Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Bihar News सभी 95 लाख महागरीब परिवार को लघु उद्योग के लिए दो लाख रुपया एक मुश्त मुहैया कराने का वादा पूरा करे सरकार – माले

जनवाद टाइम्स 21 September 2024
Bihar News Government should fulfill its promise of providing two lakh rupees in lump sum to all 95 lakh poor families for small scale industries - CPI(ML)
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

महागठबंधन की सरकार में जाति आधारित सर्वेक्षण के उपरांत राज्य के तकरीबन 95 लाख महागरीब परिवारों को लघु उद्यमी योजना के तहत 2 लाख रु. की सहायता राशि की सरकारी घोषणा आय प्रमाण पत्र के झमेले और ऑनलाइन आवेदन के प्रावधानों के कारण एक क्रूर मजाक बनकर रह गई है. इस राशि के लिए 72 हजार रु. से कम वार्षिक आमदनी के आय प्रमाण की शर्त लगा दी गई है जबकि बैरिया अंचल प्रशासन 1 लाख रु. से नीचे का प्रमाण पत्र जारी नहीं कर रहा है.
उक्त बातें हक दो वादा निभाओ अभियान के तहत बैरिया अंचल सह प्रखण्ड मुख्यालय पर आयोजित विशाल प्रदर्शन के दौरान माकपा माले नेता सह किसान महासभा के जिला अध्यक्ष सुनील कुमार राव ने कहा।जब सरकार के पास पहले से 95 लाख महागरीब परिवारों का डाटा उपलब्ध है तो फिर आय प्रमाण पत्र क्यों मांगा जा रहा है? सरकार की ओर से जारी लघु उद्यमों की सूची में पशुपालन जैसा महत्वपूर्ण क्रियाकलाप शामिल ही नहीं है, जो गरीबों के जीवन-जिंदगानी का सबसे बड़ा सहारा है।

Bihar News Government should fulfill its promise of providing two lakh rupees in lump sum to all 95 lakh poor families for small scale industries - CPI(ML)
माले नेता सह मुखिया संघ के प्रवक्ता नवीन कुमार ने कहा कहा की सरकार ने सभी भूमिहीनों को पांच- पांच डिसमिल जमीन देने की घोषणा की थी! लेकिन बैरिया अंचल में पिछले दिनों दिये गये सैकड़ों गरीब भुमिहीनों के आवेदनों पर अब तक एक भी गरीब को आपरेशन बसेरा के तहत भुमि नहीं दिया गया है। अगर सभी भूमिहीन परिवारों को 5 डिसमिल जमीन और पक्का मकान नहीं मिलता है आने वाले दिनों में माले भूमि अधिकार आंदोलन के तहत सरकारी और सीलिंग से फाजिल जमीनों को भू माफियाओं से मुक्त कराकर गरीबों को बसाने का काम करेगी जिसकी सारी जिम्मेदारी सरकार और अंचल प्रशासन की होगी।
मौके पर बैरिया अंचल सचिव माले नेता सुरेंद्र चौधरी ने वृद्ध विकलांग और विधवा को 3000 रुपए पेंशन देने की मांग की। माले नेता व निर्माण मजदूर यूनियन के प्रखण्ड अध्यक्ष जोखू चौधरी ने कहा सबको पक्का मकान व 200 यूनिट मुफ्त बिजली देने, मनरेगा में लूट-खसोट व फर्जी निकासी पर रोक लगाने, मजदूरों को 200 दिन काम व 600 रूपये दैनिक मजदूरी देने, प्रखंड एवं अंचल कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार पर रोक लगाया जाए।

Bihar News Government should fulfill its promise of providing two lakh rupees in lump sum to all 95 lakh poor families for small scale industries - CPI(ML)ठाकुर साह ने कहा सरकार के अंचल प्रशासन द्वारा चिन्हित जमीन पर कचरा प्रबंधन केन्द्र बनवाने पर थाना के मेल से माले नेता सह मुखिया नवीन कुमार पर फर्जी अनुसूचित जाति/जन जाति अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर दिया गया जो सरासर गलत है।सरकार उसे वापस ले। मांगों से जुड़ी मांग पत्र प्रखंड विकास पदाधिकारी को सौंपा गया। उक्त कार्यक्रम में माले नेताओं कैलाश चौधरी, मोजम्मिल हुसैन, सुरेंद्र साह, अशोक प्रसाद, हेमंत कुमार साह, हारुन गद्दी शामिल थे।

Post navigation

Previous: Agra News : दस महिलाओं को “नारी शक्ति सम्मान 2024” से किया सम्मानित
Next: Bihar News कोऑर्डिनेशन कमेटी की बैठक में लिए गए कई निर्णय

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260622-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: राजापाकर सीएचसी में रोगी कल्याण समिति की बैठक, स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर Meta Description:

जनवाद टाइम्स 22 June 2026
IMG-20260622-WA0022
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News : प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह में राजापाकर के मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित

जनवाद टाइम्स 22 June 2026
IMG-20260622-WA0024
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News : जीएमसीएच बेतिया में पत्रकारों से मारपीट मामले ने पकड़ा तूल, डीएम और एसपी को सौंपा ज्ञापन

जनवाद टाइम्स 22 June 2026
IMG-20260622-WA0016
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News : कृषि चौपाल में किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी, जैविक खेती अपनाने पर जोर

जनवाद टाइम्स 22 June 2026

Latest News

  • Bihar News: राजापाकर सीएचसी में रोगी कल्याण समिति की बैठक, स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर Meta Description:
  • Bihar News : प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह में राजापाकर के मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित
  • Bihar News : जीएमसीएच बेतिया में पत्रकारों से मारपीट मामले ने पकड़ा तूल, डीएम और एसपी को सौंपा ज्ञापन
  • Bihar News : कृषि चौपाल में किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी, जैविक खेती अपनाने पर जोर
  • Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.