Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Bihar
  • Breaking News

Bihar news-हाजीपुर वैशाली ( बिहार) 06 जून 2022. बिहार के मुख्य सचिव अमीर सुबहानी बिहार, लोक सेवा आयोग के चेयरमैन आर के महाजन वगैरह पर समाजिक सौहार्द बिगाड़ने के संबंध मे

जनवाद टाइम्स 6 June 2022
IMG-20220606-WA0030
Share News
       

संवाददाता-राजेनद्र कुमार

वैशाली/ वर्ग विशेष को जानबूझकर अपमानित करने के संबंध में मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी वैशाली के कोर्ट में परिवाद पत्र संख्या 1793/2022 डॉ अजीत कुमार ने दाखिल किया है।

IMG 20220606 WA0030

बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा प्रधानाध्यापक नियुक्ति परीक्षा में समुदाय विशेष एवं प्रथम स्वतंत्रता आंदोलन के स्वतंत्रता सेनानियों पर आपत्तिजनक प्रश्न, जाति विशेष को जानबूझकर सुनियोजित तरीके से अपमानित कर सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने के विरोध में बिहार के मुख्य सचिव आमिर सुबहानी बिहार, लोक सेवा आयोग के चेयरमैन आर के महाजन एवं प्रश्न चयन समिति के सदस्यों के विरोध में हाजीपुर न्यायिक दंडाधिकारी के कोर्ट में एक परिवाद पत्र दायर किया गया हैं ।जिसकी सुनवाई आज दिनांक 6 जून 2022 को हुई ।

Bihar news-हाजीपुर वैशाली ( बिहार) 06 जून 2022. बिहार के मुख्य सचिव अमीर सुबहानी बिहार, लोक सेवा आयोग के चेयरमैन आर के महाजन वगैरह पर समाजिक सौहार्द बिगाड़ने के संबंध मे

हाजीपुर शहर के गंडक पुल रोड जोहरी बाजार निवासी डॉ अजीत कुमार ने अपने विद्वान अधिवक्ता रविशंकर सिंह के द्वारा मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के कोर्ट में परिवाद पत्र दायर किया है। जिसकी सुनवाई के बाद न्यायालय द्वारा स्वीकृत किया गया।
मालूम हो कि बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा माध्यमिक स्कूलों में प्रधानाध्यापक भर्ती परीक्षा में महान मुगल सम्राटों के पैदाइश राजपूत राजकुमारियों से पैदा होने एवं ब्राह्मण विधवा महिला से शादी के प्रश्नों के अलावा भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के सेनानियों को अतिवाद और उग्रवाद जैसे प्रश्न जानबूझकर अपमानित करने की नियत को साजिश करार दियाहै। डॉ अजीत कुमार के अधिवक्ता रविशंकर सिंह ने न्यायालय को बताया कि ऐसे प्रश्न का कोई औचित्य नहीं है। यह केवल और केवल अभियुक्त द्वारा जानबूझकर एक सोची समझी साजिश के तहत राजपूत , ब्राह्मण और करोड़ों देशभक्तों को अपमानित करने के लिए ऐसे प्रश्न पूछे गए हैं। ऐसे बेतुकी प्रश्नन समाज में विद्वेष फैलाने , जाति विशेष को अपमानित करने, के अलावे देश भक्तों को ठेस पहुंचाने और अपमानित करने के उद्देश्य ऐसे प्रश्न पूछे गए हैं।
दायर परिवाद पत्र मे गवाहन के तौर पर विवेक रंजन ,संतोष प्रताप सिंह, रंजीत पांडे, अभिषेक कुमार सिंह राज नारायण सिंह, शिवनाथ सिंह, अवधेश कुमार सिंह, विपिन कुमार सिंह अधिवक्ता , गुंजन कुमार सिंह अधिवक्ता ,अभिषेक कुमार सिंह ,संजय पांडे ,संतोष झा , शैलेंद्र कुमार सिंह , एवम परमहंस नारायण सिंह उपस्थित हुए ।जिन की गवाही बतौर साक्ष्य के रूप में अगले तिथि को होगी।
भवदीय
डां अजीत कुमार
मो.9431855710

Post navigation

Previous: Bihar news लोगों तक पर्यावरण संरक्षण का पैगाम पहुंचा रही जीविका दीदियां
Next: Prayagraj news :2025 महाकुंभ को भी दिव्य एवं भव्य बनाने के दृष्टिगत प्रमुख सचिव नगर विकास ने सभी वरिष्ठ अधिकारियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक की

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260611-WA0007
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: राजापाकर में राजस्व महाअभियान 2026 के तहत शिविर आयोजित, भूमि संबंधी आवेदनों का किया गया निष्पादन

जनवाद टाइम्स 11 June 2026
IMG-20260611-WA0001
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: डॉ. दिनेश प्रसाद के घर में चोरी, नकदी लेकर फरार हुए चोर

जनवाद टाइम्स 11 June 2026
IMG-20260611-WA0003
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News :पश्चिम चम्पारण को आदर्श जिला बनाने के लिए सभी को मिलकर करना होगा कार्य : लखेन्द्र कुमार रौशन

जनवाद टाइम्स 11 June 2026
IMG-20260611-WA0005
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: पुलिस अधीक्षक पश्चिम चंपारण द्वारा मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन

जनवाद टाइम्स 11 June 2026

Latest News

  • Bihar News: राजापाकर में राजस्व महाअभियान 2026 के तहत शिविर आयोजित, भूमि संबंधी आवेदनों का किया गया निष्पादन
  • Bihar News: डॉ. दिनेश प्रसाद के घर में चोरी, नकदी लेकर फरार हुए चोर
  • Bihar News :पश्चिम चम्पारण को आदर्श जिला बनाने के लिए सभी को मिलकर करना होगा कार्य : लखेन्द्र कुमार रौशन
  • Bihar News: पुलिस अधीक्षक पश्चिम चंपारण द्वारा मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन
  • Bihar News: खेत बचाओ अभियान के तहत संतुलित उर्वरक उपयोग पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.