Bihar News : बैंक डकैती के 6 घंटे के अंदर पांच अपराधी आर्म्स के साथ गिरफ्तार

Bihar News : बैंक डकैती के 6 घंटे के अंदर पांच अपराधी आर्म्स के साथ गिरफ्तार
Share News

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

बेतिया बैरिया थानांतर्गत सुबह 11 बजे दिनदहाड़े एसबीआई बैंक डकैती में बेतिया पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए पांच लूटेरों को आर्म्स के साथ गिरफ्तार कर लिया है। वहीं उनके पास से 2,42,880/- रूपया भी बैंक लूट की राशि का बरामद कर लिया है।Bihar News : बैंक डकैती के 6 घंटे के अंदर पांच अपराधी आर्म्स के साथ गिरफ्तार

आपको बताते चले कि बैंक ने अनुमान लगाया था कि लगभग 10 से 12 लाख की लूट हुई है। परन्तु रोकड़ चेक करने के बाद वो रकम 8,29,655/- रुपया की लूट होने का मामला आया। जिसमें बेतिया पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए पांच अपराधियों को नवलपुर ओपी थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया और लूट की राशि में से नगद बरामद भी कर लिया है।Bihar News : बैंक डकैती के 6 घंटे के अंदर पांच अपराधी आर्म्स के साथ गिरफ्तार

वहीं अन्य अपराधियों के गिरफ्तारी और शेष राशि की बरामदगी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

You may have missed