Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Bihar news : सड़क दुर्घटना में मृतकों के आश्रितों को मिली सहायता राशि

जनवाद टाइम्स 28 October 2022
Bihar news विभिन्न सड़क दुर्घटना में मृत नौ व्यक्तियों के आश्रितों को दी जायेगी पैतालीस लाख रूपये की सहायता राशि
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

विभिन्न सड़क दुर्घटनाओं में मृत नौ व्यक्तियों के आश्रितों को पांच-पांच लाख रूपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जायेगी। उक्त सहायता राशि परिवहन विभाग, बिहार द्वारा जारी अधिसूचना के आलोक में दी जानी है। इसी परिप्रेक्ष्य में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में समीक्षात्मक बैठक सम्पन्न हुयी।

Bihar news विभिन्न सड़क दुर्घटना में मृत नौ व्यक्तियों के आश्रितों को दी जायेगी पैतालीस लाख रूपये की सहायता राशि

जिला परिवहन पदाधिकारी, पश्चिम चम्पारण द्वारा बताया गया कि विभिन्न दुर्घटनाओं में पिन्टू सहनी, शमसाद आलम, अवधेश तिवारी, प्रभु राम, अर्जुन श्रीवास्तव, रामेश्वर साह, शिवनारायण चैधरी, किरण देवी एवं बाग राम की मृत्यु हो गयी थी। परिवहन विभाग, बिहार द्वारा जारी अधिसूचना के आलोक में मृतक के आश्रितों को पांच-पांच लाख रूपये मुआवजा राशि देने का प्रावधान है।Bihar news विभिन्न सड़क दुर्घटना में मृत नौ व्यक्तियों के आश्रितों को दी जायेगी पैतालीस लाख रूपये की सहायता राशि

इसी आलोक में स्व0 पिन्टू सहनी की पत्नी कविता देवी, स्व0 शमसाद आलम की पत्नी सलामुन नेशा, स्व0 अवधेश तिवारी की पत्नी बिगनी देवी, स्व0 प्रभु राम की पत्नी सीता देवी, स्व0 अर्जुन श्रीवास्तव के पिता सुधीर चन्द्र श्रीवास्तव, स्व0 रामेश्वर साह की पत्नी लालपरी देवी, स्व0 शिव नारायण चैधारी की पत्नी शोभा देवी, स्व0 किरण देवी के पुत्र टुना कुमार एवं स्व0 बाग राम की पत्नी देवकली देवी को पांच-पांच लाख मुआवजा राशि दिया जाना है।

जिलाधिकारी ने निदेश दिया कि परिवहन विभाग, बिहार द्वारा जारी अधिसूचना के आलोक में सड़क दुर्घटनाओं में मृत उक्त नौ व्यक्तियों के आश्रितों को अविलंब पांच-पांच लाख रूपये मुआवजा की राशि उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाय ताकि वे अपने परिवार का भरण-पोषण कर सके। जिला परिवहन पदाधिकारी को निदेश दिया गया कि यातायात नियमों का सख्ती के साथ अनुपालन कराना सुनिश्चित किया जाय ताकि सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके। जिलाधिकारी ने कहा कि इस हेतु नियमित रूप से विभिन्न चौक-चौराहों पर चेकिंग अभियान चलाया जाय। आने-जाने वाले वाहनों तथा चालकों की गहन छानबीन की जाय। इस क्रम में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुकूल कार्रवाई की जाय। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, अनिल कुमार, अपर समाहर्ता, राजीव कुमार सिंह, जिला परिवहन पदाधिकारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous: अम्बेडकर नगर न्यूज : बाढ़ प्रभावित इलाको में संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ा
Next: Bihar news खतरनाक घाटों का उपयोग नहीं करने को लेकर करायें व्यापक प्रचार-प्रसार : जिलाधिकारी

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260724-WA0241
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News: इफ्को नैनो उर्वरकों के प्रचार-प्रसार को लेकर जिला सहकारी गोष्ठी आयोजित

जनवाद टाइम्स इटावा 25 July 2026
IMG-20260724-WA0032
  • Business
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: बरांटी में साधु-संत ऊंट छोड़कर चले गए, घायल ऊंट का ग्रामीण करा रहे उपचार

जनवाद टाइम्स 24 July 2026
IMG-20260724-WA0031
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: NEET पेपर लीक के विरोध में बेतिया में AISF-AIYF का विशाल प्रतिरोध मार्च, जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

जनवाद टाइम्स 24 July 2026
IMG-20260724-WA0030
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जनसुनवाई में डीएम तरनजोत सिंह ने सुनीं 75 शिकायतें, अधिकारियों को दिए त्वरित निष्पादन के निर्देश

जनवाद टाइम्स 24 July 2026

Latest News

  • Etawah News: इफ्को नैनो उर्वरकों के प्रचार-प्रसार को लेकर जिला सहकारी गोष्ठी आयोजित
  • Bihar News: बरांटी में साधु-संत ऊंट छोड़कर चले गए, घायल ऊंट का ग्रामीण करा रहे उपचार
  • Bihar News: NEET पेपर लीक के विरोध में बेतिया में AISF-AIYF का विशाल प्रतिरोध मार्च, जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन
  • Bihar News: जनसुनवाई में डीएम तरनजोत सिंह ने सुनीं 75 शिकायतें, अधिकारियों को दिए त्वरित निष्पादन के निर्देश
  • Bihar News: जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह ने मझौलिया प्रखंड, अंचल कार्यालय एवं सामुदायिक स्वास्थ्य उपकेंद्र का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.