Bihar News-लोक सभा आम निर्वाचन,2024 के मद्देनजर जिलान्तर्गत सभी मतदान केन्द्रों पर वीटीआर 70 पार ले जाने

Bihar News- In view of the Lok Sabha General Elections, 2024, VTR should be taken beyond 70 at all polling stations in the district  
Share News

संवाददाता -राजेन्द्र कुमार

वैशाली /हाजीपुर ।
मतदाता पर्ची का शत प्रतिशत वितरण सुनिश्चित कराने, मतदाताओं को मतदान हेतु जागरूक करने हेतु सम्बद्व बी0एल0ओ0, ऑगनवाड़ी सेविका, आशा कार्यकर्ता, जीविका दीदी, विकास मित्र एवं किसान सलाहकार के द्वारा आज दिनांक 06.05.2024 को महा चुनाव पाठशाला का आयोजन किया गया। महा चुनाव पाठशाला के अन्तर्गत आगामी लोक सभा चुनाव की पूर्वाभ्यास की गयी।

Bihar News- In view of the Lok Sabha General Elections, 2024, VTR should be taken beyond 70 at all polling stations in the district

 मतदान का निर्धारित समय 07ः00 बजे सुबह से 06ः00 बजे शाम के अनुसार ही पाठशाला अन्तर्गत सभी मतदाताओं को मतदान केन्द्र पर बुलाकर मतदान के महत्व एवं मतदान के दिन उपलब्ध करायी जाने वाली सुविधाओं से अवगत कराया गया। इस पाठशाला का अनुश्रवण सभी ए0आर0ओ0, सभी प्रखंड विकास विकास पदाधिकारी, सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी एवं सभी जिलास्तर के पदाधिकारी के द्वारा मतदान केन्द्र पर घूम-घूमकर की गयी।

Bihar News- In view of the Lok Sabha General Elections, 2024, VTR should be taken beyond 70 at all polling stations in the district

 जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी श्री यशपाल मीणा द्वारा विडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से भी संबंधित पदाधिकारी से मतदान केन्द्र पर उपस्थित हुए मतदाता से संबधित आकड़े भी प्राप्त किए गए एवं आवश्यक दिशानिर्देश दिए गए।

Trending News