Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Bihar News निर्वाचन आयोग के नई गाइड लाइन से गरीब एवं कमजोर वर्ग के मतदाता मतदान करने से रह जाएंगे वंचित- सुनील राव

जनवाद टाइम्स 27 June 2025
Bihar News Due to the new guidelines of the Election Commission, voters from poor and weaker sections will be deprived of voting - Sunil Rao
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह

बेतिया/ पश्चिम चंपारण।

भाकपा माले नेता सुनील कुमार राव ने जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी पश्चिम चंपारण द्वारा चुनाव संबंधित विमर्श के लिए मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों की बुलाई गई बैठक में बुधवार को कहा कि चुनाव आयोग द्वारा चुनाव से पहले गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत नए सिरे से मतदाताओं को नाम जोड़ने के लिए दिए गए सुझावों में कहा गया कि भारत निर्वाचन आयोग के नए गाइडलाइंस से गरीब और कमजोर वर्गों के मतदाता मतदाता सूची में नाम जोड़ने से वंचित रह जाएंगे।

Bihar News Due to the new guidelines of the Election Commission, voters from poor and weaker sections will be deprived of voting - Sunil Rao

इस वजह से आसन्न विधानसभा चुनाव में उन्हें लोकतंत्र के महापर्व में अपने बड़े लोकतांत्रिक अधिकार मतदान के अधिकार से वंचित रह जाना होगा।
उन्होंने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से ठीक पहले भारत निर्वाचन आयोग ने अचानक बिहार में मतदाता सूची को लेकर बड़े पैमाने पर “विशेष गहन पुनरीक्षण” अभियान चलाने का आदेश दिया है. इस आदेश के तहत एक महीने के भीतर बिहार के 7.8 करोड़ से अधिक मतदाताओं का घर-घर सर्वेक्षण करने और सभी से भरे हुए फॉर्म इकट्ठा करने का लक्ष्य तय किया है. चुनाव आयोग 2003 की मतदाता सूची को आधार बनाना चाहता है, जिसमें करीब 5 करोड़ मतदाता थे। उसके बाद जो मतदाता जोड़े गए हैं, उन्हें अब पहचान से जुड़े कई अनिवार्य दस्तावेज देने होंगे. जो मतदाता किसी कारणवश समय पर ये दस्तावेज नहीं दे पाएंगे, उनका नाम मतदाता सूची से काटा जा सकता है, जिससे वे अपने वोट के अधिकार से वंचित हो जाएंगे.

इस विशेष गहन पुनरीक्षण का पैमाना और तरीका असम में हुए एनआरसी (नागरिक रजिस्टर) अभियान जैसा है. असम में इस प्रकिया को पूरे करने में छह साल लगे, फिर भी वहां की सरकार ने एनआरसी को अंतिम सूची के रूप में स्वीकार नहीं किया. असम में 3.3 करोड़ लोग शामिल थे, जबकि बिहार में लगभग 8 करोड़ मतदाताओं को एक ही महीने में कवर करने की बात हो रही है—वह भी जुलाई के महीने में जब बिहार में मानसून और खेती-बाड़ी का व्यस्त समय होता है. यह भी सभी जानते हैं कि बिहार के लाखों मतदाता राज्य से बाहर काम करते हैं।

Bihar News Due to the new guidelines of the Election Commission, voters from poor and weaker sections will be deprived of voting - Sunil Rao

बिहार में पिछली बार ऐसा विशेष गहन पुनरीक्षण 2003 में हुआ था, जब कोई चुनाव नजदीक नहीं था और मतदाताओं की संख्या लगभग 5 करोड़ थी. हमारी पार्टी लंबे समय से बिहार में भूमिहीन गरीबों के वोट के अधिकार के आंदोलन से जुड़ी रही है, और हमें चिंता है कि चुनाव से ठीक पहले इतने कम समय में यह विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान भारी अव्यवस्था, बड़े पैमाने पर गलतियों व नाम काटे जाने का कारण बनेगा.ऐसे में इस समय विशेष सघन पुनरीक्षण जैसी अव्यवहारिक योजना को स्थगित किया जाए और मतदाता सूची का नियमित अद्यतन कार्य ही किया जाए. माले नेता ने कहा कि चुनाव आयोग के इस अव्यवहारिक फैसले का हम विरोध करते हैं और इसकी शिक़ायत भारत निर्वाचन आयोग को भी किया जाएगा।

Post navigation

Previous: Bihar News NRC के लिए बिहार चुनाव को प्रयोगशाला के बतौर इस्तेमाल करने से बाज आये चुनाव आयोग- वीरेंद्र प्रसाद गुप्ता
Next: Prayagraj News :  26 जून को राज्य स्तरीय मेगा मॉक 2025: एनडीआरएफ व जिला प्रशासन ने किया संयुक्त मेगा मॉक अभ्यास

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260614-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News – राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के विकल्प के रूप में जन शिक्षा नीति 2026 पर कार्यशाला आयोजित संवाददाता

जनवाद टाइम्स 14 June 2026
IMG-20260614-WA0021
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News – राष्ट्रीय लोक मोर्चा के पंचायत अध्यक्षों का सर्वसम्मति से चयन

जनवाद टाइम्स 14 June 2026
IMG-20260614-WA0034
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News – स्वतंत्रता सेनानी स्व. विंदा प्रसाद सिंह की धर्मपत्नी राजवती देवी का निधन, क्षेत्र में शोक

जनवाद टाइम्स 14 June 2026
IMG-20260614-WA0025
  • Breaking News
  • Bihar

Rajapakar News, Vaishali News, Gas Cylinder Distribution, Belkunda Chowk, LPG Consumers, Bihar News, Hajipur Gas Agency, Gas Supply Issue, LPG Crisis, Consumer Protest, Rural Bihar News, Public Grievance, Rajapakar Vaishali, Bihar Latest News, LPG Distribution News

जनवाद टाइम्स 14 June 2026

Latest News

  • Bihar News – राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के विकल्प के रूप में जन शिक्षा नीति 2026 पर कार्यशाला आयोजित संवाददाता
  • Bihar News – राष्ट्रीय लोक मोर्चा के पंचायत अध्यक्षों का सर्वसम्मति से चयन
  • Bihar News – स्वतंत्रता सेनानी स्व. विंदा प्रसाद सिंह की धर्मपत्नी राजवती देवी का निधन, क्षेत्र में शोक
  • Rajapakar News, Vaishali News, Gas Cylinder Distribution, Belkunda Chowk, LPG Consumers, Bihar News, Hajipur Gas Agency, Gas Supply Issue, LPG Crisis, Consumer Protest, Rural Bihar News, Public Grievance, Rajapakar Vaishali, Bihar Latest News, LPG Distribution News
  • Bihar News – जन शिक्षा नीति 2026 विषय पर कार्यशाला आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.