोष साबित करने में लगा हुआ है, आगे मासूम बच्चे इंद्र कुमार मेघवाल की तरह फिर किसी दलित छात्र नौजवान के साथ हिंसा न हो इसके लिए कठोर से कठोर कानून बनाने और बालक इन्द्र कुमार मेघवाल के परिवार को न्याय देने और 20 लाख मुआवजा देने की मांग किया तथा हत्यारा प्रधानाध्यापक छैल सिंह को कठोर से कठोर सजा देने की मांग किया, इसके लिए और बड़े आंदोलन करने का आह्वान!
सभा की अध्यक्षता कर रहे मूलनिवासी संघ के अध्यक्ष रविन्द्र कुमार रवि ने कहा कि दलित छात्र का कसूर बस इतना था कि उसने घडे़ से पानी पी लिया था, छात्र की उम्र महज 9 वर्ष थी, वह कक्षा 3 का छात्र था , जिन्हें मनुवादी – सांप्रदायिक- जातिवादी शिक्षक छैल सिंह ने हत्या कर दिया, यह महज़ एक घटना बस नही है, यह शदियौं से दस्तूर जारी है! जिसके खिलाफ बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर और शहीदेआजम भगत सिंह के रास्ते पर चल कर ही इस मनुवादी और सांप्रदायिकता को बढ़ावा देने वाली ताकतों को मुहतोड़ जबाब दिया जा सकता है,
खेत व ग्रामीण मजदूर सभा के जिला अध्यक्ष संजय राम ने कहा कि आरएसएस वर्षों से विभिन्न संस्थानों द्वारा जातिगत भेदभाव व छूआछूत और हिंसा को बढ़ावा दे रही है, वही भाजपा सत्ता में आने के बाद बाबा साहेब अम्बेडकर द्वारा रचित संविधान को लगतार कमजोर कर रहीं हैं, आरएसएस और भाजपा का संयुक्त कोशिश है, संविधान को धीरे – धीरे कमजोर कर हिंदू राज यानी तथाकथित चार “उच्च” वर्णों का राज बनाना चाहती है! जिसके खिलाफ तमाम मजदूरों किसानों, छात्रों नौजवानों को संगठित कर संघर्ष करने का आह्वान किया,

Bihar news : 9वर्षीय दलित छात्र इन्द्र कुमार मेघवाल को न्याय के लिए धरना प्रदर्शन
राकेश कुमार अम्बेडकर ने कहा कि भाजपा के शासन काल में जातिगत हिंसा की घटनाएं और बढ़ी है, कुछ दिन पहले ही उत्तर प्रदेश और बिहार में तथाकथित “उच्च” वर्णों द्वारा जातिगत हिंसा तथा हत्या सामने आया था। आरएसएस और भाजपा सभी संवैधानिक, प्रशासनिक और न्यायिक संस्थाओं के महत्वपूर्ण पदों पर जातिवादी, नफरतीं दिमाग वालों को बैठाया है।
कृत रंजन ने कहा कि आज भाजपा के शासन में लोकतंत्रिक अधिकारों को लेकर, न्याय को लेकर, रोजगार को लेकर, शिक्षा को लेकर उठाने वाली हर आवाज को दमन कर खत्म कर रहीं हैं।अन्त में रवींद्र कुमार रवि ,राकेश अम्बेडकर, कृत रंजन कुमार,मदन राम और पप्पू राम द्वारा राष्ट्रपति को तीन सूत्रीं मांगों का एक ज्ञापन जिसमें इंद्र कुमार मेघवाल के हत्यारा छैल सिंह को स्पीडी ट्रायल के जरिए फांसी की सजा जिया जाए, मृतक इंद्र कुमार मेघवाल के परिजन को ₹50 लाख रुपये मुआवजा दिया जाए एवं मृतक के परिवार के किसी दो सदस्यों को सरकारी नौकरी दिया जाए। धरना को संजय राम,सीता राम,नंदलाल प्रसाद, दीपक राम,मदन राम , उपेन्द्र राम,धरमेन्दँर राम,सुभाष राम आदि नेता गण भी संबोधित किये। जिसके खिलाफ एकजुट होकर संघर्ष करने पर बल दिया।

Post navigation

Previous: Bihar news 22वर्षीय युवक का शव बरामद,परिजनों ने जताई हत्या की आशंका,जांच में जुटी पुलिस
Next: Prayagraj News :क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय द्वारा आयोजित वृहद रोजगार मेले में 931 अभ्यर्थियों का हुआ चयन

 

राशिफल

News Archive

WhatsApp Image 2026-06-09 at 6.37.15 PM
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News : अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने शरबत वितरण कर मनाया सेवा संकल्प दिवस

जनवाद टाइम्स इटावा 9 June 2026
WhatsApp Image 2026-06-09 at 7.30.08 PM (1)
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News: भीषण आंधी-तूफान ने मचाई तबाही, 50 से अधिक बिजली के पोल गिरे, कचहरी परिसर में भी भारी नुकसान

जनवाद टाइम्स इटावा 9 June 2026
IMG-20260609-WA0057
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News – राशन कार्ड से नाम कटने पर दर्जनों खाद्य उपभोक्ता पहुंचे प्रखंड कार्यालय

जनवाद टाइम्स 9 June 2026
IMG-20260609-WA0061
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News – एआईएसएफ ने राजापाकड़ बाजार में शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका

जनवाद टाइम्स 9 June 2026

Latest News

  • Etawah News : अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने शरबत वितरण कर मनाया सेवा संकल्प दिवस
  • Etawah News: भीषण आंधी-तूफान ने मचाई तबाही, 50 से अधिक बिजली के पोल गिरे, कचहरी परिसर में भी भारी नुकसान
  • Bihar News – राशन कार्ड से नाम कटने पर दर्जनों खाद्य उपभोक्ता पहुंचे प्रखंड कार्यालय
  • Bihar News – एआईएसएफ ने राजापाकड़ बाजार में शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका
  • Bihar News: प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं की हुई स्वास्थ्य जांच
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.