Bihar news-उत्पाद विभाग अररिया ने लिया संज्ञान। मोर्चा अब नहीं जाएगी न्यायालय

Bihar news-उत्पाद विभाग अररिया ने लिया संज्ञान। मोर्चा अब नहीं जाएगी न्यायालय
Share News

संवाददाता-राजेन्द्र कुमार

अररिया /बिहार न्यूज़ अररिया। सीमांचल के उत्पाद विभाग अररिया ने लिया संज्ञान। मोर्चा अब नहीं जाएगी न्यायालय। युवा जागरण मोर्चा अररिया की एक शिष्टमंडल मोर्चा संस्थापक सह अध्यक्ष गगन कुमार झा के नेतृत्व में उत्पाद अधीक्षक से उनके कार्यालय में मिला एवं मोर्चा के द्वारा दिए गए आवेदन पर कार्रवाई की जानकारी मांगी। जिस पर उत्पाद पदाधिकारी संजीत कुमार ने बताया कि आपका आवेदन प्राप्त होते ही हमने तुरंत उसे संज्ञान में लिया और संबंधित कर्मी पर विभागीय कार्यवाही करने की अनुसंशा करते हुए अपने वरीय पदाधिकारी को भेज दिया है।

Bihar news-उत्पाद विभाग अररिया ने लिया संज्ञान। मोर्चा अब नहीं जाएगी न्यायालयज्ञात हो कि 10/ 9/ 2022 की संध्या सीमांचल युवा जागरण मोर्चा अररिया के उपाध्यक्ष श्री अमित कुमार साह जी के साथ उत्पाद विभाग के द्वारा बतमीजी किए जाने को लेकर मोर्चा ने करा रुख एक्तिहार किया था। मोर्चा ने साफ-साफ चेतावनी देते हुए कहा था कि यदि 48 घंटा के अंदर 10/09/22 की संध्या गस्ती में उपस्थित पदाधिकारी के ऊपर कार्रवाई नहीं होती है तो मोर्चा अपने पदाधिकारियों के मान सम्मान को ठेस पहुंचाने वाले विभाग के ऊपर न्यायालय मे मानहानि का मुकदमा दायर करने को विवश होगी।

Bihar news-उत्पाद विभाग अररिया ने लिया संज्ञान। मोर्चा अब नहीं जाएगी न्यायालयउत्पाद विभाग के द्वारा कार्यवाही किए जाने कीबात पर मोर्चा अध्यक्ष झा ने उत्पात अधीक्षक से कहा कि बेवजह किसी को भी उत्पाद विभाग के द्वारा परेशान करना एवं उनके मान सम्मान को ठेस पहुंचाना गलत है। उत्पाद विभाग अररिया ने लिया संज्ञान। मोर्चा अब नहीं जाएगी न्यायालय। दोसी संध्या गस्ती प्रभारी पर विभागीय कार्रवाई की हुई अनुशंसा।

Trending News