संवाददाता मोहन सिंह बेतिया
राजकीय +2 उच्च विद्यालय कुमारबाग में सुरक्षित शनिवार के अवसर पर लैंगिक हिंसा के विरुद्ध अंतरराष्ट्रीय महिला जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की आयोजिका शिक्षका सुश्री मेरी आडलीन ने बताया कि प्रत्येक शनिवार को विद्यालय में सुरक्षित शनिवार मनाया जाता है। इस दिन विद्यार्थियों को आपदा प्रबंधन, सड़क सुरक्षा नियम, स्वच्छता प्रबंधन, योगा आदि अलग-अलग विषयों पर जागरूकता संबंधित जानकारी दी जाती है।

सुश्री आडलीन ने बताया 25 नवंबर से 10 दिसम्बर के बीच संयुक्त राष्ट्र द्वारा लैंगिक हिंसा के विरुद्ध अंतररास्ट्रीय महिला जागरूकता मनाया जाता है। इसी उपलक्ष्य में आज विद्यालय की छात्राओं को महिला जागरूकता से संबंधित महिला हिंसा के कारकों, रूपों और इस संबंध में बने कानून के बारे में बताया गया। समाज में घटित विभिन्न प्रकार की हिंसा- भ्रूण हत्या, शिक्षा से वंचित रखना, कौशलों से वंचित रखना , टेफिकिंग, बाल- विवाह, दहेज उन्मूलन, अपहरण, जबरदस्ती शादी करना, कार्यस्थल या घर से बाहर लैंगिक प्रताड़ना देना, छेड़छाड़, बलात्कार, तेजाब फेंकना, आर्थिक, जेंडर आधारित भेदभाव, घरेलू हिंसा आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दिया गया।
समाज में प्रतिदिन हो रहे हिंसात्मक घटनाओं का उदाहरण देती हुई, मेटि आडलीन ने छात्राओं को महिला उत्पीड़न से बचाव, हिंसा के विरुद्ध आवाज उठाने और इस संबंध में बने कानूनों की जानकारी दी और बताया कि कभी खुद या किसी भी अन्य व्यक्ति के साथ हिंसा, प्रताड़ना की घटना घटती है, तो व्यक्ति को चुपचाप ऐसे सहन, बर्दाश्त नहीं करनी चाहिए। इसके खिलाफ आवाज उठानी चाहिए और कानून का सहारा लेकर अपराधियों के खिलाफ कार्यवाही की पहल करनी चाहिए।
सुश्री आडलीन ने बताया कि आज की चर्चा में काजल कुमारी, सेलामुन नेशा, पूजा कुमारी, अंतिमा कुमारी सहित अन्य छात्राओं ने न सिर्फ महिला जागरूकता विषय पर अपनी बात रखी, बल्कि बाल विवाह, दहेज उन्मूलन पर भ्रूण हत्या विषय पर तर्क वितर्क भी किया।