Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Contact Us
  • Live
Light/Dark Button
  • Bihar
  • Breaking News

Bihar News : मधुबनी जिले मे 1300नियोजित शिक्षकों का ईपीएफ कटौती की राशि लगभग 70 करोड मधुबनी डीईओ और डीपीओ के द्वारा गबन

जनवाद टाइम्स 10 April 2022

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on X (Opens in new window) X

संवाददाता-कैलाश कुमार

मधुबनी जिले मे 13 हजार से अधिक नियोजित शिक्षकों के EPF अंशदान की लगभग 70 करोड़ की राशि मधुबनी के डीईओ और डीपीओ मिलकर डकार गए। मामला खुलासा होने के बाद पदाधिकारियों का हाथ में फूल रहा है । परिवर्तनकारी प्रारंभिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष वंशीधर ब्रजवासी के मधुबनी पहुंचने की सूचना पर हरकत में आए जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, स्थापना और जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, मध्यान भोजन ने शिक्षकों से वार्ता की ।

Bihar News : EPF deduction of 1300 teachers employed in Madhubani district, about 70 crores embezzled by Madhubani DEO and DPO

वार्ता के पश्चात लिखित समझौता कर 10 दिनों के अंदर EPF की राशि खाते में जमा करा देने का लिखित समझौता किया किंतु पदाधिकारियों की गर्दन फंस गई है। यह समझौता लिखित रूप में करके शिक्षा पदाधिकारी और बुरी तरह फंस गए हैं क्योंकि 13 महीने से शिक्षकों के बताए EPF अंशदान की राशि अब जमा कराना कोई आसान बात नहीं है । कर्मचारी भविष्य निधि अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार अधिकतम पांच माह तक विलंब होने पर EPF अंशदान की राशि जमा करायी जा सकती है किंतु उससे अधिक विलंब होने पर नियोक्ता को ब्याज सहित जुर्माने के साथ ही राशि जमा करानी पड़ेगी । 13 महीने से राशि बकाया है जिसमें 5 महीने का ब्याज तो EPFO माफ कर सकता है तो किंतु विलंबित शेष आठ माह के अंशदान की राशि ब्याज और दंड के साथ ही जमा कराई जा सकती है । मधुबनी के 13 हजार से अधिक शिक्षकों के 8 माह की राशि लगभग 70 करोड़ रूपए से अधिक बकाया है । इसे जमा कराने के लिए 12 1/2% (साढ़े बारह) की दर से ब्याज और जुर्माने की राशि लगभग 5 करोड़ रूपए हो जाएगी। इतनी राशि इन पदाधिकारियों के लिए जमा करा पाना संभव नहीं है। वार्ता के क्रम में जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, स्थापना ने स्वीकार किया कि फरवरी 2021 के EPF अंशदान की राशि जमा कराने के लिए 4 बार कोशिश की गई है किंतु ईपीएफ का सॉफ्टवेयर उस राशि को एक्सेप्ट नहीं कर रहा है क्योंकि विलंब होने पर ईपीएफ का सॉफ्टवेयर स्वत: ब्याज के राशि गणना कर लेता है और ब्याज सहित राशि डालने पर ही एक्सेप्ट करता है । इस तरह मामला पेचीदा बन गया है।
दूसरी ओर कर्मचारी भविष्य निधि अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार 5 माह से अधिक विलंब होने पर कर्मचारी भविष्य निधि संगठन को नियोक्ता पर प्राथमिकी भी दर्ज कराना है। नियमानुसार तो अभी तक प्राथमिकी दर्ज करा देनी चाहिए थी लेकिन अब तक EPFO ने कोई कार्रवाई नहीं कर सका है जिसके खिलाफ परिवर्तनकारी प्रारंभिक शिक्षक संघ ने हल्ला बोल दिया है । जिला कार्यक्रम पदाधिकारी और जिला शिक्षा पदाधिकारी शिक्षकों का सामना करने से भागते फिर रहे हैं किंतु वे बच नहीं पाएंगे और इन लोगों को जेल भी जाना पड़ सकता है। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के खाते में शिक्षकों के अंशदान की राशि ब्याज सहित जमा करानी पड़ेगी । देखना होगा कि अपने मंजिल तक पहुंचने के लिए शिक्षकों को संघर्षों के किन-किन रास्तों से गुजारना पड़ता है । किंतु इतना तो तय है कि संघर्ष की जीत हमेशा होती आई है और इस बार भी संघर्ष जरूर जीतेगा ।

Bihar News : EPF deduction of 1300 teachers employed in Madhubani district, about 70 crores embezzled by Madhubani DEO and DPO

मधुबनी के शिक्षक जीतेंगे ऐसा मुझे पूरा विश्वास है धन्यवाद ….।

Like this:

Like Loading...

Post navigation

Previous: Agra News: बाह विधानसभा में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्वक संपन्न हुआ एम एल सी चुनाव
Next: Agra News: दूसरे की जगह परीक्षा दे रहे मुन्ना भाई को पुलिस ने कार्रवाई कर भेजा जेल

 

राशिफल

You may have missed

हाजीपुर में विक्रम संवत 2083 हिन्दू नववर्ष समारोह में अधिवक्ता भारत माता और स्वामी विवेकानंद को पुष्पांजलि देते हुए
  • Breaking News
  • Bihar
  • Hajipur

Bihar News: हाजीपुर में विक्रम संवत 2083 नववर्ष हर्षोल्लास से मनाया गया

जनवाद टाइम्स 19 March 2026
20260319_185456
  • Education
  • Bihar
  • Vaishali

कालिदास का ‘अभिज्ञानशाकुंतलम्’ – अमर प्रेम कहानी और वैवाहिक जीवन का आदर्श

जनवाद टाइम्स 19 March 2026
वाल्मीकि टाइगर रिजर्व में मृत पाई गई बाघिन के पास जांच करते वनकर्मी
  • National
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: वाल्मीकि टाइगर रिजर्व में बाघिन का शव मिलने से हड़कंप

जनवाद टाइम्स 19 March 2026
बेतिया में भोजपुरी लोक चित्रकला कार्यशाला में भाग लेते युवा कलाकार
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: भोजपुरी लोक चित्रकला को मिलेगा नया मंच, बेतिया में 3 दिवसीय कार्यशाला

जनवाद टाइम्स 19 March 2026

Latest News

  • Bihar News: हाजीपुर में विक्रम संवत 2083 नववर्ष हर्षोल्लास से मनाया गया
  • कालिदास का ‘अभिज्ञानशाकुंतलम्’ – अमर प्रेम कहानी और वैवाहिक जीवन का आदर्श
  • Bihar News: वाल्मीकि टाइगर रिजर्व में बाघिन का शव मिलने से हड़कंप
  • Bihar News: भोजपुरी लोक चित्रकला को मिलेगा नया मंच, बेतिया में 3 दिवसीय कार्यशाला
  • Bihar News: पेंशन जारी रखने के लिए 31 मार्च तक कराएं जीवन प्रमाणन
  • इटावा में चैत्र नव वर्ष का जश्न, व्यापार मंडल ने मिठाई बांटकर दी बधाई
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.
%d