संवाददाता-राजेन्द्र कुमार
वैशाली /हाजीपुर । जन-जागरूकता, क्षमता वर्द्धन आदि कार्यक्रम के संचालन हेतु राज्य संपोषित बालिका उच्च विद्यालय, हाजीपुर में दिनांक 13.01.2024 को छात्र/छात्राओं के बीच नशा से होने वाले दुष्परिणाम से अवगत कराने हेतु सेमिनार का आयोजन किया गया।

सुश्री साक्षी, सहायक निदेशक, जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग, वैशाली के द्वारा सेमिनार में उपस्थित छात्र/छात्राओं के बीच नशा के संबंध में बताया गया कि मानसिक रूप से
परेशान व्यक्ति ड्रग्स का सेवन कर इसे आदत बना लेता है। यह मानसिक परेशानी पारिवारिक, सामाजिक और आर्थिक हो सकती है। नशा से दूर रहने से ही इन सभी परेशानियों से बचा जा सकता है।

नशा मुक्त भारत अभियान अन्तर्गत विद्यालय के प्रधानाध्यापक के द्वारा नशा से बचाव हेतु नशामुक्त भारत बनाने हेतु छात्र/छात्राओं से शपथ दिलवाया गया है।
इस कार्यक्रम में जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग के अनुप रंजन, निदान, IRCA हाजीपुर के सचिव, मुकेश कुमार, परियोजना प्रबंधक, भूपेन्द्र कुमार राय, परामर्शदाता, अनिता गुप्ता, सामाजिक कार्यक्रर्ता मुकेश कुमार एवं राज्य संपोषित बालिका उच्च विद्यालय, हाजीपुर के शिक्षकों के द्वारा भी संबोधन किया गया।