Bihar News टांगी से काट कर पति ने की पत्नी की निर्मम हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Bihar news Students and parents are troubled by the wrong education policy of Bihar government.
Share News

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

बगहा पुलिस जिला अंतर्गत चौतरवा थाना क्षेत्र के बरिअरवा गांव में उस समय हंगामा मच गया जब एक महिला की शव बरिअरवा गांव के चवर (सरेह) में ग्रामीणों ने देख चौतरवा थाना की पुलिस को सूचना दी।

Bihar News टांगी से काट कर पति ने की पत्नी की निर्मम हत्या, जांच में जुटी पुलिस

सूचना मिलते ही मौके पर पहुँची पुलिस ने महिला के शव को बरामद करते हुए पोस्टमार्टम हेतु बगहा अनुमंडलीय अस्पताल में भेजे दिया। थानाध्यक्ष संजीत कुमार ने बताया कि मृत महिला के पुत्री सरिता देवी ने अपने पिता पर टांगी से काट कर निर्मम हत्या कर शव को फेक देने का आरोप लगाते हुए न्याय की मांग की है।

Bihar News टांगी से काट कर पति ने की पत्नी की निर्मम हत्या, जांच में जुटी पुलिसथानाध्यक्ष ने बताया कि मृत महिला पानमती देवी उम्र करीब 40 वर्ष पति ढोढाई शर्मा ग्राम बरिअरवा थाना चौतरवा निवासी है। वही मृतिका के पुत्री के दिये गए आवेदन के आलोक में प्राथमिकी दर्ज करते हुए पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।

Trending News