Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Bihar news चितवन नेशनल पार्क के हाथी प्रजनन केंद्र में बढ़ा हाथियों का कुनबा कर्मचारियों में खुशी की लहर

जनवाद टाइम्स 4 June 2022
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

नेपाल के चितवन निशंक पार्क के हाथी प्रजनन केंद्र में हाथियों का कुनबा बढ़ रहा है। विगत माह एक हाथी के बच्चे ने जन्म लिया है। जिसका नाम भद्रगज रखा गया है। इस बच्चे के जन्म के साथ ही छ महीने के अंदर तीन हाथी के बच्चे का जन्म प्रजनन केंद्र में हो चुका है। गौरतलब है कि अन्य तीन हाथी अभी गर्भवती है। प्रजनन केंद्र में कुल 23 हाथी हैं। हाथी प्रजनन केंद्र के प्रमुख मन पुरन महतो ने बताया कि हिमकाली हाथी से जन्मा भद्रगज काफी स्वस्थ है । इसका जन्म किस जंगली हाथी के द्वारा हुआ है । ये अभी पता नहीं चल पाया है। तीन साल पहले भी हिमकाली हाथी द्वारा एक बच्चे का जन्म प्रजनन केंद्र में हुआ था। जिसका नाम गोपाल गज रखा गया है। प्रजनन केंद्र में तीर्थ मानकली हाथी द्वारा भी एक बच्चे का जन्म हुआ है। जिसका नाम सम सारकली रखा गया है। प्रजनन केंद्र में हाथियों का कुनबा बढ़ने से नेशनल पार्क प्रशासन काफी गदगद है। अभी अन्य तीन हाथी भी गर्भवती हैं। बतातें चले कि हाथी 22 महीने से 24 महीना तक गर्भवती रहती है। इसलिए इनका जन्म भी इस साल के अंतिम महीने में होने का अनुमान लगाया जा रहा है। जानकारी के अनुसार हाथी प्रजनन केंद्र में जन्म लिए हाथी के बच्चे का पालन पोषण कर तथा इन्हें ट्रेंड कर देश के अन्य निकुंज में भेजा जाता है।
बताते चलें कि चितवन राष्ट्रीय निकुंज के प्रजनन केंद्र में रखे गए हाथी सभी मादा है। इनके गर्भवती होना जंगली हाथी के भरोसे पर ही निर्भर करता है। प्रजनन केंद्र के द्वारा हाथी को गर्भवती करने के लिए प्रजनन केंद्र के पास ही बाहर निकाल कर रखा जाता है। फिर जंगली हाथी के आने का इंतजार करना पड़ता है। जंगली हाथी के द्वारा ही ये गर्भवती होती हैं या यूं कहें की प्रजनन केंद्र के हाथी का प्रजनन जंगली हाथी के भरोसा पर ही निर्भर है।

Post navigation

Previous: Bihar news जन समस्या और जनहित की सशक्त आवाज बनकर न्यायिक लड़ाई लड़ते रहें अधिवक्ता: डॉ.वीरेंद्र
Next: अम्बेडकर नगर न्यूज पशुआश्रय स्थल का किया निरीक्षण नोडल अधिकारी

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260611-WA0007
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: राजापाकर में राजस्व महाअभियान 2026 के तहत शिविर आयोजित, भूमि संबंधी आवेदनों का किया गया निष्पादन

जनवाद टाइम्स 11 June 2026
IMG-20260611-WA0001
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: डॉ. दिनेश प्रसाद के घर में चोरी, नकदी लेकर फरार हुए चोर

जनवाद टाइम्स 11 June 2026
IMG-20260611-WA0003
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News :पश्चिम चम्पारण को आदर्श जिला बनाने के लिए सभी को मिलकर करना होगा कार्य : लखेन्द्र कुमार रौशन

जनवाद टाइम्स 11 June 2026
IMG-20260611-WA0005
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: पुलिस अधीक्षक पश्चिम चंपारण द्वारा मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन

जनवाद टाइम्स 11 June 2026

Latest News

  • Bihar News: राजापाकर में राजस्व महाअभियान 2026 के तहत शिविर आयोजित, भूमि संबंधी आवेदनों का किया गया निष्पादन
  • Bihar News: डॉ. दिनेश प्रसाद के घर में चोरी, नकदी लेकर फरार हुए चोर
  • Bihar News :पश्चिम चम्पारण को आदर्श जिला बनाने के लिए सभी को मिलकर करना होगा कार्य : लखेन्द्र कुमार रौशन
  • Bihar News: पुलिस अधीक्षक पश्चिम चंपारण द्वारा मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन
  • Bihar News: खेत बचाओ अभियान के तहत संतुलित उर्वरक उपयोग पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.