Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Bihar News शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में शब-ए-बरात एवं होली सम्पन्न कराने हेतु किया गया फ्लैग मार्च

जनवाद टाइम्स 7 March 2023
Bihar News शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में शब-ए-बरात एवं होली सम्पन्न कराने हेतु किया गया फ्लैग मार्च
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

शब-ए-बरात, होलिका दहन एवं होली के अवसर पर विधि-व्यवस्था बनाये रखने हेतु आज जिला मुख्यालय सहित जिले के सभी जगहों पर फ्लैग मार्च किया गया। लगातार संवेदनशील एवं अति संवेदनशील स्थलों पर पेट्रोलिंग करायी जा रही है। इसके साथ ही प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों द्वारा विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अन्य आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।IMG 20230307 WA0111

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक, बेतिया के नेतृत्व में जिलास्तर पर फ्लैग मार्च किया गया। फ्लैग मार्च में जिलास्तरीय प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी शामिल रहे। यह फ्लैग मार्च शहर के विभिन्न चौक-चौराहों यथा-कलेक्ट्रेट चौक, बस स्टैंड चौक, हरिवाटिका चौक, बारी टोला, लालगढ़ चौक, सिंगाछापर चौक, रेलवे स्टेशन चौक, सुप्रिया चौक, छावनी चौक, मनुआपुल चौक, जमादार टोला, काली बाग चौक, जोड़ा इनार चौक, मोहम्मद नगर, संत घाट चौक, नया टोला, इंदिरा चौक, इलमराम चौक, द्वारदेवी चौक, लिबर्टी सिनेमा चौक, टाउन थाना, बुलाकी सिंह चौक, नया बाजार चौक, राज ड्योढ़ी चौक, संत कबीर चौक, मीना बाजार, आलोक भारती चौक, भोला एमपी चौक, बसवरिया, इमली चौक, पीपल चौक, केआर रोड, बंगाली कॉलोनी, दुर्गा बाग मंदिर चौक आदि से होकर गुजरा। इस दौरान जिलेवासियों से शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में पर्व-त्योहार मनाने की अपील की गई।Bihar News शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में शब-ए-बरात एवं होली सम्पन्न कराने हेतु किया गया फ्लैग मार्च

जिलेवासी किसी भी तरह के अफवाहों पर ध्यान नहीं दें। हुड़दंगियों, असामाजिक तथा शरारती तत्वों, अपराधकर्मियों, उप्रदवियों से निपटने के लिए जिला प्रशासन द्वारा पूरी तैयारी की गई है। ऐसे तत्वों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जा रही है। पूर्व की घटनाओं के मद्देनजर सभी प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी अत्यंत ही सावधानी बरत रहे है। सूचना तंत्र को स्ट्रॉग रखा गया है तथा छोटी-छोटी सूचनाओं को भी अत्यंत ही गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई भी की जा रही है।Bihar News शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में शब-ए-बरात एवं होली सम्पन्न कराने हेतु किया गया फ्लैग मार्च

वहीं लगातार पेट्रोलिंग, छापेमारी करायी जा रही है। गश्ती के दौरान आने-जाने वाले वाहनों की अच्छे तरीके से जांच की जा रही है। साथ ही विभिन्न जगहों पर ड्रॉप गेट का निर्माण तथा ट्रॉली लगाकर वाहनों तथा व्यक्तियों की जांच की जा रही है तथा रोको-टोको अभियान नियमित रूप से चलाया जा रहा है। सादे लिबास में पुलिस अधिकारी प्रत्येक गतिविधि तथा संदिग्धों पर पैनी नजर बनाए हुए हैं। इसके साथ ही सोशल मीडिया पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। इस हेतु साइबर सेल को पूरी तरह एक्टिव मोड में रहकर अपने कर्तव्यों का निवर्हन कर रहे हैं।

Post navigation

Previous: Bihar News गार्गी एक्सीलेंस अवार्ड 2023 से सम्मानित हुई मेरी आडलीन
Next: अम्बेडकर नगर न्यूज : आगामी चुनाव नगर पंचायत को लेकर हुई सपा कार्यलय पर बैठक कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सपा विधायक आलापुर त्रिभुवन दत्त मौजूद रहे

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260613-WA0012
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: प्रखंड कार्यालय राजापाकर में एक दिवसीय कार्यशाला एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

जनवाद टाइम्स 13 June 2026
IMG-20260613-WA0024
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: अंचल कार्यालय परिसर राजापाकर में भूमि विवाद निवारण शिविर का आयोजन

जनवाद टाइम्स 13 June 2026
IMG-20260613-WA0034
  • Breaking News
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: गंडक में अनियंत्रित खनन से बी-गैप तटबंध पर मंडराया खतरा, बढ़ी बाढ़ की आशंका

जनवाद टाइम्स 13 June 2026
IMG-20260601-WA0034(1)
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: रामपुर गोनौली में 34.97 लाख की लागत से बनेगा पुल, प्रशासनिक मंजूरी मिली

जनवाद टाइम्स 13 June 2026

Latest News

  • Bihar News: प्रखंड कार्यालय राजापाकर में एक दिवसीय कार्यशाला एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन
  • Bihar News: अंचल कार्यालय परिसर राजापाकर में भूमि विवाद निवारण शिविर का आयोजन
  • Bihar News: गंडक में अनियंत्रित खनन से बी-गैप तटबंध पर मंडराया खतरा, बढ़ी बाढ़ की आशंका
  • Bihar News: रामपुर गोनौली में 34.97 लाख की लागत से बनेगा पुल, प्रशासनिक मंजूरी मिली
  • Bihar News: प्रवेक्षण गृह, बेतिया में व्यक्तित्व विकास कार्यशाला का सफल आयोजन
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.