Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Bihar News मनरेगा योजना में अनियमितता की शिकायतें प्राप्त होगी तो सीधे बर्खास्तगी की कार्रवाई की जाएगी : जिला पदाधिकारी

जनवाद टाइम्स 15 July 2025
Bihar News If complaints of irregularities are received in MNREGA scheme, action for dismissal will be taken directly: District Officer
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह

बेतिया/ पश्चिमी चंपारण।
जिला पदाधिकारी धर्मेंद्र कुमार की अध्यक्षता में आज समाहरणालय सभागार में मनरेगा योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। समीक्षा के क्रम में सर्वप्रथम खेल मैदान की समीक्षा की गई।Bihar News If complaints of irregularities are received in MNREGA scheme, action for dismissal will be taken directly: District Officer

जिला पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि खेल मैदान मनरेगा की वर्तमान में सबसे प्राथमिक योजनाओं में से एक है। प्राथमिकता के आधार पर मनरेगा में खेल के मैदान को पूर्ण करना था। किंतु समीक्षा के क्रम में पाया गया कि मैनाटांड़, बगहा-1, बगहा-2,भीतहां, पिपरासी में खेल मैदान की प्रगति संतोषजनक नहीं है।

जिला पदाधिकारी द्वारा इस पर असंतोष प्रकट की गई एवं इन सभी कार्यक्रम पदाधिकारियों क वेतन स्थगित करने का निर्देश उप विकास आयुक्त को दिया गया। साथ ही इनसे स्पष्टीकरण पूछने का निर्देश दिया गया।

जिला पदाधिकारी द्वारा कार्य पूर्णता की समीक्षा की गई जिसमें पाया गया कि 2022-23 से पूर्व की भी कई योजनाएं हैं जिन्हें पूर्ण नहीं किया गया है इसके अलावा 23 -24,24-25 की भी कई योजनाएं को पूर्ण नहीं किया गया है जिससे स्पष्ट है कि कार्य की पूर्णता पर कार्यक्रम पदाधिकारी द्वारा ध्यान नहीं दिया जा रहा है। जॉब कार्ड सत्यापन की समीक्षा क्रम में पाया गया कि जॉब कार्ड धारी के जॉब कार्ड का सत्यापन में संतोषजनक कार्य नहीं किया जा रहा है। साथ ही साथ उनके जॉब कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करने में प्रगति नहीं लाई जा रही है। इस पर जिला पदाधिकारी द्वारा खेद प्रकट किया गया।

जिला पदाधिकारी द्वारा उप विकास आयुक्त को खराब प्रदर्शन करने वाले पंचायत रोजगार सेवकों को चिन्हित कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।

वृक्षारोपण के कार्य की समीक्षा के क्रम में पाया गया कि पंचायत में वृक्षारोपण का कार्य काफी धीमी गति से किया जा रहा है। इस पर जिला पदाधिकारी द्वारा उप विकास आयुक्त को निर्देश दिया गया कि जिन पंचायत में अभी तक प्लांटेशन का कार्य प्रारंभ नहीं किया गया है उन सभी पंचायत के पंचायत रोजगार सेवकों को चिन्हित कर उनके खिलाफ कार्रवाई करें।

जिला पदाधिकारी द्वारा सभी कार्यक्रम पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि मनरेगा के कार्य में पूरी तरह से पारदर्शिता लाएं और विभागीय दिशा निर्देशों का अनुपालन करते हुए कार्य में प्रगति लाएं।

जिला पदाधिकारी द्वारा कड़ी चेतावनी दी गई कि मनरेगा योजना में किसी भी प्रकार की शिथिलता और आकर्मण्यता तथा अनियमितता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि कहीं से भी किसी भी प्रकार की अनियमितता की शिकायतें प्राप्त होगी तो सीधे बर्खास्तगी की कार्रवाई की जाएगी। साथ ही साथ प्राथमिकी दर्ज करते हुए कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।Bihar News If complaints of irregularities are received in MNREGA scheme, action for dismissal will be taken directly: District Officer

जिला पदाधिकारी द्वारा किए गए समीक्षा के क्रम में कमतर प्रदर्शन वाले मैनाटांड़, बगहा-1, बगहा-2, भीतहां, पिपरासी, रामनगर, लौरिया और नौतन के कार्यक्रम पदाधिकारी से स्पष्टीकरण पूछा गया है एवं इनका वेतन स्थगित किया गया है। इसके साथ ही साथ कमतर प्रदर्शन वाले 85 पंचायत रोजगार सेवकों से स्पष्टीकरण पूछा गया है और उन्हें 15 दिन का समय दिया गया है। यदि 15 दिन के अंदर इनका प्रदर्शन बेहतर नहीं होता है तो विहित प्रक्रिया का अनुपालन करते हुए उनकी बर्खास्तगी की कार्रवाई की जाएगी।

Post navigation

Previous: Bihar News पूर्वी चम्पारण में गांधी के प्रपौत्र तुषार गांधी का अपमान भाजपा को भारी पड़ेगा- वीरेंद्र प्रसाद गुप्ता
Next: Bihar News जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी 07 चनपटिया (विधान सभा क्षेत्र) को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260425-WA0011
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News : आगरा में मेडिकल एक्सीलेंस प्रोग्राम: फोर्टिस एस्कॉर्ट्स व IMA ने रोबोटिक सर्जरी पर साझा की नई तकनीकें

जनवाद टाइम्स 26 April 2026
IMG-20260424-WA0120
  • Etawah

Etawah News: मृदा परीक्षण अभियान के तहत पीएम प्रणाम किसान संगोष्ठी का आयोजन

जनवाद टाइम्स इटावा 25 April 2026
FB_IMG_1777000625953
  • Etawah

Etawah News: स्मार्ट मीटर के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन, बढ़े बिलों से नाराजगी

जनवाद टाइम्स इटावा 24 April 2026
IMG-20260423-WA0167
  • Etawah

इटावा: दो पत्रकारों पर फर्जी मुकदमे दर्ज होने का आरोप, मंत्री ने दिए निष्पक्ष जांच के निर्देश

जनवाद टाइम्स इटावा 23 April 2026

Latest News

  • Agra News : आगरा में मेडिकल एक्सीलेंस प्रोग्राम: फोर्टिस एस्कॉर्ट्स व IMA ने रोबोटिक सर्जरी पर साझा की नई तकनीकें
  • Etawah News: मृदा परीक्षण अभियान के तहत पीएम प्रणाम किसान संगोष्ठी का आयोजन
  • Etawah News: स्मार्ट मीटर के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन, बढ़े बिलों से नाराजगी
  • इटावा: दो पत्रकारों पर फर्जी मुकदमे दर्ज होने का आरोप, मंत्री ने दिए निष्पक्ष जांच के निर्देश
  • Agra News : मुख्यधारा की पत्रकारिता का नैतिक अवसान: संकट, कारण और लोकतंत्र के सामने बढ़ती चुनौतियाँ
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.