Bihar news आंगनबाड़ी पर्यवेक्षिका के पति वेतन बनाने के लिए रिश्वत लेते हुए चढ़ गए निगरानी टीम के हत्थे

Bihar news आंगनबाड़ी पर्यवेक्षिका के पति वेतन बनाने के लिए रिश्वत लेते हुए चढ़ गए निगरानी टीम के हत्थे
Share News

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

पश्चिम चम्पारण के नरकटियागंज अनुमंडल अंतर्गत गौनाहा प्रखण्ड के आंगनबाड़ी पर्यवेक्षिका रेणु कुमारी के पति राजेश कुमार गुप्ता को नरकटियागंज स्थित उनके निवास स्थान से निगरानी की टीम ने 13500 रुपया रिश्वत लेते रंगेहाथों गिरफ्तार कर लिया।IMG 20220804 WA0047

मामले के संबंध में निगरानी के डीएसपी एस. के. मउआर ने बताया कि सहोदरा थाना के भतुजला की सुनिता कुमारी जो कि आंगनबाड़ी केन्द्र संख्या 159 की सेविका हैं। जिनसे उनके वेतन बनाने को लेकर 13500 रूपया की मांग पर्यवेक्षिका रेणु कुमारी द्वारा किया गया था। जिसकी शिकायत पीड़ित सुनिता कुमारी के द्वारा निगरानी विभाग में की गई। जिसके उपरांत विभाग के द्वारा मामले की जांच-पड़ताल कराई गई जिसमें मामला सत्य पाया गया और यह भी जांच में आया कि पर्यवेक्षिका के पति पैसा देने की बात का दबाव बना रहे हैं। जिसको लेकर टीम ने अपने कार्यवाही को अंजाम देने के लिए नरकटियागंज में अपना जाल बिछाया।

वहीं जब सेविका सुनिता कुमारी के द्वारा जब रिश्वत पर्यवेक्षिका के घर पर ही उनके पति राजेश कुमार गुप्ता को दिया जा रहा था तभी रंगे हाथ निगरानी की विशेष टीम ने अपनी सफल कार्यवाही को अंजाम देते हुए पर्यवेक्षिका रेणु कुमारी के पति राजेश कुमार गुप्ता को गिरफ्तार कर अपने साथ पटना ले गई। जहाँ उनसे पूछताछ के पश्चात मुजफ्फरपुर निगरानी कोर्ट में पेश किया जाएगा। हालांकि यह कार्यवाही पर्यवेक्षिका रेणु कुमारी के ऊपर होनी थी परन्तु उनके पति इसमें रंगे हाथ फंस गए।Bihar news आंगनबाड़ी पर्यवेक्षिका के पति वेतन बनाने के लिए रिश्वत लेते हुए चढ़ गए निगरानी टीम के हत्थे

हालांकि निगरानी के डीएसपी एस. के मउआर ने कहा कि रेणु कुमारी की भी संलिप्तता है और उनके ऊपर भी कार्यवाही की जाएगी।

You may have missed