Bihar News काली बाग थाना क्षेत्र अंतर्गत चाकू से गोदकर एक व्यक्ति  की गई हत्या के मामले में चार हत्यारे गिरफ्तार

Bihar News: Four murderers arrested in the case of murder of a person by stabbing with a knife under Kali Bagh police station area.
Share News

संवाददाता मोहन सिंह

बेतिया/ पश्चिम चंपारण।

नगर के काली बाग थाना क्षेत्र अंतर्गत चाकू से गोदकर एक व्यक्ति की की गई हत्या के मामले में पुलिस ने तकनीकी, मानवीय इनपुट एवं वैज्ञानिक अनुसंधान के क्रम में चार अप्राथमिकी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। उक्त जानकारी देते हुए बेतिया पुलिस अधीक्षक डॉक्टर शौर्य सुमन ने बताया कि 12/13 जुन 25 की रात्रि कालीबाग थाना क्षेत्र के घुसुकपुर परती में एक व्यक्ति राजकुमार सोनी पिता मोहन लाल साह, सा० राजेन्द्र नगर आजाद चौक, थाना कालीबाग को धारदार हथियार से मारकर गम्भीर रूप से जख्मी कर दिया।Bihar News: Four murderers arrested in the case of murder of a person by stabbing with a knife under Kali Bagh police station area.

जिसका ईलाज के दौरान मृत्यु हो गई। जिस संबंध में अज्ञात के विरूद्ध कालीबाग थाना कांड संख्या 156/25 दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया। पुलिस अधीक्षक महोदय प० चम्पारण बेतिया के द्वारा अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी सदर-1, विवेक दीप के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया।

 

Bihar News: Four murderers arrested in the case of murder of a person by stabbing with a knife under Kali Bagh police station area.

टीम के द्वारा तकनीकी एंव मानवीय इनपुट के आधार पर अपराधियों का चिन्हित करते हुए छापामारी किया गया तो टीम के द्वारा छापमारी करते हुए चार अप्राथमिकी अभियुक्त / विधि विरूद्ध किशोर को गिरफ्तार / निरूद्ध किया गया है।

गिरफ्तार अभियुक्त :-

1. सलिम अख्तर उर्फ भोला उम्र 22 वर्ष पिता शमीम अख्तर सा० जमादार टोला वार्ड न0-02 थाना कालीबाग।

2. शेख शमशाद उर्फ मलहा उम्र 19 वर्ष पिता शेख अरमान सा० जमादार टोला वार्ड न०-02 थाना कालीबाग ।

3. मो० मेराज उम्र 37 वर्ष पिता स्व० वकील मियाँ सा० पुरानी गुदरी वार्ड न० 09 थाना कालीबाग।

4. एवं एक विधि विरूद्ध बालक।

बरामदगी :-

01. हत्या में इस्तेमाल किया गया फसुली (दाविला)

02. एक डायगर चाकु, बरामद हुआ ।

छापामारी दल :-

1. पु०नि० ज्वाला सिंह, तकनीकी शाखा प्रभारी

2. पु०नि० सह थानाध्यक्ष नगर मनोज कु० सिह

3. पु०नि० सह अपर थानाध्यक्ष नगर प्रमोद कुमार पासवान

4. पु०अ०नि० नरेश कुमार, तकनीकी शाखा

5. पु०अ०नि० विवेक कुमार वालेन्दु थानाध्यक्ष कालीबाग थाना

6. पु०अ०नि० पवन कु० पासवान कालीबाग थाना।

7. स०अ०नि० अफरोज कमर कालीबाग थाना

8. स०अ०नि० जम्मु चौधरी कालीबाग थाना।

9. सि० बब्लु कुमार, तकनीकी शाखा बेतिया

10. सि० कमलेश कुमार, तकनीकी शाखा बेतिया

Trending News